Skip to main content

Posts

इस शख्स के एक आइडिए ने बदल दिया दुनिया का 'चेहरा'!

आप फेसबुक तो जरूर इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन क्या आप मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को जानते हैं। अगर नहीं, तो हम बताते हैं, जुकरबर्ग फेसबुक के संस्थापक हैं। आज उनका 28वां जन्मदिन समारोह मनाया जा रहा है। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि जिंदगी के 28 सालों में ही जुकरबर्ग की निजी संपत्ति करीब 18 अरब डॉलर हो चुकी है।   जुकरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 को हुआ था। प्रोग्रामिंग में उनकी रूचि के कारण छोटी सी उम्र में ही जुकरबर्ग के अंदर छुपी प्रतिभा नजर आने लगी थी। जिस समय लोग अन्य कामों में अपना टाइमपास करते थे उस समय जुकरबर्ग कंप्यूटर प्रोग्राम बनाने में बिजी रहते थे। इसी मेहनत ने उनको एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने की प्रेरणा दी जिसकी मदद से आप कहीं दूर देश बैठे अपने मित्र से अपने दिल की बात शेयर कर सकें।   मार्क की योग्यता को माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों ने बहुत पहले ही पहचान लिया था। अधिकतर कंपनियां जुकरबर्ग को अपने यहां नौकरी पर रखने के साथ-साथ उनके बनाए प्रोजेक्ट्स को खरीदने में भी दिलचस्पी रखती थीं।   मार्क ने सभी ऑफर ठुकरा दिए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर...

जिद और जिन्दादिली से बनता है अनुराग।

फिल्म फेस्टिवल देख कर फिल्मों में आए अनुराग कश्यप के लिए इस से बड़ी खुशी क्या होगी कि उनकी दो खंडों में बनी ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ विश्व के एक प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई है। 16 मई से आरंभ हो रहे कान फिल्म फेस्टिवल के ‘डायरेक्टर फोर्टनाइट’ सेक्शन में उनकी दोनों फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके अलावा उनकी प्रोडक्शन कंपनी अनुराग कश्यप फिल्म्स की वासन वाला निर्देशित ‘पेडलर्स’ भी कान फिल्म फेस्टिवल के क्रिटिक वीक्स के लिए चुनी गई है। इस साल चार फिल्मों को कान फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक एंट्री मिली है। चौथी फिल्म अयिाम आहलूवालिया की ‘मिस लवली’ है। इनमें से तीन फिल्मों से अनुराग कश्यप जुड़े हुए हैं।  युवा पीढ़ी के सारे निर्देशक अनुराग कश्यप की इस उपलब्धि से खुश है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज खामोश हैं। उन्हें लग रहा है कि बाहर से आया दो टके का छोकरा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व कर रहा है।   इस ऊंचाई तक आने में अनुराग कश्यप की कड़ी मेहनत, लगन और एकाग्रता है। ‘सत्या’ से मिली पहचान के बाद अनुराग कश्यप ने पीछे पलट कर नहीं देखा। मुश्किलों और दिक्कतों में ...

एक दिन के तमाशे के लिए पूरी जिंदगी को बोझिल न बनाएं

♦ आमिर खान   … वि वाह जीवन का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। यह साझेदारी है। इस मौके पर आप अपना साथी चुनते हैं, संभवत: जीवन भर के लिए। ऐसा साथी जो आपकी मदद करे, आपका समर्थन करे। हम शादी को जिस नजर से देखते हैं, वह बहुत महत्वपूर्ण है। शादी को लेकर हमारा क्या नजरिया है, इस पर हमारा जीवन निर्भर करता है। आज मैं मुख्य रूप से नौजवानों का ध्यान खींचना चाहता हूं। जो शादीशुदा हैं, वे अच्छा या बुरा पहले ही अपना चुनाव कर चुके हैं। भारत में  हम शादी के नाम पर कितनी भावनाएं, सोच, कितना समय और कितना धन खर्च करते हैं! विवाह के एक दिन के तमाशे पर हम न केवल अपनी जमापूंजी लुटा देते हैं, बल्कि अक्‍सर कर्ज भी लेना पड़ जाता है, किंतु क्या हम ये सारी भावनाएं, समय, प्रयास और धन विवाह में खर्च करते हैं? मेरे ख्याल से नहीं। असल में, हम इन तमाम संसाधनों को अपने विवाह में नहीं, बल्कि अपने विवाह के दिन पर खर्च करते हैं। बड़े धूमधाम से  शादी विवाह के अवसर पर अक्‍सर यह जुमला सुनने को मिलता है। विवाह उत्सव को सफल बनाने के लिए हम तन-मन-धन से जुटे रहते हैं। मैं उस दिन कैसा लगूंगा? समाज मुझे और म...

आईपीएल: लव, सेक्‍स, और धोखे का खेल।

आईपीएल यानी क्रिकेट, कैश और कंट्रोवर्सी का कॉकटेल। पर इस बार इसमें लव, सेक्‍स, धोखा का पुट हावी  होता नजर आ रहा है। मुंबई में एक रेव पार्टी से कथित रूप से आईपील के दो खिलाडियों के पकड़े जाने और चार के फरार हो जाने का मामला विवादों की कड़ी में सबसे ताजा है। आईपीएल पार्टियों और यहां तक कि मैच के दौरान स्‍टेडियमों में भी शराब पीने का मामला तो आम है, लेकिन पिछले सप्‍ताह पार्टी के बाद एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला भी सामने आया।    यह क्रिकेट से प्रेम करने वालों के साथ भले ही सबसे बड़ा धोखा हो, लेकिन खिलाडि़यों और फ्रेंचाइजी का पैसे, मस्‍ती, रसूख से किसी भी कीमत पर प्रेम निभाने का 'जुनून' ही दिखाता है।   इस बार के आईपीएल मैचों की टीआरपी रेटिंग भले ही गिरी हो, लेकिन विवादों के चलते आईपीएल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। विवादों के बीच मैच खेलते हुए दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता,  चेन्‍नई की टीमें  प्‍लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्‍यादा विवाद भी इन्‍हीं टीमों (चेन्‍नई को छोड़ कर) के खिलाडियों या फ्रेंचाइजी के चलते हुआ है। आईपीएल सीजन पांच...

पुण्यतिथि:राजीव गाँधी,कुछ यादें जेहन में बाकी है

एक  नमन  राजीव  जी  को  आज उनकी  पुण्यतिथि के    अवसर पर.राजीव जी बचपन से हमारे प्रिय नेता रहे आज भी याद है कि इंदिरा जी के निधन के समय हम सभी कैसे चाह रहे थे कि राजीव जी आयें और प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ जाएँ क्योंकि ये बच्चों की समझ थी कि जो जल्दी से आकर कुर्सी पर बैठ जायेगा वही प्रधानमंत्री हो जायेगा.तब हमारे दिमाग की क्या कहें वह तो उनके व्यक्तित्व पर ही मोहित था जो एक शायर के शब्दों में यूँ था-                     ''लताफत राजीव गाँधी,नफासत राजीव गाँधी ,                      थे सिर से कदम तक एक शराफत राजीव गाँधी ,                      नज़र आते थे कितने खूबसूरत राजीव गाँधी.'' राजीव जी का  जन्म २० अगस्त १९४४ को हुआ था और राजनीति से कोसों दूर रहने वाले राजीव जी अपनी माता श्रीमती इंदिरा जी के  कारण राजनीति में  आये और देश को प...

देश को आपकी जरूरत है

हममें से अनेक लोग, जो शिक्षित और भावुक हैं और अपने देश को प्यार करते हैं, इन दिनों दुखी हैं। हम देख रहे हैं कि हमारा देश सत्ता में बैठे लोगों की लूट और कुप्रबंधन का शिकार हो रहा है। एक तरफ रुपया गिर रहा है और औद्योगिक उत्पादन दर नकारात्मक हो गई है, वहीं दूसरी तरफ हमारा शीर्ष नेतृत्व संसद में साठ साल पुराने काटरून पर बहस कर रहा है।  सरकार ने पूरे देश से जिस लोकपाल बिल का वादा किया था, उसकी उम्मीदें धूमिल हो रही हैं। आर्थिक सुधार अब एक विकल्प नहीं, सख्त जरूरत बन चुका है, लेकिन उसे लेकर भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।  नीति निर्माण अचेत है। कॉलेज ग्रेजुएट्स और इंजीनियरों को वे जॉब भी नहीं मिल रहे, जो उन्हें दैनिक वेतनभोगियों जितना मेहनताना दे पाएं। भारत के इतिहास के सबसे बड़े घोटाले में लिप्त लगभग सभी लोग जमानत पर छूट चुके हैं और कोई नहीं जानता कि उनका दोष कब सिद्ध होगा, या कभी होगा भी या नहीं। लोग अक्सर पूछते हैं कि देश की दशा कैसे और कब बदलेगी? इसके लिए क्या किया जाना चाहिए? भूख हड़ताल, क्रांति, मीडिया स्टोरी, मतदाताओं की शिक्षा या कोई नया टीवी रियलिटी शो? दुर्भाग्य से इन सम...

नाराजगी एक अर्थहीन और क्षणभंगुर भावना है!

मुंबई डायरी _____________ उमेश पंत ____ सजग चेतना के पत्रकार, सिनेकर्मी। सिनेमा और समाज के खास कोनों पर नजर रहती है। मोहल्‍ला लाइव, नयी सोच और पिक्‍चर हॉल नाम के ब्‍लॉग पर लगातार लिखते हैं। फिलहाल मुंबई में हैं। उनसे mshpant@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। ♦ उमेश पंत  डोंगरी टु दुबई का बुक लांच था। बेंड्रा की कार्टर रोड में समुद्री किनारे के पास औलिव नाम का वो बार। और उस बार का एक छोटा सा अहाता, जिसकी फर्श पर नदियों के किनारे पाये जाने वाले, पानी से घिसे मुलायम से कंकड़ बिछाये गये थे। जो दिख अच्छे रहे थे, पर उन पर चलने में एक असहजता महसूस हो रही थी। उस अहाते के बीच में एक पेड़ का कंकाल था, जिससे पत्तियां नदारद थीं। उस सूखे नंगे पेड़ को सलेटी रंग से रंग कर उसकी डालियों में कुछ लालटेनें टांक दी गयी थीं। जैसे उस पेड़ से उसकी आत्मा छीन ली गयी हो और उससे कहा गया हो कि तुम अब भी उतने ही अच्छे दिखो, जितने तब दिखते थे, जब तुम हरे-भरे थे। उस अहाते में कुर्सियां बहुत कम थीं और लोग बहुत ज्यादा। इसलिए जो जल्दी आया, वो उन कुर्सियों पर हक जमाकर बैठ गया। किनारे एक 4-5 फीट ऊंची ...