Skip to main content

ग़ज़ल

शक की बरसात अगर यूँ ही मुसलसल होगी
ये ग़लतफ़हमी किसी तरह नही हल होगी
बा हया लड़की की खामोशी इन फूलों में
यह हवा भी किसी दो शेजः का आँचल होगी
वक्त की अपनी कोई खुशबू कहाँ होती है
रात सुलगे गी बदन पर तभी संदल होगी
अतर की शीशी लिए चाँद करीब आया था
क्या मुझे इल्म था वोह ज़हर की बोतल होगी
रेग्जारों की तरह है मेरी पलकों पर बीछि
ज़िन्दगी तेरे लिए ख्वाब कल मखमल होगी
मिल चुका सबसे गले फिर भी अधूरा सा हूँ
तुम मिलोगे तो मेरी ईद मुकम्मल होगी
दिल के सन्नाटे पर अब आने वाला ज़वाल
इस खान्दर में कोई एक बारगी हलचल होगी
कह रहा है मेरा दिल कुछ होने को है अलीम
यह मोहब्बत की कशिश मेरी जानिब होगी ।


Comments

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...