Skip to main content

मै शमशान का पंडा हूँ...

तुम मेरे जजमान हो॥
मै शमशान का पंडा॥
लाशें यहाँ हमेशा आती॥
यही कर्म मेरा धंधा॥

जवान बेटो की अर्थियो पर॥
माँ बाप के आंसुओ की बूँद होती ॥
पत्थर दिल भी पिघल जाता है॥
जब विधवाए बिलख के रोटी है॥
फिर भी उनको ठगता हूँ॥
बन करके अंधा॥
तुम मेरे जजमान हो॥
मै शमशान का पंडा॥

बहनों की अर्थियो पर ॥
भाइयो की सूनी कलाई॥
माँ की याद में बच्चे॥
भूखे पेट राते बिताई॥
कर्म मेरा प्रधान है॥
पर काला इसका पर्दा॥
तुम मेरे जजमान हो॥
मै शमशान का पंडा॥

बाप की अर्थी लिए बेटा आता है॥
कर्म समझ के क्रिया कर्म करता है॥
पूचता है विधि विधाता के पास जायेगे॥
क्या हमारे कुल में फिर वापस आयेगे।
ग़मगीन दिलो से भी करते है खर्चा॥
तुम मेरे जजमान हो॥
मै शमशान का पंडा॥

Comments

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...