Skip to main content

Posts

हिंदी सिनेमा के 100 साल.

भारतीय सिनेमा ने 100 साल का अपना सफर पूरा कर लिया है. इस सफर में इतने पड़ाव, इतने चेहरे, इतनी आवाजें, इतने मोड़, सफलता की इतनी अट्टालिकाएं हैं कि इस पर कोई भी बात करने के लिए कई सौ पन्नों भी नाकाफी साबित होंगे. इस सफर को एक पन्ने में समेटना गागर में सागर भरने से भी कहीं ज्यादा कठिन काम है. सिनेमा के 100 साल के सफर को हमने दशक की बेहतरीन फिल्मों के हिसाब से देखने की कोशिश की है. जाहिर है ऐसी हर कोशिश आखिरकार बहुत कुछ छूट जाने का अहसास दे जायेगी. यहां भी ऐसे कई नाम छूट गये, जिसे बहुत से लोग अपनी पसंदीदा फिल्म मानते हैं. इन सीमाओं के भीतर सदी के सिनेमा का जायजा देने की हमारी कोशिश.. -विनोद अनुपम- भारतीय सिनेमा के 100वें वर्ष पर जितनी जरूरत दादा साहब फाल्के के ‘राजा हरिश्चंद्र’ को याद करने की है, शायद उतनी ही जरूरत परेश मोकाशी की मराठी फिल्म ‘हरिश्चंद्राची फैक्टरी’ को भी. ऑस्कर की दौड़ में यह फिल्म भले ही पिछड़ गयी हो, लेकिन जब भी भारतीय सिनेमा के अतीत की ओर झांकने की जरूरत पड़ेगी, यह फिल्म हमारे दिल के सबसे करीब रहेगी. ‘राजा हरिश्चंद्र’ का महत्व सिर्फ हिंदुस्तान की पहली फिल्म क...

डर्टी कार्टून, डर्टी पिक्चर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने प्रांत में उनके काटरून बनाने वाले को कैद कर लिया, साथ ही अपनी प्रिय जनता से कहा है कि टेलीविजन पर खबरें न देखकर केवल मनोरंजन के कार्यक्रम देखें। दूसरी ओर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने ऐन मौके पर एकता कपूर की ‘द डर्टी पिक्चर’ का प्रसारण नहीं होने दिया। क्या सत्तासीन लोग कैरीकेचर को डर्टी पिक्चर मानते हैं और डर्टी पिक्चर को अपनी आलोचना समझते हैं? आम जनता क्या देखे, क्या न देखे का निर्णय सरकार लेना चाहती है। हम क्या खाएं या उपवास पर रहें, इसका निर्णय भी सरकार ही कर रही है। सरकारें सुचारू प्रशासन चलाना छोड़कर बाकी सब काम करना चाहती हैं। किसी दिन गरीबी को डर्टी पिक्चर कह दें या मनुष्य के जीवन को व्यंग्य चित्र कहकर प्रतिबंधित कर देंगे। गरीबी को मिटाने का दावा करते-करते गरीब को ही मिटा देना उनके लिए सुविधाजनक हो सकता है। गौरतलब यह है कि क्या सत्तासीन लोग जिसमें धनाढ्य वर्ग शामिल है, सचमुच गरीबी को मिटाना चाहते हैं? दरअसल ऐसा वे नहीं चाहते और गरीबी मिटाने का स्वांग करते रहते हैं, क्योंकि उनके निजाम में गरीब की जबर्दस्त आवश्यकता है। गरीब क...

सांसद भिड़े, बाबा अड़े: रामदेव के खिलाफ नोटिस

नई दिल्ली.  सांसदों को लेकर आपत्तिजनक बयान देने पर योग गुरु स्वामी रामदेव की मुश्किलें बढ़ती हुई लग रही हैं। समाजवादी पार्टी के लोकसभा सदस्य शैलेंद्र कुमार ने इस मुद्दे पर विशेषाधिकार हनन का नोटिस देते हुए कहा कि सांसदों का संसद के बाहर लगातार अपमानित किया जा रहा है। कभी कोई संत तो कभी कोई सामाजिक कार्यकर्ता सांसदों को चोर, लुटेरा, शैतान, हैवान कह रहा है। बाबा रामदेव को बीजेपी से भी इस मुद्दे पर समर्थन नहीं मिल रहा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए स्वामी रामदेव की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'कोई कितना बड़ा भी संत हो, समाजसेवी हो, उसे सांसदों के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है।'     गौरतलब है कि दुर्ग में भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ अपनी यात्रा की शुरुआत करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा था, 'संसद में बैठे कुछ लोग रोगी, जाहिल और लुटेरे हैं।' स्वामी रामदेव ने सांसदों को हत्यारा तक करार देते हुए कहा है कि संसद में बैठे लोग इंसान के रूप में शैतान-हैवान हैं। उन्होंने कहा, '543 रोगी हिंदुस्तान चला रहे है...

सचिन का जवाब- 400 बच्‍चों का खर्च उठाता हूं

मुंबई.  संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप ने सचिन तेंडुलकर के राज्यसभा में मनोनयन पर संवैधानिक सवाल खड़े किए तो मंगलवार को सचिन तेंडुलकर ने भी अपनी योग्यता के बारे में विस्तार से बता दिया। सचिन ने कहा कि मैं 400 गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाता हूं। सोमवार को कश्यप ने कहा था कि संवीधान की धारा 80 (G) के तहत सिर्फ कला, साहित्य, विज्ञान या समाजसेवा क्षेत्र से संबंधित व्यक्ति को ही नामित किया जा सकता है। राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए सचिन ने जोर देकर कहा कि वो खिलाड़ी हैं और खिलाड़ी ही रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि वह 22 सालों से देश के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं और  इसी नाते उनका राज्‍यसभा के लिए मनोनयन किया गया है। इसे उन्‍होंने बहुत बड़ा सम्‍मान बताया। सचिन ने कहा कि सबसे पहले यही कहना चाहूंगा कि महामहिम राष्ट्रपति जब आपका नाम उस सूची में मनोनीत करती हैं जिसमें पहले कई बड़ी-बड़ी हस्तियां जैसे लता मंगेशकर जी और पृथ्वीराज कपूर जैसे लोग मनोनीत हो चुके हैं तो आपको अच्छा लगता है। मनोनयन किसी क्षेत्र में योगदान के आधार पर होता है। मैं साढ़े 22 साल दे...

SCIENCE AND TECHNOLOGY: नैनो प्रौद्योगिकी

SCIENCE AND TECHNOLOGY: नैनो प्रौद्योगिकी : नैनो प्रौद्योगिकी ज्ञान का भंडार है और ऐसी प्रौद्योगिकी है, जो विभिन्‍न प्रकार के उत्‍पादों और प्रक्रियाओं को प्रभावित करेगी। इसके राष्‍ट्री...

माँ की वजह से ही है आपका वजूद

बहुत बहुत धन्यवाद् की आप मेरे ब्लॉग पे पधारे और अपने विचारो से अवगत करवाया बस इसी तरह आते रहिये इस से मुझे उर्जा मिलती रहती है और अपनी कुछ गलतियों का बी पता चलता रहता है  दिनेश पारीक   मेरी नई रचना  कुछ अनकही बाते ? , व्यंग्य: माँ की वजह से ही है आपका वजूद: एक विधवा माँ ने अपने बेटे को बहुत मुसीबतें उठाकर पाला। दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे। बड़ा होने पर बेटा एक लड़की को दिल दे बैठा। लाख ... http://vangaydinesh.blogspot.com/2012/03/blog-post_15.html?spref=bl

कुछ अनकही बाते ? , व्यंग्य: गीता ने बर्बाद किया भारत को:ओरिसन :

कुछ अनकही बाते ? , व्यंग्य: गीता ने बर्बाद किया भारत को:ओरिसन : : आज सुबह सुबह मैं कुछ खोज रहा था गूगल में की कुछ दिन उपरांत ही माँ दुर्गा के नव रात्रि का आगमन होने वाला है तो कुछ पूजा की विधि अपने देश मे...