Skip to main content

Posts

लो क सं घ र्ष !: सरकार के इस कदम के विरोध में.......

लोकसंघर्ष, दस्तक मैगज़ीन की संपादक सीमा आजाद व उनके पति विश्वविजय तथा अन्य साथी आशा की फर्जी मुक़दमे में गिरफ्तारी के विरोध में आज कोई पोस्ट प्रकाशित नहीं करेगा। सरकार के इस कदम की लोकसंघर्ष परिवार कड़े शब्दों में निंदा करता है। सुमन loksangharsha . blogspot .com

विवादों की गंगा में हाथ धोते हमारे लेखक

भारतीय सिनेमा एक बहुत ही शानदार दौर से गुजर रहा है। एक ही माह के भीतर हमारे पास कॉस्टच्यूम ड्रामा वीर, ग्रामीण प्रेम कहानी इश्किया, देशभक्ति पर आधारित संगम, ऐतिहासिक फिल्म राजा हरिश्चंद्र ची फैक्ट्री और मीडिया को उजागर करती रण फिल्मंे हैं। लेकिन इनमें से कुछ को लेकर विवाद भी पैदा हो गए हैं। रामगोपाल वर्मा को वैसे भी विवादों से कुछ ज्यादा ही लगाव रहा है। रण की रिलीज के दस दिन पहले ही एक फ्रीलांस पत्रकार ने फिल्म निर्माता को यह दावा करके बॉम्बे हाईकोर्ट में खींच लिया कि फिल्म उसकी कहानी ‘ब्रेक के बाद’ पर आधारित है। रिलीज को खतरे में डालने के बजाय फिल्म निर्माताओं को कॉपीराइट से जुड़े विवाद को निपटाने में ही भलाई नजर आई। लेकिन वर्मा इस फैसले से खुश नहीं हैं। उनका मानना है कि इन दिनों अपनी किताब को लोकप्रिय करने का यह अच्छा फंडा बन गया है कि फिल्म निर्माताओं पर कहानी चुराने का आरोप मढ़ दो। वीर के निर्देशक अनिल शर्मा भी वर्मा से सहमत हैं, क्योंकि फिल्म के निर्माता विजय गलानी और अभिनेता-लेखक सलमान खान के साथ उनके खिलाफ भी गुड़गांव के एक लेखक की किताब से एक संवाद लेने की वजह से कोर्ट केस दायर...

लो क सं घ र्ष !: खबरदार! बाजार उदार हो गया है।

सर्वत्र उदारीकरण-उदारीकरण की चिलपों मची हुई है। हर कोई उदारीकरण का राग अलाप रहा है। ऐसे में बाजार भी किसी से पीछे नहीं है। बाजार भी कह रहा है कि वो उदार है। आज अगर कोई नंगा दिखता है तो समझिये वो फैशन परस्त है। आज कोई भूखा है तो समझिये वो डाइटिंग कर रहा है। आज कोई परेशान है तो समझिये परेशान होना उसकी फितरत है। आज कोई घी नहीं पीता तो समझिये घी पीने से उसका पेट खराब हो जाता है। बाजार सारी आम-ओ-खास चीजे उदार हो कर दे रहा है। वह भी जीरो परसेंट इंट्रेस्ट पर। है न गजब की उदारता! बाजार बहुत उदार हो चला है। आज शिकायत वो नहीं रही जो पहले हुआ करती थी। ‘हमें तो कोई पूछता नहीं’ का दर्द अब नहीं रहा। आज परेशानी की वजह तो ‘अरे यार ये तो पीछे पड़ गये’ है। आप क्या सोच रहे है? यही न! क्या कभी बाजार भी उदार हो सकता है? क्या बाजारू शब्द का अर्थ बदल गया है,जो बाजार की विशेषताओं के कारण ही अस्तित्व में आया! वो बाजार जहाँ बड़े से बड़े पल भर में नंगे हो जाते है, क्या अब वो वैसा नहीं रहा! वो बाजार जो किसी को नंगा करने के बाद शर्मता भी नहीं, क्या उसका हृदय परिवर्तन हो गया है! फिलहाल बाजार तो यही कर रहा है कि वो उदा...

मेरे अच्छे दोस्त जॉर्ज

जॉर्ज फर्नाडीज के लिए मेरे दिल में सदैव एक स्थान रहा है। मैं उन्हें पिछले करीब 40 सालों से अलग-अलग रूपों में जानता हूं। उनमें वह सबकुछ था, जो मुझमें नहीं था। अपनी पहली ही मुलाकात के दौरान मैंने उन्हें ऐसे आकर्षक गठीले युवक के रूप में पाया जिसमें जीवन जीने का उत्साह कूट-कूटकर भरा हुआ था। इसी वजह से कई सुंदर महिलाएं उनके प्रति आकर्षित हुईं। उधर मैं एक थुलथुल सरदार। जॉर्ज को मैंने पहली बार तब देखा था, जब वे ग्रीष्मकाल की एक तपती दोपहरी में काला घोड़ा चौक स्थित एक छोटे से मंच पर खड़े होकर मुंबई के सैकड़ों कैब चालकों को अपने हक के वास्ते संघर्ष करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। उसी शाम को मैं उनसे एक कॉकटेल पार्टी में मिला। उस पार्टी में वे आभूषणों से लदे मुंबई के भद्रजनों के आकर्षण का केंद्र बन गए थे। वे उन लोगों से उतनी ही सहजता से बातचीत कर रहे थे, जितनी सहजता से वे दोपहर में टैक्सी ड्राइवरों को संघर्ष के लिए ललकार रहे थे। हम दोनों जो एक बात साझा करते थे, वह यह थी कि हमें सभी धर्मो से चिढ़ थी। वे कैथोलिक धर्म में पैदा हुए थे, लेकिन उसका अनुसरण उन्होंने कभी नहीं किया। मेरा उनसे नाता थोड़े सम...

लो क सं घ र्ष !: साहित्य अकादमी: सगुण विरोध् ही कारगर होगा

दक्षिण कोरिया की बहुराष्ट्रीय कंपनी समसुंग इंडिया और भारत की केंद्रीय साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधन में भारतीय भाषाओं के लेखकों को ‘टैगोर साहित्य पुरस्कार’ देने के पफैसले का हिंदी के कई लेखकों ने विरोध् किया। विरोध् का सिलसिला इस योजना का पता लगने के साथ ही शुरू हो गया था। विरोध् में ज्यादातर हिंदी के लेखक सामने आए। कापफी बाद में इक्का-दुक्का दूसरी भाषाओं के कुछ लेखकों के नाम विरोध् करने वालों में सुनने को मिले। पुरस्कार वितरण वाले दिन कुछ लेखकों ने साहित्य अकादमी के बाहर मानव श्रृंखला बना कर सक्रिय विरोध् दर्ज किया। लेकिन कंपनी और अकादमी पर लेखकों के विरोध् का कोई असर नहीं हुआ। अकादमी की तरपफ से कोई स्पष्टीकरण भी नहीं आया। कंपनी पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि वह ये पुरस्कार सामाजिक दायित्व निभाने के उद्देश्य से देने जा रही है। पहली खेप में 25 जनवरी को हिंदी समेत आठ भाषाओं के लेखकों को पुरस्कृत किया गया। 61वें गणतंत्रा दिवस पर मुख्य मेहमान के रूप में भारत आए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की पत्नी ने ये पुरस्कार लेखकों को प्रदान किए। पिछले कई सालों से उड़ीसा के आदिवासियों के अस्तित्...

मेलबोर्न और मुंबई के बीच फर्क क्यों?

मुंबई और महाराष्ट्र अगर केवल मराठियों के लिए है तो फिर मेलबोर्न और सिडनी में भारतीय छात्रों के साथ होने वाली नस्लीय हिंसा को लेकर इतना बवाल क्यों मचाया जा रहा है? हम अपने ही देश में पनप रहे क्षेत्रीय नस्लवाद के विरोध में केवल खीसों में मुट्ठियां भींच रहे हैं पर ऑस्ट्रेलिया को बहादुरी के साथ धमकियां रवाना कर रहे हैं कि अगर भारतीयों के खिलाफ हिंसा नहीं रुकी तो दोनों देशों के बीच संबंध खराब हो सकते हैं।ऑस्ट्रेलिया को लगातार चेतावनी देने वाले देश के वर्तमान विदेशमंत्री केवल कुछ महीनों पहले तक ही महाराष्ट्र के राज्यपाल थे। और देश को जानकारी है कि मुंबई की सड़कों पर जब उत्तर भारतीय नागरिकों को क्षेत्रवादी हिंसा का निशाना बनाया जा रहा था तब दिल्ली में बैठे राजनेता उसे रोकने के लिए केवल बयान जारी करने से ज्यादा कुछ नहीं कर पा रहे थे। बाहरी मुल्क से आकर मुंबई पर हमला करने वाले सशस्त्र आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है और इसके लिए देश ने पाकिस्तान के साथ पूर्व में जारी द्विपक्षीय संवाद को भी दांव पर लगा दिया है, पर उसी महानगर में क्षेत्रीय अस्मिता के नाम पर जो राजनीतिक बा...

लो क सं घ र्ष !: अब पशु भी हिन्दू मुसलमान होने लगे

अब कातिलों को भी जाति और धर्म के नाम पर पहचान की जा रही है वास्तव में कातिल कातिल है न उसकी कोई जाति है न उसका कोई धर्म है , लेकिन समाज में नियोजित तरीके से जो देश की एकता और अखंडता को नहीं बनाये रखने में विश्वास करते हैं वह लोग कातिलों को हिन्दू , मुसलमान व सिख , ईसाई में बांटने लगे हैं । क्या महात्मा गाँधी की हत्या , श्रीमती इंदिरा गाँधी की हत्या , राजीव गाँधी की हत्या क्या हिन्दुवों ने की है ? मैं कहूँगा नहीं संविधान व न्याय कहेगा नहीं , कातिल कातिल है , दंगाई दंगाई है , लुटेरा लुटेरा है , आतंकी आतंकी है । जब कुछ इनकी पैरवी करने वाले लोग जाति और धर्म के नाम पर पैरवी करने लगते हैं और गलत तथ्यों के आधार पर झूंठे आंकड़े पेश करने लगते हैं तो वह किसी कातिल की पैरवी कर रहे होते हैं उसके गुनाह को छोटा करके धर्म के आधार पर दूसरे का गुनाह बड़ा कर के बताते हैं । जोश में होश खोकर वह संविधान व देश विरोधी हरकतें करने लगते हैं । विष वृक्षो...