Skip to main content

कृपया कोई एक घटना का जिक्र करें कि जब आपको लगा ईश्वर मदद करता है


विनय बिहारी सिंह

एक बार फिर मेरा आप सबसे विनम्र निवेदन है कि अगर संभव हो तो कृपया कोई एक घटना बताएं जब आपको लगा हो कि हां, ईश्वर तो हैं। यह सच है कि ईश्वर हमारी हर सांस में है। हमारा अस्तित्व ही ईश्वर के कारण है। लेकिन अगर एक घटना का जिक्र करें तो इससे एक दिव्य अनुभूति दूर तक फैलेगी। हम सब एक दूसरे के अनुभवों से रू-ब-रू होंगे। इसमें कोई हर्ज नहीं है। किसी संकोच की जरूरत नहीं है। मैं अपने जीवन की एक घटना यहां बता रहा हूं। यह सन १९८० की बात है। मैं दिल्ली में (अभी मैं कोलकाता में हूं) फ्री लांसिंग कर रहा था। मैं अनुवाद और लेखन का काम कर आजीविका चला रहा था। तब पत्रकारिता में मैंने नया नया कदम रखा था। उन दिनों मेरे लिए एक रुपए की भी कीमत थी। मैं बहुत कंजूसी से पैसा खर्च कर रहा था क्योंकि मेरे पास पैसे थे ही नहीं। एक बार ऐसा हुआ कि मेरे सारे पैसे खर्च हो गए। मेरी जेब खाली हो गई। सुबह चाय पीने के पैसे तक नहीं थे। रात को मैंने ईश्वर से घनघोर प्रार्थना की और चुपचाप सो गया। प्रार्थना तो मैं रोज ही करता था लेकिन उस रात प्रार्थना करते हुए मैं ईश्वर में डूब गया। तभी रात ११ बजे एक प्रेस से फोन आया। उन्हें तुरंत अनुवाद चाहिए था। उनके अनुसार यह बहुत ही अर्जेंट काम था। मैं उस प्रेस का पेशेवर अनुवादक (अंग्रेजी से हिंदी) था। उन लोगों ने रात को ही मेरे आवास पर कार भिजवाई और मुझे बुला कर अनुवाद का काम सौंपा। तीन घंटे के भीतर मैंने वह अनुवाद का काम मैंने कर दिया। मुझे उसके लिए तुरंत ६०० रुपए मिले। उसके बाद तो हर एक दिन बाद इस तरह का आफर अन्य प्रेस भी देने लगे। मैं चकित था। उन दिनों के ६०० रुपए आज के ६००० रुपए से कम नहीं थे। क्या यह ईश्वर का चमत्कार नहीं है?

Comments

  1. हम सब का अस्तित्व ही भगवान का एहसास है.....

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...