Skip to main content

Posts

~*~स्विस बैंक के खातों का रहस्योद्घाटन~*~

स्विस बैंक के खातों का रहस्योद्घाटन {( जब की मौका हे हमारे पास इन सवालो का जवाब माँगने का इलेक्शन आ रहे हे और यही बे गैरत लोग हमारे बीच मे वोट की भीक माँगने आले वाले हे तब हम उनसे इतना तो पुच्छ सकते हे की आपकी कितनी पूंजी जमा पड़ी हे स्विस बेंक अकाउंट्स मे जो हमारे खून से कमाई हुई हे और इसे देश के विकास मे ना खर्च करते हुए खुद के विकास के लिए रखी हे ?कितनो के खून से ये हाथ रंगे हे जो जो हाथ सिर्फ़ और सिर्फ़ लोगो की गर्दन ही नापते हे?कई सवाल हे जिनके जवाब हम अपनी जागरूकता से माँग सकते हे......सोना तो हमेशा के लिए हे ही बस इस बार जागो.....जो और जितना कर सकते हे करो...सयद देश की खुशहाली के लिए हमारा ये कदम कोई नया मोड़ लाए......)} यह कितना चौकाने वाला है.....अगर काला धन जमा करने की प्रतियोगिता का ओलंपिक मे आयोजन किया जाय तो .... भारत को एक स्वर्ण पदक मिल सकता है. दूसरा सर्वश्रेष्ठ रूस ने भारत से 4 बार कम धन रासी जमा की है. अमेरिका वहाँ शीर्ष पाँच में भी गिनती में नही है! भारत के स्विस बैंकों में सभी अन्य देशों की संयुक्त धन रासी से ज्यादा पैसा है!  हाल ही में, अंतरराष्ट्रीय दबाव के कार...

हिंदी पद्य साहित्य में नारी : ८ मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते, सर्वास्तत्राफला: क्रिया। नारी तुम केवल श्रद्धा हो, विश्वास रजत नग पग तल में, पीयूष स्रोत सी बहा करो, जीवन के सुंदर समतल में उपरोक्त हिन्दी एवं संस्कृत की अति प्रसिद्ध काव्योक्तियां न केवल नारी की पवित्रता एवं सम्मान को दर्शाती हैं, अपितु यह संकेत भी करती हैं कि जीवन के सुंदर समतल में अमृतसम बहने वाली नारी एक विश्वास के बंधन के साथ साथ कितनी कर्तव्यपरायण भी हैं। पुरातन साहित्य की इन पंक्तियों अनुवादित करते हुए मुख्य विषय यह है कि आज रचा जाने वाला पद्य साहित्य जिस पर निराला की साहित्यिक निष्ठा से लेकर उदारीकरण, निजीकरण एवं भूमण्डलीकरण तक का प्रभाव है, ने नारी की सहनशीलता, कर्तव्यपरायणता, उच्छृंखलता एवं कर्मक्षेत्र में योद्धा की भांति लड़ने वाली प्रवृत्ति को किस रूप में दिखाया है। आधुनिक हिन्दी पद्य साहित्य में नारी के लिए पर्याप्त स्थान है। परंतु जैसे-जैसे समाज में नारी ने अपना रूप बदला है। वैसे-वैसे साहित्यकारों ने उसका पीछा किया है। और साहित्य ने कम से कम इस विषय में तो, अर्थात् नारी को प्रस्तुत करते हुए समाज के दर्पण...

अबकी फागुन

अबकी फागुन खेरे होरी ओ गोरी पहना दे मोहें बैयन का हार नहीं करिबे तोहसे सवाल बात मान मोरी अबकी फागुन खेरे होरी ओ गोरी अबकी फागुन भीगें संग संग ई है हमरी पहरी होरी भिगिये अंचला चोली तोहरी अबकी फागुन खेरे होरी ओ गोरी नाचे संग संग अंगना माँ उद्हैबे रंग तोहपे करिबे सीनाजोरी गुलाल अबीर के संग माँ नैनों के तोहरी दर्पण माँ करिबे ठिठोली अबकी फागुन खेरे होरी ओ गोरी रस्तेय२मन्ज़िल.ब्लागस्पाट.com

मांसाहार और मानव

उक्त विषय पर चल रहे विमर्श में दो एक बातें और जोड़ना चाहूंगा ।   इन बिंदुओं को भाई सलीम ने अपने विद्वतापूर्ण आलेखों में बार - बार छुआ है अतः इस बारे में भ्रम निवारण हो जाये तो बेहतर ही होगा !   भाई सलीम का मानना है कि ईश्वर ने मनुष्यों को जिस प्रकार के दांत दिये हैं वह मांसाहार के लिये उपयुक्त हैं !  यदि मांसाहार मनुष्य के लिये जायज़ न होता तो मनुष्यों को नुकीले दांत क्यों दिये जाते।   सलीम के इस तर्क को पढ़ने के बाद मैने अपने और अपने निकट मौजूद सभी लोगों के दांत चेक किये।   मुझे एक भी व्यक्ति का जबाड़ा कुत्ते , बिल्ली या शेर जैसा नहीं मिला । जो दो - तीन दांत कुछ नुकीले पाये वह तो रोटी काटने के लिये भी जरूरी हैं।   यदि मनुष्य के दांतों में उतना नुकीलापन भी न रहे फिर तो वह सिर्फ दाल पियेगा या हलुआ खायेगा , रोटी चबानी तो उसके बस की बात रहेगी नहीं।     यदि यह चेक करना हो कि हमारे दांत मांस खाने के लिये बने हैं या नहीं तो हमें बेल्ट , पर्स या जूते चबा कर देखने चाहियें ।   कम से कम मेरे या मेरे मित्रों , पड़ोसियों के , सहकर्मियों के दांत तो इतने नुकीले नहीं हैं कि चमड़ा चीर - फ...

आचार्य संजीव 'सलिल' जी की रचना

आचार्य संजीव 'सलिल' स्वागत में ऋतुराज के, पुष्पित हैं कचनार. किंशुक कुसुम विहंस रहे, या दहके अंगार? पर्ण-पर्ण पर छा गया, मादक रूप निखार होश खो राह है पवन, लख वनश्री-श्रृंगार. महका महुआ देखकर, सहसा बहका प्यार. मधुशाला जाए बिना, सिर पर नशा सवार. नहीं निशाना चूकती. पञ्चशरों की मार. पनघट-पनघट हो रहा, इंगित का व्यापार. नैन मिले, झुक, उठ, लड़े, करने को इंकार. देख नैन में बिम्ब निज, कर बैठे इकरार. मैं-तुम, यह-वह ही नहीं, बौराया संसार. फागुन में मिलते गले. सब को हुआ खुमार. ढोलक, टिमकी, मंजीरा, करें ठुमक इसरार. फगुनौटी में मस्त हो, नाचो-गाओ यार. घर-आँगन,तन धो, लिया तुमने रूप निखार. अंतर्मन का मेल भी, गुपचुप कभी बुहार. बासंती दोहा ग़ज़ल, मन्मथ की मनुहार. स्नेह-साधना कर 'सलिल', श्वासें रखो संवार. आगे यहाँ

...और यह रहा हिंदुस्तान के दर्द का 400वां पोस्ट !!!

...और यह रहा हिंदुस्तान के दर्द का 400वां पोस्ट !!! बधाई हो !!! और मुझे इसे पोस्ट करने का मौक़ा मिला !   मैं सलीम खान, स्वच्छ सदेश: हिन्दोस्तान की आवाज़ से |

निराशा (नाउम्मीदी) मौत के बराबर है!

" निराशा (नाउम्मीदी) मौत के बराबर है, आशा (उम्मीद) जीवन (ज़िन्दगी) है बल्कि उम्मीद ही ज़िन्दगी है जहाँ ज़िन्दगी है वहां उम्मीद है जहाँ उम्मीद नही वहां ज़िन्दगी भी नहीं इसलिए हमेशा अपने मन में उम्मीद की लौ जलाकर रखना चाहिए  " एक बार एक सहाबी* के पास एक इन्सान आया वह बहुत ग़मगीन था, निराश था उसने सहाबी से कहा- वह मरना चाहता है, और खुद्कुशी कर लेगा इस ज़िन्दगी से वह नाउम्मीद हो गया है उसने अपनी बात कही और रो पड़ा उसका सोचना था की उसे वो रोकेंगे या उसको किसी समस्या का समाधान करने को उद्धत करेंगे, मगर उसे सहाबी की बात सुनकर झटका लगा उसकी स्थिति देख कर सहाबी ने कहा- "तुम्हारा मर जाना ही बेहतर है, जो लोग निराशा (नाउम्मीदी) में जीया करते हैं, उनका जीवन मौत से भी बदतर है " सहाबी की बात से वह दुखी हो गया, कहाँ तो वह सांत्वना की बात सुनने आया था कहाँ सहाबी ने उसे फटकारना शुरू कर दिया उन्होंने कहा- "आशावाद ही निर्माता है आशावाद ही किसी इन्सान का ज़हनी (मानसिक) सूर्योदय है इससे ज़िन्दगी बनती है यानि जीवन का निर्माण होता है, आशावाद से तमाम मानसिक योग्यताओं का जन्म होता है, आ...