Skip to main content

लो क सं घ र्ष !: तुम्हारी नजरो में हमने देखा....

स्वतंत्रता दिवस पर विशेष


मुर्ख अशिक्षित धनपशुओं की, मंडप में लगती बोली।
सुंदर शिक्षित बालाओ की, डोली में जलती होली ॥
यह लोकतंत्र है
भरी बाजार दुशासन खींचै, विवश द्रोपती की साड़ी।
निशदिन सीता हरण होय, औ पुलिस मस्त पीकर ताडी॥
यह लोकतंत्र है
जनता के रक्षक लगे हुए है, हत्या लूट डकैती में।
गुंडागर्दी, अपहरण, फिरौती, शामिल इनकी ड्यूटी में ॥
यह लोकतंत्र है
माननीयों की कृपा हो तो, डकैत की भी चांदी है।
माफिया, मिलावटखोर, चोर , नेता, चमचे कट्टाधारी ॥
यह लोकतंत्र है
अधिकारी और माफिया मिल , अरबो का राशन खाय रहे।
असहाय गरीब मरें भूखे, चोरकटवे मौज उडाय रहे ॥
यह लोकतंत्र है
गरम मसाला खोया नकली नकली तेल , दवा नकली
सुअर की चर्बी से देशी घी, नकली दूध, दही नकली ॥
यह लोकतंत्र है
बिना दूध देशी घी खोया, माया राज की माया।
गैया भैसी के बिना दूध, बुधवा मुस्काया ॥
यह लोकतंत्र है
रक्षा का जिन पर भार, लिप्त है हत्या रिश्वतखोरी में ।
थाने में धुत्त दरोगा जी, मातहत वसूली चोरी में॥
यह लोकतंत्र है
सत्य अहिंसा की धरती पर राक्षस नंगे नाच रहे।
साधू भेष में छिपे भेडिये, बैठे गीता बांच रहे॥
यह लोकतंत्र है
घर-घर बस्ती में आग लगाते, स्वयं ही पहरेदार यहाँ।
अबलाओं की हत्या करवाते, धर्म के ठेकेदार यहाँ॥
यह लोकतंत्र है
रहने को विवश है शिविरों में, लाखो बच्चे व नारी नर।
अपने देश शहर में अपने, अपने ही घर में बेघर॥
यह लोकतंत्र है
अब वे देश के शत्रु जिनका, देश के लिए बहा रक्त।
अंग्रेजो के स्वमिभक्तो, चाटुकार सब देश भक्त॥
यह लोकतंत्र है
जलता धू-धू गुजरात कभी, तो महाराष्ट्र आसाम कभी।
जल रहा उडीसा , सुलग रहा, सिंगूर-नंदीग्राम अभी ॥
यह लोकतंत्र है
मजदूर किसानो के सीने पर, चलती सत्ता की गोली।
मनमोहन प्योर मौन देखते, खूनी बंगाली होली॥
यह लोकतंत्र है
गोरस की दूकान गली में, मदिरालय चौराहे पर।
जग में सच की हार देख, मैं खड़ा आवाक दोराहे पर॥
यह लोकतंत्र है

-मोहम्मद जमील शास्त्री

Comments

  1. नंगे सच का चित्रण किया है.साधुवाद.

    ReplyDelete
  2. aajadi ke 62 saal ke baad bhi ro rahi hai hamari sanskriti aur bharat ki janata
    bahut sahi chitran kiya aapne

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...