Skip to main content

उलझन: शादी के बाद घर आते ही बहू को होने लगीं उल्टियां

उलझन कही भी हो सकती है किसी को भी हो सकती है यहाँ हम बांटते है अपनों की उलझन अपनों के साथ,यहाँ पर प्रस्तुत है एक उलझन और उसके चुनिन्दा कुछ सुझाव अगर आपको लगता है की कोई और भी सुझाव है जो इस उलझन को मिटाने में कारगार है तो कमेंट्स बॉक्स में अपना सुझाव रखें..


शादी के बाद घर आते ही बहू को उल्टियां होने लगीं। दो महीने बाद डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है। सोनोग्राफी हुई तो पता चला कि गर्भ में तीन महीने का बच्चा है। शादी को दो ही महीने हुए और तीन महीने का बच्चा! इस बारे में बहू से पूछा तो उसने बताया कि वह बच्चा उसके मौसाजी का है।

बहू रोकर कहने लगी कि मैं आत्महत्या कर लूंगी। मैंने उसे समझाया कि मैं उसका साथ दूंगी। मौसा को बुलाकर बात की, तो उसने बच्चे का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। कुछ समय बाद बहू ने एक बेटी को जन्म दिया। बच्चे के होने के बाद मौसा कभी-कभी कुछ रुपए दे जाता था। अब उससे पैसे मांगो तो वह आत्महत्या करने की धमकी देता है। मेरी आर्थिक स्थिति भी इतनी अच्छी नहीं है कि मैं किसी का भला कर पाऊं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या करूं?

सराहनीय सुझाव : आशा नय्यर कपूरथला, पंजाब
आपकी उलझन पतंग की डोर की तरह है। आपने वक्त रहते बात सम्भाल ली और मामला वहीं खत्म हो गया। रही बात पैसों की, तो यही बच्ची आपके बेटे की होती और बिल्कुल ठीक समय पर होती, तो क्या आप परवरिश आदि खर्चो के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहतीं? बहू के मौसाजी ने आपको एक बार क्व5,000 दिए हैं, तो आपको उसी में संतुष्ट हो जाना चाहिए।
बार-बार गड़े मुर्दे उखाड़ेंगी, तो वह तकलीफ ही देंगे। हां! मौसाजी से आप सभी का दूर रहना ही अच्छा है। जब आपने किसी से अभी तक यह बात नहीं कही, तो अब भी इसे राज ही रखें। उस बच्ची को अपने कुल की मान लें और दिल से स्वीकार करें। बहू को अपनी बेटी माना है, तो एक मां की तरह उसकी ज़िंदगी के हिस्से को भुलाना ही होगा, तभी आपका परिवार खुश रह सकेगा।

सराहनीय सुझाव : लोकेन्द्र वर्मा धामनोद, मध्यप्रदेश
आपने सारी बातें जानने के बाद भी अपनी बहू और बच्ची को अपनाया। इससे बढ़कर और कोई बात नहीं हो सकती। लेकिन अब आपको मौसाजी से किसी प्रकार की मदद नहीं लेनी चाहिए। एक बार तो वे आपकी बहू की कमजोर आर्थिक स्थिति का फायदा उठा चुके हैं, उन्हें दोबारा ऐसा कोई मौका न दें। आपने बच्ची को अपना लिया है, तो अब उसे मौसाजी की संतान मानने की भूल न करें। अपना मानकर ही उसकी परवरिश करें

सराहनीय सुझाव देवकरण जोशी तारानगर, राजस्थान
मैं आपके साहस की दाद देना चाहूंगा कि आपने बहू का साथ दिया। बहू के मौसाजी ने उस वक्त अपनी इज्जत बचाने के लिए कुछ भी मानने को स्वीकार थे, लेकिन जीवनभर वे बच्ची का लालन-पालन करेंगे, ऐसा मानकर आपने भूल की है। अब अपनी गृहस्थी आप लोगों को स्वयं ही सम्भालनी होगी। मौसा से कोई भी उम्मीद रखना व्यर्थ है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, तो बेटा ओर बहू को मिलकर मेहनत करें। जैसे भी निभे लेकिन जिम्मेदारियां, तो आप लोगों को ही निभानी होगी और यह आपसी सहयोग से ही सम्भव हो सकेगा।

Comments

  1. आपने बहु का साथ देकर बहुत अच्छा काम किया है .मौसा से अब दूरी ही अच्छी है .बच्ची के सही पालन पोषण के लिए सिर्फ पैसा ही जरूरी नहीं बल्कि संस्कार भी जरूरी है .अब बच्ची को मौसा जैसे गंदे लोगे लोगों की chhaya से भी दूर रखिये .जो रिश्तों की मर्यादा नहीं जानते उनसे दूरी ही अच्छी है .

    ReplyDelete
  2. शिखा जी की बात से पूर्ण सहमत हूँ,आज रिश्ते नातों की कद्र करने वाले खो गए है...ऐसी स्तिथि में मौसा से दूर रहना की बेहतर होगा क्योंकि बहक तो कोई भी सकता है लेकिन उसके बाद संभलकर की सब कुछ फिर से सवारा जा सकता है

    ReplyDelete
  3. बेहद सराहनीय प्रयास बस अब आप उसका साथ देते रहे और पीछे मुड्कर नही देखें अब तो वो आपके घर का अंग है…………आज के ज़माने मे ऐसे उदाहरण देखने को नही मिलते……………प्रशंसनीय्।

    ReplyDelete
  4. मै आपकी हिम्मत कि दाद देती हु कि आपने अपनी बहु के बच्चे के बारे मै जान कर भी उसका पूरा साथ दिया पर उस वक़्त आप और महान होती जब आप उस बच्चे के खर्च के लिए किसी और के आगे हाथ न फेलाती जिससे आपकी बहु को बार - बार उस आह का सामना न करना पड़ता !
    धन्यवाद !

    ReplyDelete
  5. बहुत बड़े जिगर वाले ही ऐसी हिम्मत कर सकते हैं. आपने सबकुछ जानते हुए भी एक उजड़ते घर को संभाला और दो जिन्दगियों को समाज में थू-थू होने और दर दर भटकने से बचा लिया... सदा यूँ ही अपनी संतान समझ साथ देते रहें...

    ReplyDelete
  6. आप ने बहुत अच्छा काम किया बस अब आप अपने बहू का साथ दें और किसी पे निर्भर ना रहें,
    क्योंकि बच्ची अब आप की है, और उसकी परवरिस आप को ही करनी होगी|

    ReplyDelete
  7. आप ने बहुत अच्छा काम किया बस अब आप अपने बहू का साथ दें और किसी पे निर्भर ना रहें,
    क्योंकि बच्ची अब आप की है, और उसकी परवरिस आप को ही करनी होगी| और इसी तरह बहू का साथ देतीं रहें,
    हम सब की शुभ कामनाएं आप के साथ हैं |

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...