Skip to main content

एमएलए फ्लैट में चल रहा था वेश्यावृत्ति का चोखा धंधा

गुड़गांव. सेक्टर 28 स्थित एमएलए फ्लैट में छापा मारकर पुलिस ने एक कॉलगर्ल सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ वेश्यावृत्ति के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह फ्लैट एक पूर्व मंत्री का है जिसे उन्होंने किराए पर दे रखा है।
सीआईए स्टाफ के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एमएलए फ्लैट नंबर 103 में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। इस सूचना पर शनिवार को वहां छापा मारा गया तो एक कॉलगर्ल सहित सात लोग पकड़े गए।
कॉलगर्ल बिहार की है और पिछले कई सालों से दिल्ली में रह रही हैं। पकड़े गए लोगों की पहचान पंजाब के गोबिंदगढ़ निवासी रमेश व कमलदीप, बिहार के चिंटू व राजेश और उत्तरांचल के दिनेश व लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक यह फ्लैट चिंटू ने किराए पर ले रखा है और वह यहां वेश्यावृत्ति का धंधा चलाता है। लोहे के व्यापारी रमेश व कमलदीप चाचा-भतीजा हैं जो अक्सर पेमेंट लेने गुड़गांव आते रहते हैं।
चिंटू इन्हें कॉलगर्ल मुहैया कराता था और ये लोग इसी फ्लैट में अय्याशी करते थे। इसके अलावा राजेश, दिनेश व लक्ष्मण यहां चिंटू के पास काम करते थे। पुलिस ने इन सभी के खलाफ देह व्यापार अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने छापा मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
जगदीश नागर, डीसीपी, गुड़गांव
आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...