Skip to main content

विनाश के चक्र मे पाकिस्‍तान

लगातार बढ रहे आतंकी हमले , लोगो की विछती लाशे अपाहिजो की बढती संख्यार लोगो को सुरक्षा देने के खोखले सरकारी वादे और पुन् हिंसा, यह चित्र है वर्तमान पाकिस्ताेन का जहॉ पिछले तीन माह मे नौ से अधिक बडे हमले हो चुके है,और 200 से अधिक लोगो की जाने जा चुकी है हजारो लोग धायल हुये है पूरे देश मे दहशत का माहौल है सबके सामने अनिश्चितता ओर भय का माहौल बना हुआ है
दहसतगर्दी का ये माहौल हमारे पडोस मे है , ये एक देश के तवाही की भूमिका है जो यह बता रही है कि पाकिस्तान की कोई भी सरकार वहॉ कानून व्यवस्था बना पाने मे समर्थ नही है, पाकिस्तान अपने ही बनाये चक्रव्यू ह मे फॅसता जा रहा है, उसने जिन दहसतगर्दो को संरक्षण देकर अपना हथियार बनाया उस हथियार का निशाना अब वह स्‍वयं बन रहा है , पाकिस्तान मे बढती दहसत गर्दी की घटनाये यह इशारा कर रही है कि इस्लामाबाद मे बनने वाली कोई भी सरकार वहॉ के अवाम का विश्वास हासिल करने मे असमर्थ रही है भविष्य का परिणाम यह है कि वहॉ शीघ्र ही जनता सडको पर उतर आयेगी जो कोढ मे खाज का काम करेगी, फौज से सरकार से तनाव बढेगा, सरकार यदि कटटर पंथियो पर लगाम भी लगाना चाहेगी तो जन समर्थन के अभाव मे वह असफल हो जायेगी,सरकार पर विश्वाेस कम होने का परिणाम यह भी होगा कि अवाम दहशत गर्दो की आश्रित हो जायेगी और विघटन कारी गतिविधियो मे प्रत्यक्ष परोक्ष सहयोग ही करने लगेगी, यह सब इस लिए होगा कि पाकिस्तावन ने जो बबूल का व़क्ष आतंकवाद के रूप मे लगाया है वह अब बडा हो चुका है उसके कॉटे अब अपने सबसे नजदीकी पाकिस्ता‍न की व्य वस्थां मे चुभ रहे है, वो कॉटे हमारी जमीन पर भी आये दिन कुछ न कुछ घ़णास्पद हरकते करते ही रहते है , यहॉ का भी राजनैतिक माहौल दहशत गर्दी को समाप्त करने की मजबुत इच्छा शक्ति वाला नही है ,समय रहते सचेत होने की हमे भी आवश्यतकता है नही तो विनाश के चक्र मे फॅसने के वाद बचने की संभावना अत्यन्त क्षीण होती है,,,,

Comments

  1. खुद के खोदे गड्ढे मे गिर चुका है पकिस्तान
    अब बचना बहुत कठिन है
    अच्छा लिखा है

    ReplyDelete
  2. खुद के खोदे गड्ढे मे गिर चुका है पकिस्तान
    अब बचना बहुत कठिन है
    अच्छा लिखा है

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...