Skip to main content

आईपीएल: लव, सेक्‍स, और धोखे का खेल।



आईपीएल यानी क्रिकेट, कैश और कंट्रोवर्सी का कॉकटेल। पर इस बार इसमें लव, सेक्‍स, धोखा का पुट हावी 
होता नजर आ रहा है। मुंबई में एक रेव पार्टी से कथित रूप से आईपील के दो खिलाडियों के पकड़े जाने और चार के फरार हो जाने का मामला विवादों की कड़ी में सबसे ताजा है। आईपीएल पार्टियों और यहां तक कि मैच के दौरान स्‍टेडियमों में भी शराब पीने का मामला तो आम है, लेकिन पिछले सप्‍ताह पार्टी के बाद एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला भी सामने आया।   
यह क्रिकेट से प्रेम करने वालों के साथ भले ही सबसे बड़ा धोखा हो, लेकिन खिलाडि़यों और फ्रेंचाइजी का पैसे, मस्‍ती, रसूख से किसी भी कीमत पर प्रेम निभाने का 'जुनून' ही दिखाता है।  
इस बार के आईपीएल मैचों की टीआरपी रेटिंग भले ही गिरी हो, लेकिन विवादों के चलते आईपीएल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। विवादों के बीच मैच खेलते हुए दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्‍नई की टीमें प्‍लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्‍यादा विवाद भी इन्‍हीं टीमों (चेन्‍नई को छोड़ कर) के खिलाडियों या फ्रेंचाइजी के चलते हुआ है।
आईपीएल सीजन पांच जिन बड़े विवादों के चलते चर्चा में रहा, उन्‍हें देखते हुए अब आईपीएल पर बैन की मांग तेज हो गई है। नेताओं ने जोर-शोर से यह मुद्दा उठाया है। लालू प्रसाद यादव, कीर्ति आजाद, शिवराज सिंह चौहान आदि कई नेता खुले आम आईपीएल पर बैन के पक्ष में उठ खड़े हुए हैं। इस सीजन में आईपीएल से जुड़े कुछ बड़े विवादों पर एक नजर: 

फिक्सिंग


समाचार चैनल इंडिया टीवी के स्टिंग ऑपरेशन में आईपीएल से जुड़ा सनसनीखेज खुलासा करते हुए कई खिलाड़ियों को स्पाट फिक्सिंग में लिप्त दिखाया। इस स्टिंग ऑपरेशन में मनीष पांडे, मोहनीश मिश्रा, मनविंदरबिसला ने तय स्लैब से अधिक पैसे लिए। ऐसा करना बीसीसीआई नियमों का उल्लंघन है। इस स्टिंग ऑपरेशन में खिलाड़ी नो बाल फेंकने के लिए पैसे मांगते नजर आए। बीसीसीआई ने इन पांचों खिलाड़ियों को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है।    





शाहरुख का हंगामा

कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक और मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर मुंबई के वानखेडे स्टेडियम शराब पीकर हंगामा करने और सुरक्षाकर्मियों को गालियां और धमकियां देने का आरोप लगा। इन आरोपों के बाद महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख खान पर वानखेडे में घुंसने पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया।  


आईपीएल खिलाड़ी पर छेड़छाड़ के आरोप  


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के आस्ट्रेलियन खिलाड़ी ल्यूक पॉमर्शबैक पर एक अमेरिकी युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जोहल हामिद नाम की अमेरिकी युवती का आरोप है कि दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में आईपीएल पार्टी के बाद ल्यूक पॉमर्शबैक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके मंगेतर की पिटाई की। ल्यूक पर छेड़खानी के आरोप लगे और उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। फिलहला मामला अदालत में हैं। ल्यूक को इस मामले में जमानत मिल गई है। छेड़खानी के इस मामले में एक नया विवाद आरसीबी के मालिक सिद्धार्थ माल्या के एक ट्वीट से खड़ा हुआ।   सिद्धार्थ माल्या के एक ट्वीट से जोहल के चरित्र पर सवाल खड़े हुए थे। इस ट्वीट को लेकर भी जोहल ने सिद्धार्थ माल्या के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। इसी बीच  जोहल के कथित मंगेतर ने उसे अपनी गर्लफ्रैंड बताया है और एक अमेरिकी नागरिक ने जोहल के तार  आर्म्स  डीलर अभिषेक वर्मा से जोड़ दिए हैं। जोहल का राज भी गहरा रहा है
 
 रेव पार्टी में आईपीएल खिलाड़ी  

आईपीएल का सबसे ताजा विवाद मुंबई में एक रेव पार्टी में दो आईपीएल खिलाड़ियों के पकडे जाने का है। मुंबई में जुहू स्थित ओकवुड होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल रेव पार्टी में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के सेवन के आरोप में आईपीएल के दो खिलाड़ी व्यान पर्नेल और राहुल शर्मा पकड़े गए हैं। ये दोनों खिलाड़ी पुणे वारियर्स के हैं। चार आईपीएल खिलाड़ी पुलिस के छापा पड़ने के बाद मौके से फरार हो गए।

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...