Skip to main content

Posts

सानिया सब को कैली फ़ैल

हैदराबाद ।। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के एक आशिक के जेल की सींखचों के पीछे जाने के अगले ही दिन एक और य ुवक ने गुरुवार को जबरन उनके घर में घुसने की कोशिश की। उसे हिरासत में ले लिया गया है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश का यह युवक बंजारा हिल्स इलाके स्थित सानिया के बंगले में घुस गया था। उसका कहना था कि सानिया ने उसे लेटर लिखा है और वह उनसे मिलना चाहता है। अधिकारी ने बताया कि उसने सानिया के घर में घुसने की कोशिश की। उस समय मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा और हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि हम उस लड़के से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद और जानकारी मिल सकेगी। सानिया की सगाई शुक्रवार को मोहम्मद सोहराब मिर्जा से होनी है, जिनका परिवार हैदराबाद और सिकंदराबाद में बेकरी का बिजनस करता है। कितने randuwaa जान दे dehale॥ कितने gaile jel ..सानिया सब को kaili फ़ैल॥ bar maalaa sahraab है daare॥ joun bachpan raikhes mail..

हिन्दुस्तान का दर्द पर छापा गया चोरी का लेख हटा,सभी लेखकों को चेतावनी ऐसा ना करें..

००७ के नाम से लिखने वाले लेखक शम्भुनाथ जी जो की ''हिन्दुस्तान का दर्द''के भी सदस्य है,उन्होंने एक लेख कवि ओम व्यास ओम का निधनहिन्दुस्तान का दर्द पर प्रकाशित किया था जो की असल मे वेबदुनिया की लेखिका गायत्री शर्मा ने वेबदुनिया के लिए ही लिखा था. यह रहा चोरी का लेख यह लेख सम्भूनाथ जी ने वेबदुनिया की बिना आज्ञा के यहाँ प्रकाशित किया था यह जानकारी अभी कुछ देर पहले ही मुझे वेबदुनिया के एक पदाधिकारी ने दी ,जिसकी बजह से मुझे ओर वेबदुनिया के सदस्यों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा~ हम इस लेख को हिन्दुस्तान का दर्द से हटा रहे है और संभुनाथ जी को भविष्य मे ऐसा ना करने की चेतावनी देते है.. यह रहा असली लेख http://hindi.webdunia.com/miscellaneous/literature/sansmatan/0907/08/1090708051_1.htm इस तरह से किसी और का लेख अपने नाम से प्रकाशित करना एक अपराध है और सभी लेखकों से आग्रह है की किसी लेख का अगर आप उपयोग करते है तो उसके मौलिक लेखक एवं स्त्रोत को जरुर प्रकाशित करें ! संजय सेन सागर संपादक- हिन्दुस्तान का दर्द आगे पढ़ें के आगे यहाँ

गलत फोटो छपने पर हम दिल से माफी मांगते हैं9 Jul 2009, 1136 hrs IST,नवभारतटाइम्स.कॉम

गलत फोटो छपने पर हम दिल से माफी मांगते हैं9 Jul 2009, 1136 hrs IST,नवभारतटाइम्स.कॉम नई दिल्ली।। जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम सैयद अब्दुल्ला बुखारी के दु:खद इंतकाल से समाज के लिए नि:स्व ार्थ भाव से काम करने वाला एक इंसान हमसे छिन गया है। आज हमारे प्रकाशन नवभारत टाइम्स दिल्ली के प्रिंट संस्करण ने अब्दुल्ला बुखारी साहब के निधन की खबर प्रकाशित की है। उसमें भूल से सैयद अब्दुल्ला बुखारी की जगह उनके सम्मानित बेटे और मौजूदा शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी की तस्वीर छप गई है। हम इस भूल के लिए दिल से माफी मांगते हुए अहमद बुखारी साहब के लंबे जीवन की कामना करते हैं। संपादक

आई रे बरखा बहार-----

झर झर झर, जल बरसावें मेघ; टप टप बूंद गिरें, भीजै रे अंगनवा , हो.... आई रे बरखा बहार,हो....। धडक धडक धड, धडके हियरवा ,हो॥ आये न सजना हमार.. हो ...; आई रे बरखा बहार॥ कैसे सखि झूला सोहै, कज़री के बोल भावें; अंखियन नींद नहिं, ज़ियरा न चैन आवै। कैसे सोहैंसोलह श्रिन्गार ॥हो... आये न सजना हमार॥ आये परदेशी घन, धरती मगन मन; हरियावे तन,पाय- पिय का सन्देसवा। गूंजे नभ मेघ-मल्हा.. हो .... आये न सजना हमार॥ घन जब जाओ तुमि, जल भरने को पुनि; गरजि गरजि दीजो, पिय को संदेसवा। कैसे जिये धनि ये तोहार...हो.... आये न सजना हमार॥ हाँ

अजमेर शरीफ के बम धमाके : चुप्पी के षडयंत्रा को भेदने की जरूरत

अभिनव भारत, मालेगांव बम धमाके में शामिल इस हिन्दु अतिवादी संगठन ने ही शायद अजमेर शरीफ बम धमाके को अंजाम दिया है। राजस्थान के आतंकवाद विरोधी दस्ते का कहना है कि अजमेर दर्गा में वर्ष 2007 में हुए धमाके की जांच के सूत्रा अभिनव भारत के सदस्यों तक पहुंचते दिख रहे हैं। एन डी टी वी को दिए एक विशेष साक्षात्कार में राजस्थान एटीएस के प्रमुख कपिल गर्ग ने इस बात को स्वीकारा है कि अभिनव भारत अब हमारे निशाने पर है। पिछले दिनों राजस्थान पुलिस की एक विशेष टीम ने मुम्बई जाकर मालेगांव धमाके के मास्टरमाइंड लेफ्टनेन्ट कर्नल एस पी पुरोहित और अन्य अभियुक्तों के नार्कोपरीक्षण और ब्रेन मैपिंग टेस्ट से जुड़े बयानों एवम रिपोर्टों को एकत्रित किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लेफ्टनन्ट कर्नल पुरोहित पर किए नार्को परीक्षण और ब्रेन मैपिंग टेस्ट ने इस बात को उजागर किया कि एक अन्य सदस्य, दयानन्द पाण्डेय, जो मालेगांव धमाके का आरोपी है, उसने अजमेर धमाके की योजना बनायी थी जिसमें दो लोग मारे गए और लगभग 20 लोग अक्तूबर 2007 में घायल हुए। ( एनडीटीवी, ‘अभिनव भारत अण्डर स्कैनर फाॅर 07 अजमेर ब्लास्ट’ राजन महान, मंगलवार, 14 अप्...

ग़ज़ल

मेरी जानिब भी इनायत की नज़र होने लगी जिंदगानी उनके साए में बसर होने लगी मैंने इजहारे तमन्ना जब न की उनसे कभी फिर न जाने कैसे दुनिया को ख़बर होने लगी बे खुदी हद से गुज़रती जा रही है दिन ब दिन रफ्ता रफ्ता मेरी यह हालत दीगर होने लगी मेरी आँखों में समाता जा रहा है अक्से हुस्न उनकी सूरत चारों जानिब जलवागर होने लगी मेरी रुसवाई का चर्चा हर तरफ होने लगा ख़ुद ब ख़ुद मेरी मोहब्बत मोतबर होने लगी क्यों रहे "अलीम" को फिकरे इलाजे दर्दे दिल दर्द की लज्ज़त से हस्ती बखबर होने लगी

कहां चला राहुल गांधी का जादू?

अनंत विजय डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ibn7 अब जबकि लोकसभा चुनावों का शोरगुल खत्म हो चुका है, पखवाड़े भर की माथापच्ची के बाद कांग्रेस मंत्री और मंत्रालय तय करने में कामयाबी हासिल कर चुकी है। मंत्री अपने मंत्रालयों के सौ दिन के एजेंडे घोषित करने में जी जान से जुटे हैं। मीडिया के कई हिस्सों में राहुल गांधी के जादू और करिश्मे का कोलाहल भी थोडा़ कम होने लगा है, तो अब वक्त आ गया है कि दो हजार नौ में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के जादू और करिश्मे की थ्योरी को कसौटी पर कसा जाए। जीत के बाद जब सोनिया गांधी रायबरेली की जनता को धन्यवाद देने अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचीं तो उन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत का सेहरा राहुल के सर बांधा। कांग्रेस के रणनीतिकारों की तरफ से लगातार इस बात को प्रचारित प्रसारित किया, करवाया गया कि कांग्रेस को मिली सफलता के पीछे राहुल गांधी के करिश्मे और उनके व्यक्तित्व के जादू का हाथ है। उत्तर प्रदेश में पार्टी को मिली आशातीत सफलता का श्रेय भी राहुल गांधी की रणनीति को दिया गया। मीडिया में ये बात भी आई कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने का फैसला ...