Skip to main content

Posts

लो क सं घ र्ष !: जब भटक गया पथ प्रदर्शक ही.....

जन जीवन की वहां सुरक्षा , मात्र कल्पना , भक्षक बन गया जहाँ रक्षक ही ॥ कहाँ मिले गंतव्य पथिक को जब भटक गया पथ प्रदर्शक ही ॥ कैसे हरा भरा उपवन हो कैसे कलि - कलि मुस्काए कैसे कोयल मधुरस घोले कैसे कहो वसंत ऋतू आए । आग लगा दे जब उपवन का संरक्षक ही । जब भटक गया पथ प्रदर्शक ही ॥ अधरों पर मुस्कान हो कैसे , कैसे मिटे दुराशा मन की कैसे सुख और शान्ति आए , कष्ट मिटे कैसे जन - जन की हत्यारा बन गया जहाँ पर आरक्षक ही । जब भटक गया पथ प्रदर्शक ही ॥ हिंसा जहाँ पूज्य हो ,कैसे मानवता को प्राण मिले । जीवन के इस महाशिविर से बोलो कैसे त्राण मिले ॥ अन्धकार का ग्रास बन गया जब दीपक ही । जब भटक गया पथ प्रदर्शक ही ॥ कैसे फिर किलकारी गूंजे , मुरझाया चेहरा मुस्काये । भूख - प्यास - भय की तड़पन से मानव कैसे मुक्ति पाये ॥ राज धर्म को भूल गया जब जन नायक ही । जब भटक गया पथ प्रदर्शक ही ॥ मानवता का गला घोटकर लोकतंत्र की बलि चढाते । धर्म के ठेकेदार - अहिंसा के शिक्षक ही ।...

लघुकथा: जंगल में जनतंत्र

सारांश यहाँ आगे पढ़ें के आगे यहाँ आचार्य संजीव 'सलिल' की लघु कथाएँ लघुकथा जंगल में जनतंत्र जंगल में चुनाव होनेवाले थे. मंत्री कौए जी एक जंगी आमसभा में सरकारी अमले द्वारा जुटाई गयी भीड़ के आगे भाषण दे रहे थे.- ' जंगल में मंगल के लिए आपस का दंगल बंद कर एक साथ मिलकर उन्नति की रह पर कदम रखिये. सिर्फ़ अपना नहीं सबका भला सोचिये.' ' मंत्री जी! लाइसेंस दिलाने के लिए धन्यवाद. आपके कागज़ घर पर दे आया हूँ. ' भाषण के बाद चतुर सियार ने बताया. मंत्री जी खुश हुए. तभी उल्लू ने आकर कहा- 'अब तो बहुत धांसू बोलने लगे हैं. हाऊसिंग सोसायटी वाले मामले को दबाने के लिए रखी' और एक लिफाफा उन्हें सबकी नज़र बचाकर दे दिया. विभिन्न महकमों के अफसरों उस अपना-अपना हिस्सा मंत्री जी के निजी सचिव गीध को देते हु...

लो क सं घ र्ष !: जीवन है केवल छाया

जीवन सरिता का पानी , लहरों की आँख मिचौनी । मेघों का मतवाला पन , बरखा की मौन कहानी ॥ गल बाहीं डाले कलियाँ , है लता कुंज में हँसती । चलना , जलना , जीवन है आहात स्वर में हँस कहती ॥ संसार समर में कोई , अपना ही है न पराया । सम्बन्ध ज्योति के छल में , जीवन है केवल छाया ॥ डॉक्टर यशवीर सिंह चंदेल ' राही '

पता नही रूक ज़ाता हूँ...

करता कोशिश मेरा दिल जब॥ तेरे दिल से भिड़ने को॥ पता नही क्यो रूक ज़ाता है.. नैना तुमसे मिलने को॥ पथ पर तेरे चल कर आया॥ सात जनम तक रहने को॥ पता नही क्यो पर रूक ज़ाता है॥ संग संग तेरे चलने को... व्याकुल होता बहुरंगी मन॥ पास तुम्हारे आने को॥ पता नही क्यो दिल नही कहता॥ तुमको राज़ बताने को॥ दिल तो धक् धक् कर जाता है॥ तेरे संग मचलाने को॥ पता नही क्यो रूक ज़ाता है॥ पास तुम्हारे आने को॥ रात को सपना बुन लेता हूँ॥ तुमसे प्रीत लगाने को॥ पता नही क्यो कह नही पाता॥ मन की बात बताने को॥

दुनिया

दुनिया मेरी छोटी सी है कई मायनों में फिर भी लोगों से बड़ी ........ नहीं निर्धारित होती अपनों की सीमा यहाँ रिश्तों से वह हर कोई अपना है यहाँ नहीं लगता जो पराया खुश रहने के मौके अपेक्षाकृत ज्यादा है यहाँ खुशियों के मायने निहित जो राते हैं अपनी हार और दूसरों की जीत में । नहीं झरते आंसू यहाँ ख़ुद के दर्द से बहती रहती है अश्रुओं की अविरल धारा देखकर मायूसी औरों की आंखों की नहीं होता जीवन का कोई एक ध्येय यहाँ पूरा होने पर एक के शुरू हो जाती है जद्दोजहद दूसरे के लिए इसलिए छोटा होकर भी बड़ा लगता है जीवन यहाँ ....... आरती "आस्था "

लो क सं घ र्ष !: यूं नियति नटी नर्तित हो....

यूं नियति नटी नर्तित हो , श्रंखला तोड़ जाती है । सम्बन्धों की मृदु छाया , आभास करा जाती है ॥ ईश्वरता और अमरता , कुछ माया की सुन्दरता । शिव सत्य स्वयं बन जाए , जीवन की गुण ग्राहकता ॥ जग में पलकों का खुलना , फिर सपनो की परछाई । आसक्त - व्यथा का क्रंदन , कहता जीवन पहुनाई ॥ - डॉक्टर यशवीर सिंह चंदेल ' राही '

लो क सं घ र्ष !: साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष की मुश्किलें

'छोड़ दो समर जब तक न सिध्दि हो रघुनन्दन'-ये पंक्तियाँ सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की मशहूर कालजयी कविता 'राम की शक्तिपूजा' की हैं। कृतिवास रामायण की रामकथा से प्रेरित यह कविता तत्कालीन उपनिवेशवादी पूँजीवाद की अन्यायपूर्ण शक्तिमत्ता के संदर्भ को धरण करने वाली है। उपनिवेशवादी सत्ता-प्रतिष्ठान इस कदर शक्तिशाली था कि आजादी के संघर्ष की जीत होना कई बार असंभव लगने लगता है। 'अन्याय जिधर है उधर शक्ति' कहते हुए 'शक्तिपूजा' के राम की ऑंखों में ऑंसू आ जाते हैं। वे ऐसे युध्द को चलाने में अपनी असमर्थता जाहिर करते हैं जिसमें हार पर हार होती जाती है। हालांकि रावण की पराजय के बाद राज्य पाने का अभिलाषी विभीषण्ा राम को युध्द के लिए उत्तेजित करने की भरपूर कोशिश करता है। उन्हें उनका किया वादा याद दिलाता है और रावण द्वारा सीता को दुख पहुँचाने की बात कर राम के मर्म पर चोट करता है, लेकिन राम पर विभीषण का असर नहीं होता। वे सविनय कहते हैं-'मित्रवर विजय होगी न समर'। निराला के राम के लिए जीत का अर्थ सीता को मुक्त कराके विभीषण को राज दे देना भर नहीं है। वे शक्ति के उस खेल को ब...