Skip to main content

मां के मरने के 48 घंटे बाद पैदा हुई बच्ची

लंदन। ब्रिटेन में डॉक्टरों ने एक ऐसा करिश्मा कर दिखाया है जिस पर यकायक विश्वास नहीं होता। ब्रिटिश डॉक्टरों ने मस्तिष्काघात के कारण मृत हुई गर्भवती महिला के पेट से दो दिनों बाद बच्ची का जन्म कराने का हैरतभरा कारनामा पेश किया है। इस खबर की पुष्टि आक्सफोर्ड में एक अस्पताल ने मंगलवार को की।
मां जाइन सोलिमैन की हृदय गति तब तक चलती रही, जब तक कि उसके पेट में पल रही बच्ची आया जाइन को शुक्रवार को आक्सफोर्ड के जॉन रेडक्लिफ अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए बाहर नहीं निकाल लिया गया।
डॉक्टरों के अनुसार सोलिमैन की मस्तिष्काघात के कारण मौत हो गई थी। उसके पेट में पल रहे बच्चे के 48 घंटे के भीतर जन्म के लिए उसे स्टीरायड्स की भारी खुराक दी गई थी।
इस तरह की घटना विरले देखने को मिलते हैं लेकिन यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले स्पेन में 1999 में इसी तरह चिकित्सीय रूप से मां की मौत होने के बाद डाक्टरों ने बच्चे के जन्म को संभव किया था।

Comments

  1. सब कुदरत का करिश्मा है और इसे क्या कहा जाए !!
    साथ ही साथ चिकित्सा में बड़ते दुनिया के कदमो का सहारा है !!

    ReplyDelete
  2. जब तक सांस, तब तक आस! इच्छा मृत्यु Mercy Killing इसी लिये अनैतिक अनुभव होती है। आज एक व्यक्ति कष्ट के चलते कह सकता है कि ऐसी ज़िंदगी से तो मौत अच्छी! पर कष्ट तो कल दूर हो जायेगा, पर ज़िंदगी वा्पिस नहीं मिलेगी।

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...