जब तक लौट न आऊ मै.................. जब तक लौट न आऊ मै.................. छोड़ आई मै ,रूह को अपनी , पास तेरे छोड़ आई मै, निंदिया अपनी, दर पे तेरे तू रखना, रूह को मेरी सलामत जब तक वापिस न आऊ मै !!!! तू रखना, निंदिया को मेरी सलामत जब तक लौट न आऊ मै !!!! छोड़ आई मै, मुस्कान को अपनी, पास तेरे छोड़ आई मै, बेफिक्री अपनी, दर पे तेरे तू रखना, मुस्कान को मेरी सलामत जब तक लौट न आऊ मै !!!! तू रखना, बेफिक्री को मेरी सलामत जब तक लौट न आऊ मै !!!! छोड़ आई मै, कदमो को अपने , दर पर तेरे छोड़ आई मै, सपनो को अपने, नैनों में तेरे तू रखना, पहचान मेरी सलामत जब तक लौट न आऊ मै !!!! तू रखना, सपनो को मेरे सलामत जब तक लौट न आऊ मै !!!! मंजु चौधरी