Skip to main content

विवादों की गंगा में हाथ धोते हमारे लेखक


भारतीय सिनेमा एक बहुत ही शानदार दौर से गुजर रहा है। एक ही माह के भीतर हमारे पास कॉस्टच्यूम ड्रामा वीर, ग्रामीण प्रेम कहानी इश्किया, देशभक्ति पर आधारित संगम, ऐतिहासिक फिल्म राजा हरिश्चंद्र ची फैक्ट्री और मीडिया को उजागर करती रण फिल्मंे हैं। लेकिन इनमें से कुछ को लेकर विवाद भी पैदा हो गए हैं।
रामगोपाल वर्मा को वैसे भी विवादों से कुछ ज्यादा ही लगाव रहा है। रण की रिलीज के दस दिन पहले ही एक फ्रीलांस पत्रकार ने फिल्म निर्माता को यह दावा करके बॉम्बे हाईकोर्ट में खींच लिया कि फिल्म उसकी कहानी ‘ब्रेक के बाद’ पर आधारित है। रिलीज को खतरे में डालने के बजाय फिल्म निर्माताओं को कॉपीराइट से जुड़े विवाद को निपटाने में ही भलाई नजर आई। लेकिन वर्मा इस फैसले से खुश नहीं हैं। उनका मानना है कि इन दिनों अपनी किताब को लोकप्रिय करने का यह अच्छा फंडा बन गया है कि फिल्म निर्माताओं पर कहानी चुराने का आरोप मढ़ दो।
वीर के निर्देशक अनिल शर्मा भी वर्मा से सहमत हैं, क्योंकि फिल्म के निर्माता विजय गलानी और अभिनेता-लेखक सलमान खान के साथ उनके खिलाफ भी गुड़गांव के एक लेखक की किताब से एक संवाद लेने की वजह से कोर्ट केस दायर किया गया है। लेखक पवन चौधरी ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर दावा किया है कि फिल्म में एक लाइन उनकी किताब ‘सफलता की त्रिवेणी : चाणक्य का राजनीतिक ज्ञान’ से ली गई है। यदि थ्री इडियट्स की सफलता के लिए चेतन भगत को 1k0 लाख रुपए का बोनस दिया गया और सोनल मेहता को उनका मुंह बंद रखने के लिए रण के निर्माता ने भारी धनराशि दी तो चौधरी ने वीर के निर्माताओं से 20 लाख रुपए की मांग की है। फिल्म निर्माताओं के साथ लेखकों की लड़ाई लड़ने वाले अंजुम राजाबाली का कहना है कि अनुंबधों में पारदर्शिता का वक्त आ गया है।
इतिहास खुद को दोहराता है। कुछ साल पहले तीन फिल्म निर्माता भगतसिंह पर फिल्म बना रहे थे। इस बार बारी चटगांव विद्रोह के महान नायक सूज्र्यसेन की है। उन पर दो फिल्में बन रही हैं। आशुतोष गोवारीकर अभिषेक बच्चन को लेकर खेलें हम जी जान से बना रहे हैं, जबकि सोनाली बोस ने मनोज वाजपेयी को क्रांतिकारी की भूमिका के लिए चुना है। उम्मीद करें कि भगतसिंह के विपरीत सूज्र्यसेन की फिल्में किसी विवाद में नहीं फंसेंगी।
अक्सर फिल्में वास्तविक घटनाओं का अनुसरण करती हैं, लेकिन कभी-कभार फिल्मों से भी कुछ करने की प्रेरणा मिल जाती है। चक दे इंडिया में एक करिश्माई हॉकी कोच भारतीय महिला हॉकी की कमियों को दूर करके उसे विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन ‘रियल लाइफ’ में ‘रिल लाइफ’ का अनुसरण करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों ने शाहरुख खान की अनुपस्थिति में भी एकजुट होकर अपने हक की आवाज उठाई। महिला खिलाड़ियों ने अपने साथ भेदभाव का विरोध करते हुए भोपाल के एक बैंक में संयुक्त खाता खुलवाया है। शाहरुख खान, यदि आपने इसके बारे में पढ़ा है तो बैंक खाते में एक चेक आपकी ओर से भी पहुंचना चाहिए।
लेखिका की हिंदी सिनेमा पर नौ किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं।


आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. mujhe to yahi lagta hai ki lekhakon ke saath nainsaafi hoti hai....bade bade film nirmata paise ke bal par lekhak ko khamosh karwa dete hain...rahi baat 3 idiots ki to wo 90% five point someone ki copy hai

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...