Skip to main content

यकीन मानें,गजनी की सफलता से आमिर डरे!

आमिर खान के मन में एक डर पैदा हो गया है। गजनी फिल्म अबतक 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है। छोटे बड़े सभी शहरों में फिल्म हिट है। गजनी की कामयाबी का आमिर ने जश्न तो मनाया, लेकिन उन्होंने माना कि अब उन पर इस सफलता को दोहराने का दबाव बन गया है।
हमेशा पार्टियों से दूर रहने वाले आमिर अब पूरी तरह पार्टियों में डूब गए हैं। वो गजनी की सफलता का पूरा मजा ले रहे हैं। दो हफ्ते में फिल्म ने 200 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया। इस शानदार कामयाबी का जश्न मनाने के लिए गजनी की पूरी यूनिट जुटी। आमिर ने केक काटकर जश्न तो मनाया, लेकिन वो कुछ डरे हुए भी हैं। गजनी ने आमिर को डरा दिया है। उनके मन में डर बैठ गया है कि अगर उनकी अगली फिल्म 'थ्री इडियट्स' हिट नहीं हुई तो क्या होगा।
गौरतलब है कि गजनी तमिल फिल्म का रिमेक है। जब आमिर ने ये फिल्म देखी तो वो निर्देशक ए आर मुरुगदौस के निर्देशन के कायल हो गए। लेकिन वो इस फिल्म को नहीं करना चाहते थे। आमिर को लगा कि ऐसी एक्शन फिल्म फिल्म शाहरुख, सलमान या अक्षय कुमार जैसे हीरो ही कर सकते हैं। लेकिन बाद में वो एक्शन रोल के लायक बॉडी बनाने के लिए तैयार हो गए।
गजनी फ़िल्म की सफलता ने आमिर खान को एक नया नाम मार्केटिंग गुरु दिया है। आमिर खान अब इस मार्केटिंग की इमेज को जमकर भुना भी रहे है फ़िल्म के 200 करोड़ कमा लेने के बावजूद आमिर खान फ़िल्म को प्रमोट करने के नए-नए फंडे निकाल रहे हैं। गजनी को प्रमोट करने के लिए वो दूसरों के बाल तक काटते नजर आए।
वहीं गजनी की सक्सेस पार्टी में उन्होंने तमाम सिनेमा हॉल मालिकों को गोल्डन ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस पार्टी में खास तौर से छोटे शहरों के थिएटर मालिकों को बुलाया गया था। छोटे शहरों में अमूमन फिल्में रिलीज होने के काफी दिन बाद आती हैं। लेकिन खास रणनीति के तहत गजनी के रिकॉर्ड 1200 प्रिंट तैयार किए गए और छोटे शहरों के सिनेमा हॉल में भी फिल्म को रिलीज किया गया। चंद हजार की कमाई करने वाले ये थियेटर लाखों की कमाई कर रहे हैं।

Comments

  1. सच अर्श पर पहुँचने के बाद फर्श पर गिरने का डर हमेशा ही बना रहता है आमिर भी इसी मानसिकता का सिखार हो गए है !!

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...