Skip to main content

पेड़



इंसानों से बड़ा पेड़
                      मगर ज़मी से जुड़ा पेड़ !
इंसानों की खातिर फिर
                       कितने तुफानो से लड़ा पेड़ !
धरती  की भूमि पर .............
                         चित्र सरीखे खड़ा पेड़ !
जाने किसके इंतजार मै ............
                         सड़क किनारे खड़ा पेड़ !
पंडित और मोलवी की बाते सुन
                            पल भर न डिगा पेड़.!..
धूप रोक फिर छाया देकर ........
                          फ़र्ज़ निभा फिर झड़ा पेड़ !
सीने मै रख हवा बसंती
                           आंधी मै फिर उड़ा पेड़ !
खेतो मै पानी लाने को
                           बादल से जा भीड़ा  पेड़ !
फल खाए जिसने उसने ही काटा 
                           जान शर्म से गड़ा पेड़ !
इंसा की जरूरतों को पूरा करते  ...........
                           कटा ज़मी पर पड़ा पेड़ !

Comments

  1. बेहतरीन प्रस्तुति ,बधाई !

    ReplyDelete
  2. गहन भावों की अभिव्यक्ति !

    ReplyDelete
  3. पेड़ के प्रति आपकी भाव-पूर्ण कविता सराहनीय है....

    ReplyDelete
  4. पेड़ की आत्मकथा आपने बेहतरीन तरीके हे कही , बधाई। ,

    ReplyDelete
  5. बेहतरीन प्रस्तुति....

    ReplyDelete
  6. प्रक्रति के प्रति आपका इस कदर प्यार देख कर बहुत ख़ुशी हुई दोस्तों !
    अपना कीमती समय देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया !

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...