Skip to main content

Posts

मुक्तिका:: कहीं निगाह... ---- संजीव 'सलिल'

मुक्तिका::                                                                           कहीं निगाह... संजीव 'सलिल' * कदम तले जिन्हें दिल रौंद मुस्कुराना है. उन्ही के कदमों में ही जा गिरा जमाना है कहीं निगाह सनम और कहीं निशाना है. हज़ार झूठ सही, प्यार का फसाना है.. न बाप-माँ की है चिंता, न भाइयों का डर. करो सलाम ससुर को, वो मालखाना है.. पड़े जो काम तो तू बाप गधे को कह दे. न स्वार्थ हो तो गधा बाप को बताना है.. जुलुम की उनके कोई इन्तेहां नहीं लोगों मेरी रसोई के आगे रखा पाखाना है.. किसी का कौन कभी हो सका या होता है? अकेले आये 'सलिल' औ' अकेले जाना है.. चढ़ाये रहता है चश्मा जो आँख पे दिन भर. सचाई ये है कि बन्दा वो 'सल...

गर्व से कहो हम हिंदी है

सबसे सरल जानी पहचानी  राष्ट्र भाषा वो हिंदी है  लोकप्रिय हो रही विश्व में  भारत की गरिमा हिंदी है  हाहाकार क्यों हिंदी को लेकर  धर्मो का मंथन हिंदी है  पैदा हुई संस्कृत की कोख से भाषा की बड़ी बहन हिंदी है आगे पढने के लिए यहाँ क्लिक करें

क्रांति ही जीवन

                          मनुष्य हर वक़त विवादों में घिरे रहना पसंद करता है क्युकी यही उसे आगे बड़ने की राह दिखाती है अगर वो एसा  न करे तो आगे का सफ़र उसके लिए मुश्किल हो जाता है ! मानव का स्वभाव  ही कुच्छ एसा है की वो जितनी भी मेहनत करता है तो उसके पिच्छे उसका अपना सवार्थ है ! उसका अंदाज अलग हो सकता है पर  लक्ष्य सिर्फ एक की मुझे ख़ुशी केसे मिलेगी ?  क्या करने से मिलेगी ? हम सब  इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं पर इस सत्य को अपनाने से इंकार करते हैं ! जीवन में हम जितनी मेहनत करते हैं हमे सिर्फ वही वापस मिलता है लेकिन फिर भी हम किसी दुसरे का सहारा खोजते रहते हैं की शायद वो हमसे बेहतर हमारे लिए कर सकेगा ! कहने का तात्पर्य यह है की जब सब कुच्छ हमारे करने पर ही निर्फर है तो फिर क्यु  न खुद आगे बड़  कर उसे अंजाम तक पहुचाया जाये !                                            ...

सपनो का संसार

आज का युवा वर्ग काफी रचनात्मक और उत्साह से भरा हुआ है कभी २ वो विध्वंसकारी और अवसादग्रस्त भी हो जाता है ! वो देश में अपनेआप को स्थापित करने के लिए अपने लिए जगह तलाश कर रहा है पर मिडिया हर मोड़ पर उसे दिशाहीन बना दे रही है ! घर और बहार की दुनिया में जब वो काफी अंतर देखता है तो कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ हो जाता है ! देश के नेताओ का भ्रष्टाचार में लिपत होना मिडिया के इतने प्रचार के बावजूद भी उनपर किसी प्रकार की कारवाही न होना , आतंकवाद का ख़तम न हो पाना ! कश्मीर में शहीद  होने वाले शहीदों की कवर स्टोरी न बनाने की जगह फ़िल्मी हस्तियों की कवर स्टोरी बनाना ये सब उसे अपने आपसे यह पूछने पर मजबूर कर देते हैं की आखिर वो किसे अपना हीरो माने ! अपने दिल में वो बहुत से सपने लेकर चलता है की उसे लेकर वो उन उचइयो  को छु सके जिनके वो सपने देखता है !                                                                   कितन...

हिंदी हमारी मातृभाषा

                                                                                                                                                                             आज में बहुत खुश हु की में अपनी प्रिये भाषा का वर्णन उसी की भाषा में करने जा रही हु ! मै सभी हिंदी भाषी प्रेमियों की तहेदिल से शुक्रगुजार  हु की आप सब लोगो की कोशिशो की वजह से हम अपने विचारो को अपनी मात्रभाषा के रूप मै व्येकत कर प् रहे हैं ! जिसका हमे गर्व है की वो मूल [ जड़ ] जो कही दब गया था आज फिर से उठने की कोशिश करने लगा है और एक बड़ा वृक्ष बन कर सामने जरुर आएगा इसको बड़ने म...

अयोध्‍या : एक थुथुन फुलाए बैठा है, दूसरा आस्‍तीन चढ़ाए

रीता जायसवाल मिल बैठकर क्‍यों नहीं सुलझा लेते अध्‍योध्‍या विवाद : दोनों सम्‍प्रदाय की बुनियाद आपसी तालमेल पर टिकी है.   विभिन्न धार्मिक मंचों पर आए दिन सुनाए जाने वाले गलाफाड़ तकरीरों से हमने यही जाना था कि इस फानी दुनिया के मानवीय जीवन के सारे मसलों का समाधान हमारे धार्मिक ग्रथों में मौजूद हैं। पूरे यकीन के साथ यह भी कहते सुना था कि बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान प्रेम-मोहब्बत से हल किया जा सकता है। कहने वाले तो यहां तक कहते नहीं अघाते कि सच्चा धर्मनिष्ट अपने धर्मों के साथ साथ दूसरे धर्मों के प्रति भी सम्मान भाव रखते हैं। मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना- का पाठ भी इन्हीं लोगों ने सिखाया। इसे सौभाग्य कहें अथवा दुर्भाग्य, ऐसी तालीम देने वाले इसी देश-समाज के हैं फिर अयोध्या मामले को लेकर इतनी हायतौबा क्यों? विवादित परिसर का अदालती फैसला आने से पहले एक थुथुन फुलाए बैठा है तो दूसरा आस्तीन चढ़ाए है। एक दूसरे को काटने-मारने तक की तैयारी की जा रही है। ये उस वक्त कहां थे जब मामला न्यायालय में विचाराधीन था। साक्ष्य-सबूत पेश करने की जरूरत महसूस की जा रही थी । माना कि धार्मिक मामले गहरी आस्था...

दुनिया की भीड़

सुनते तो हैं की अकेले आये थे अकेले ही जाना है बात तो ये सच है पर इन सब  का एहसास संसार में आते ही ख़तम केसे हो जाता है ये समझ में नहीं आता ! पैदा होते ही माँ की गोद और फिर ये सिलसिला जेसे थमने का नाम ही नहीं लेती और ये हमारी जेसे आदत ही बनने लगती है और फिर भीड़ से जुड़ने का सिलसला शुरू हो जाता है जो सारी जिंदगी चलता ही रहता है !इतने लम्बे सफ़र में न जाने कितनो से मुलाकात होती है जिनमे कुच्छ बहुत अच्छे होते हैं जिनके विचारो से हम प्रभावित होते हैं और कुच्छ  येसे  जिनके विचार हमारे विचारो से मेल नहीं खाते फिर भी हम उनके साथ जुड़े रहते हैं कारन वही, क्युकी हमे तो भीड़ से जुड़ने की आदत जो पड़ गई है और यही कारन भी है की जब हम इनसे दूर होने की सोचने लगते हैं तो हमे अकेलेपन का एहसास सताने लगता है !और फिर से वही सिलसिला शुरू हो जाता है भीड़ में शमिल होने का और वही दुःख सुख का रेला जो खटी मीठी यादो के साथ हमे कभी हंसती है तो कभी रुलाती भी है !                                      ...