Skip to main content

ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू


ईरान में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान का काम अब से कुछ देर पहले शुरू हो चुका है.
इस चुनाव में कट्टरवादी माने जाने वाले वर्तमान राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद और सुधारवादी नेता मीर हुसैन मुसावी के बीच मुख्य मुक़ाबला होने की संभावना जताई जा रही है.

ईरान की काउंसिल ने चुनाव में चार लोगों के नाम को अंतिम सहमति दी थी. बाक़ी के दो नाम मोहसिन रेज़ाई और मेहदी करूबी के हैं.

क़रीब साढ़े छह करोड़ की जनसंख्या वाले ईरान में शुक्रवार को हो रहे मतदान पर दुनियाभर के देशों की नज़र है.

सबको यह जिज्ञासा है कि ईरान में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा. क्या सुधारवादी नेता को लोग मौक़ा देंगे या अहमदीनेजाद अपना दौर दोहराएंगे.

ख़ासकर पश्चिम के देशों की ईरान के चुनाव में इसलिए भी दिलचस्पी बढ़ गई है क्योंकि उनका अनुभव अहमदीनेजाद के साथ अच्छा नहीं रहा है और शीर्ष बदलाव के बिना उन्हें ईरान के तेवरों में बदलाव की उम्मीद भी कम है.


युवा हैं निर्णायक

इस बार के चुनाव में 18 साल से अधिक की आयु वाले मतदाताओं की संख्या क़रीब चार करोड़ 60 लाख है.

कुल मतदाताओं में से क़रीब 80 लाख मतदाताओं का जन्म 1979 में हुई क्रांति के बाद हुआ है.

यानी जनमत की लहर युवा मतदाता के हाथों में है. युवाओं को कौन सा नेता ज़्यादा प्रभावी लगता है, उनकी पसंद बनता है, यह बात चुनाव में प्रत्याशियों के भविष्य को तय कर सकती है.

राजधानी तेहरान से बीबीसी संवाददाताओं का कहना है कि चुनाव के लिए जिस तादाद में इसबार लोग सड़कों पर उतरे औऱ प्रचार में हिस्सा लिया उससे माना जा रहा है कि मतदान का प्रतिशत काफी ऊपर रहेगा.

वर्ष 2005 के अंतिम दौर के चुनाव में केवल 60 फ़ीसदी लोगों ने ही मतदान किया था. इस चुनाव में कट्टरपंथी नेता मोहम्मद अहमदीनेजाद सत्ता में आए थे.

आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...