Skip to main content

राष्ट्रवाद बनाम महाराष्ट्रवाद

समाजवादी चिंतक विचारक और राजनीतिज्ञ मधु लिमये

राष्ट्रवाद बनाम महाराष्ट्रवाद


मराठी मर्द" राज ठाकरे के विषवमन से इन दिनों राष्ट्रीयता और राष्ट्रवाद को लेकर नये तरह की बहस छेड़ दी है। यह बहस ऐसे समय में छिड़ी है जब राष्ट्रवाद भी संकुचित अर्थ ग्रहण कर चुका है। राष्ट्रवाद का जिक्र आते ही लोगों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की याद आने लगती है। राज ठाकरे की मौजूदा राजनीति के बाद मराठी राष्ट्रवाद का एक नए सिरे से उभार हुआ है। मधु लिमये ने अपनी मौत के ठीक पहले लिखे एक लेख में कांग्रेस को राष्ट्रीय एकता के लिए जरूरी बताया था। मधु लिमये भी मराठी ही थे।
उनका राष्ट्रीयताबोध आज के मराठी वीर पुरूष राज ठाकरे से अलग था। ये विचार इसलिए भी अहम हैं कि इसे प्रतिपादित करनेवाले मधु लिमये वह शख्स थे, जिन्होंने ताजिंदगी कांग्रेस और उसकी राजनीति का विरोध किया था। साठ से लेकर सत्तर के दशक की संसद की कार्यवाही गवाह है कि मधु लिमये, पीलू मोदी, लाडली मोहन निगम और मनीराम बागड़ी की छोटी टीम ने इंदिरा गांधी जैसी करिश्माई ताकत को भी हिचकोले खाने के लिए मजबूर कर दिया था। ऐसे मधु लिमये जब कांग्रेस को राष्ट्रीय एकता के महत्वपूर्ण स्तंभ के तौर पर जरूरी मानने लगे तो जाहिर है कि कांग्रेस उनकी नजर में कितनी अहम थी। लिमये जी ने जब ये कहा था – तब वह कम से कम आज सोनिया गांधी वाली कांग्रेस नहीं थी। तब वह नरसिंहराव की कांग्रेस थी। लेकिन लगता ये है कि बारह-तेरह साल के अंतराल में ये कांग्रेस भी अब बदल गई है। इसका साफ प्रमाण ये है कि उसी मधु लिमये की जन्मभूमि पर बेकसूर उत्तर भारतीयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जा रहा है, लेकिन राज्य और देश में सरकार चला रही कांग्रेस के सिपाही मौन हैं। उन्हें मराठी राष्ट्रीयता के उभार में अपना फायदा दिख रहा है। लिहाजा मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख इन घटनाओं को सामान्य तौर पर लेते हुए मुस्कानभरे चेहरे से मीडिया को बयान देते रहते हैं। पता नहीं मधु लिमये आज रहते तो कांग्रेस को लेकर वे अपने विचार पर अब भी कायम रहते या नहीं – ये सवाल आज ज्यादा प्रासंगिक हो गया है।राज ठाकरे और विलासराव देशमुख को शायद मधु लिमये के उन विचारों से अब लेना-देना ना हो। लेकिन राज जिस तरह से मराठी अस्मिता के नाम पर हिदी विरोध को हवा दे रहे हैं, उनकी नजर में तिलक की अहमियत जरूर होगी। कम से कम एक मराठी के नाम पर वे इससे इनकार नहीं कर सकते। ये सच है कि उन्नीसवीं सदी तक लोकमान्य की राष्ट्रीयता का अहम विंदु मराठी राष्ट्रवाद ही था। गणेश चतुर्थी के पूजन को सार्वजनिक तौर पर स्थापित करने के पीछे उनका यही भाव काम कर रहा था। लेकिन जैसे – जैसे गणेश पूजन को मराठी समाज में सार्वजनिक पूजन के तौर पर मान्यता बढ़ती गई- तिलक को लगने लगा कि सिर्फ मराठी राष्ट्रवाद के ही जरिए देश की आजादी के लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता। अगर उनकी नजर राज ठाकरे की तरह संकुचित रही होती तो कम से कम वे हिंदी के बारे में ये नहीं कहते - ''मैं समझता हूँ कि हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को पूरे देश के लिए एक आम भाषा की जरूरत है। एक आम भाषा का होना राष्ट्रीयता का महत्वपूर्ण तत्व है। वह आम भाषा ही होती है, जिसके द्वारा आप अपने विचारों को दूसरों तक पहुँचाते हैं। इसलिए यदि हम देश को एक साथ लाना चाहते हैं, तो सबके लिए एक आम भाषा से बढ़कर दूसरी कोई ताकत नहीं हो सकती और यही सभा (नागरीप्रचारिणी सभा) का उद्देश्य भी है।'' तिलक ने यह महत्वपूर्ण भाषण काशी नागरी प्रचारिणी सभा के 1905 के सम्मेलन में दिया था। साफ है कि हिंदी और राष्ट्रीयता को लेकर उनकी धारणा क्या थी।क्रांतिकारी खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी के बम हमलों के समर्थन के चलते 1908 में उन्हें गिरफ्तार करके अंग्रेज सरकार ने बर्मा के मांडले जेल में नजरबंद कर दिया। यहां तिलक 1914 तक रहे। इस दौरान गीता और राष्ट्रीयता को लेकर उनके विचार नए तरह से पुष्ट हुए। वे विचार कम से कम आज महाराष्ट्र के नेताओं और राज ठाकरे की राष्ट्रीयता से अलग ही थे। हिंदी में बोलने के लिए जया बच्चन को राज ठाकरे ने जिस अपमानजनक तरीके से ये कहने से गुरेज नहीं किया कि गुड़्डी अब बुड्ढी हो गई है। कम से कम राज ठाकरे की मराठी अस्मिता के अहम पुरूष लोकमान्य तिलक की आत्मा अगर स्वर्ग में होगी तो आप उम्मीद कर सकते हैं कि वह क्या सोच रही होगी।अदालती आदेश से इन दिनों राज ठाकरे की जबान बंद है। लेकिन जिस तरह महाराष्ट्र के नेता उनके उठाए मुद्दों के समर्थन में उठकर साथ आते दिख रहे हैं – उससे साफ है कि अदालती आदेश की मियाद खत्म होने के बाद राज फिर से अपनी बयानबाजी जरूर शुरू करेंगे। बयानबाजी के दौर में केंद्रीय सरकार में शामिल लोग ये भूल गए हैं कि उन्होंने संविधान के साथ ही देश की एकता और अखंडता की रक्षा की शपथ भी ली है। प्रफुल्ल पटेल का बयान इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों को नौकरियां देने से असंतुलन बढे़गा और मराठा लोग खुद ये असंतुलन दूर कर लेंगे। कैसे...इसका खुलासा उन्होंने भले ही नहीं किया है – लेकिन उनका इशारा साफ समझा जा सकता है। क्या देश की एकता और अखंडता की शपथ लेने वाले मंत्री से ऐसे बयान की उम्मीद की जा सकती है।इस देश में जब-जब छोटे-छोटे इलाकों के नेताओं का प्रभाव अपने लोगों से कम होने लगता है तब – तब वे क्षेत्रतावाद की बयार बहाने की कोशिश करते हैं। तमिलनाडु में जब – जब डीएमके और एआईडीएमके की पकड़ कम होती दिखती है, तब-तब दोनों ही दल तमिल राष्ट्रवाद को हवा देने लगते हैं। उस समय उनके निशाने पर हिंदी और उत्तर भारतीय ही होते हैं। हालांकि तमिलनाडु में कभी उत्तर भारतीयों को निशाना नहीं बनाया गया। लेकिन जिस तरह राज ठाकरे ने शुरू किया है और उससे राज्य सरकार ने लापरवाही से निबटाया है – ऐसे में आने वाले दिनों में वहां भी हिंदी विरोध शुरू हो जाय तो हैरत नहीं होनी चाहिए। ये बात और है कि इन दिनों ये तमिल राष्ट्रवाद श्रीलंका के मामले में हस्तक्षेप की मांग पर ही फोकस है। यही हालत इन दिनों असम में भी है। असमिया राष्ट्रवाद के नाम पर वहां हिंदीभाषियों को ही निशाना बनाया जा रहा है। रोजाना दो-चार बेकसूरो को मौत के घाट उतारा जा रहा है। इन घटनाओं को रोक पाने में लाचार वहां की सरकार इसे उग्रवाद के माथे मढ़कर अपने कर्तव्य से इतिश्री समझ रही है। पूर्वांचल के दूसरे राज्यों में भी किसी न किसी नाम पर उप राष्ट्रीयता और अलगाववाद जारी है।अस्सी के दशक में यही हालत पंजाब की भी थी। पंजाबी राष्ट्रवाद के नाम पर बिहार और उत्तर प्रदेश से गए मजदूरों को निशाना बनाया गया। इसका खामियाजा जब पंजाब की खेती और उद्योगों को भुगतना पडा़ तो इस राष्ट्रवाद के खिलाफ खुद पंजाब के लोगों को ही आगे आना पडा़। बिहार के गांवों में जाकर उन्होंने खुद मजदूरों को उनकी सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया – तब जाकर कहीं पंजाब की अर्थव्यवस्था और खेती-किसानी पटरी पर आ पाई। अब वहां पंजाबी राष्ट्रवाद के नाम पर किसी बिहारी और उत्तर प्रदेश के मजदूर को निशाना नहीं बनाता।दुर्भाग्य देखिए कि काउ बेल्ट के नाम पर विख्यात हिंदीभाषी इलाकों की जो राष्ट्रीयता और राष्ट्रवाद है, सही मायने में वही भारतीय राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व करती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, मध्य प्रदेश, छ्त्तीसगढ़ और राजस्थान से उप राष्ट्रीयता की कोई आवाज नहीं उठती। न ही यहां का कोई व्यक्ति किसी गैर हिंदीभाषी इलाके के व्यक्ति के खिलाफ आवाज उठाता है ना ही किसी बेकसूर को सिर्फ इसलिए पीटता है कि वह मराठी, गुजराती या तमिल है। सबसे बड़ी बात ये कि यहां तुलसी और कबीर के बाद कोई बड़ा समाजसुधारक भी नहीं हुआ। राहुल सांकृत्यायन, स्वामी श्रद्धानंद को छोड़ दें तो सामाजिक तौर पर किसी ने बड़ा जनजागरण अभियान यहां नहीं चलाया, इसके बावजूद इन इलाकों में भारतीय राष्ट्रीयता कूट-कूट कर भरी है। इनके लिए पहले भारत है, उसके बाद उत्तर प्रदेश, बिहार या मध्यप्रदेश आता है। लेकिन उप राष्ट्रीयता वाले इलाकों में ये हालत नहीं है। वहां के लोगों के लिए सबसे पहले मराठी, बंगाली, असमिया या तमिल आता है, फिर भारत और भारतीय राष्ट्रीयता आती है। लेकिन हालत देखिए कि आज इसी राष्ट्रीयता की चर्चा करने वाले लोगों को ही इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। मधु लिमये ने अपने आखिरी लेख में देश की एकता के लिए कांग्रेस को इसलिए जरूरी बताया था क्योंकि वही अकेली पार्टी है, जिसका अखिल भारतीय आधार है। उसकी ही दृष्टि अखिल भारतीय है। लेकिन दुर्भाग्य ये है कि महाराष्ट्र और असम में उसी कांग्रेस की सरकार है. लेकिन उस कांग्रेस का अखिल भारतीय राष्ट्रवादी नजरिया कहीं नजर नहीं आ रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...