Skip to main content

'समलैंगिक रिश्ते बनाओ, वरना निकाल दूंगा...'

मुंबई। एक ऐसा मैनेजर जो अपने सहयोगियों पर दबाव डालता था उसके साथ समलैंगिक रिश्ते बनाने के लिए। मुंबई के एक ल्टीप्लेक्स थिएटर के असिस्टेंट मैनेजर जो अपने सहयोगियों को देता था धमकी। समलैंगिक रिश्ते बनाओ वरना नौकरी से निकाल दूंगा। उसकी इसी धमकी ने ले ली उसकी जान।
अंधेरी के वर्सोवा इलाके में सोमवार देर रात एक लाश मिली। लाश के गले और पेट पर चाकू के घाव ने यह तो साफ कर दिया की यह एक हत्या का मामला है। लेकिन पुलिस को अब तक इस बात का पता नहीं था की आखिर इस हत्या के पीछे किसका और क्या मकसद हो सकता था।
लाश की तलाशी से पता चला की यह शव वर्सोवा सिनेमैक्स के असिस्टेंट मैनेजर मंदर पाटिल का है। पुलिस पुछताछ के लिए मंदर के ऑफिस पहुंची। यहीं से पुलिस के हाथ इस हत्या के आरोपियों तक पहुंचे। ऑफिस में पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की जिसमें 3 लोगों ने अपने जुर्म को कबूले।
सूत्रों के मुताबिक मंदार गिरफ्तार किए गए लोगों को आए दिन समलैंगिक रिश्ते न बनाने पर उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकी दिया करता था। और उसकी इन्ही धमकियों से तंग आकर रची गई उसकी मौत की साजिश।
अपनी साजिश के तहत उन लोगों ने सोमवार की रात मंदार को शराब की दावत के लिए वर्सोवा के आईस फैक्ट्री के पास बुलाया गया जहां पहले तो मंदार को खूब शराब पिलाई गई और उसके बाद उसका कत्ल कर दिया गया ACP वर्सोवा दिलीप सूर्यवंशी ने कहा कि हमें cinemax थिएटर के मैनेजर मंदार पाटिल की लाश मिली और इस मामले में हमने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
शुरुआती तफ्तीश में भले ही यह सामने आया हो कि समलैंगिक रिश्ते मंदार की मौत की वजह बने। लेकिन पुलिस इस बात से भी इंकार नहीं कर रही कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपने आप को बचने के लिए इस तरह कि मनगढ़ंत कहानी रची हो।
आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. सच है की आज समाज में तेजी से परिवर्तन आ रहे है जो शायद पतन की और जा रहा है !!!

    ReplyDelete
  2. अच्छी खबर लेकिन..चिंतन की जरुरत है !!!

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...