Skip to main content

Posts

आडवाणी ही हैं एनडीए के पीएम इन वेटिंग: मोदी

गु जरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को आखिरकार पीछे हटना ही पड़ा. मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए का है कि आडवाणी ही हैं एनडीए के पीएम इन वेटिंग. उद्योगजगत ने उनको पीएम बनाने की वकालत कर दी थी, जिसके बाद पार्टी में भूचाल आ गया था. नरेन्द्र मोदी अपनी पार्टी में चल रही राजनीति पर कम ही बोलते हैं और अगर बोलते भी हैं तो नाप तौल कर.लेकिन पीएम इन वेटिंग का मसला उठा तो उनको अपनी जुबान खोलनी ही पड़ी. दरअसल उनके राज्य में निवेश करने आए उद्योगपतियों ने उन्हें पीएम इन वेटिंग बताया था और इस बात पर बीजेपी में बवाल मच गया. पार्टी आलाकमान ने साफ कर दिया कि मोदी के लिए दिल्ली में फिलहाल वैकेंसी नहीं हैं. लिहाजा मोदी को सामने आकर आडवाणी का गुणगान करना पड़ा.मोदी की इन चंद दिनों की खामोशी ने सबको मुश्किल में डाल दिया था. अब भाजपा ने राहत की सांस ली है. नरेंद्र मोदी ने तय कर लिया है वो सीएम ही रहेंगे. पीएम इन वेटिंग का पद आडवाणी के लिए है. लेकिन मोदी के इस फैसले ने दूसरी पीढ़ी के नेताओं में आडवाणी के बाद कौन का सवाल और पेचीदा बना दिया है.

Who is ghajini

आओ खेलें एक खेल !

यह कोई लेख नहीं है बल्कि एक मनोरंजक खेल है जो मैं चाहता हूं  कि हम सब मिलकर खेलें।   एक प्रश्न मेरे सामने  है जो एक किताब पढ़ते हुए अचानक ही मेरे सामने आ गया। इसने मुझे इतना झकझोरा कि मैं  किताब बीच में ही छोड़ कर अपना लैपटॉप खोल बैठा हूं।   यह प्रश्न हम सब को अपने आप से करना  है और इसका उत्तर इसी कॉलम में देना है ।   आप  इसे एक तरह का सर्वे ही समझ लीजिये । मुझे उम्मीद है कि हमें इसका उत्तर अपने अंदर  ढूंढना और सबको बताना बहुत-बहुत अच्छा लगेगा । इससे भी अधिक , हमें आने वाले उत्तरों को पढ़ना सबसे अधिक अच्छा लगेगा ।   यह हम सभी के लिये अपने-अपने ढंग से  लाभकारी भी हो सकता है!   तो शुरु करें ?   प्रश्न - दो तीन मिनट शान्ति से  बैठ कर अपने अन्दर झांकिये और फिर बताइये कि आप को अपने भीतर ऐसी कौन कौन सी शक्तियां / विशेषतायें / सामर्थ्य अनुभव होती हैं जिनका यदि आप समुचित विकास करें , सदुपयोग करें तो आप आने वाली पीढ़ी को बेहतर बनाने  में , उसे एक बेहतर कल देने में कम या अधिक , पर सार्थक योगदान अवश्य दे सकते हैं। यदि आप अपने स्तर पर ऐसा कुछ कर पा रहे  हैं तो कृपया हमें अवश्य बतायें ।   आप ...

हां, ढोंगी साधुओं की भरमार है, लेकिन दिव्य संतों को हम क्यों भूलें

विनय बिहारी सिंह कुछ मित्रों ने रमण महर्षि पर लिखे मेरे लेख पर टिप्पणी की है, कुछ फोन भी आए हैं। सबका कहना है कि आजकल ढोंगी साधु इतने हो गए हैं कि अब साधु- संतों से घिन आने लगी है। हां मित्रों, यह सच है कि नकली या कहें इंद्रिय लोलुप या भेड़िए साधु के रूप में खूब मिल जाएंगे। आजकल जहां देखिए वही वही नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वजह से क्या हम उन संतों को भूल जाएं जिन्होंने इस पृथ्वी को पवित्र किया है? हां, रमण महर्षि ऐसे ही संत थे। ऐसे संतों के बारे में दुबारा- तिबारा पढ़ कर कई चीजें दिमाग में कौंधती हैं, जो एक तरह से अच्छी बात कही जाएगी। एक तो साधना करने वाले दिखाते- बताते नहीं हैं कि वे बहुत पहुंचे हुए संत हैं। दूसरे रबड़ी- मलाई के लिए वे लोलुप व्यक्ति की तरह चक्कर नहीं लगाते रहते। वे धन के लिए चंदा या कपड़ा या और कुछ नहीं मांगते। सच्चे संतों के बारे में मैंने जो भी अध्ययन किया है, उससे यही निकला है कि संत तो जन कोलाहल से दूर कहीं किसी गुफा में या एकांत में बैठ कर साधना करते हैं और उन्हें संसार से कुछ भी नहीं चाहिए। कोई भी इच्छा, मैं फिर से दुहरा रहा हूं- कोई भी इच्छा उनके मन में नहीं होती ...

अब एक मधुशाला मेरी भी

संजय सेन सागर की हिंद युग्म द्वारा पुरुस्कृत कविता ''एक मधुशाला मेरी भी'' देश की गिरती साख पर, बेगुनाहों की ख़ाक पर अब एक आंसू धारा मेरी भी, राजनीतिज्ञों की प्यार बुझाने अब एक मधुशाला मेरी भी भूंखे की बासी रोटी पर, नारी की आधी धोती पर एक सरकार बनाने की, एक मनोकामना मेरी भी रोटी और कपडे का गम भुलाने अब एक मधुशाला मेरी भी आतंकवाद की जीत पर, मासूमों की चीख पर अब एक सहानभूति मेरी भी और आतंकवाद का जश्न मनाने अब एक मधुशाला मेरी भी नेता की खादी से लेकर, मयखाने की साखी से लेकर एक हिन्दोस्तां बचाने की, एक जुस्तजूँ मेरी भी नेता,मय और खादी को एक कराने अब एक मधुशाला मेरी भी! रहमान और राम से लेकर, बाइबिल और कुरान से लेकर सबको एक कराने की,एक ख्वाहिश मेरी भी! हिन्दू-मुस्लिम को आपस मे लड़ाने अब एक मधुशाला मेरी भी! हिंदी की ताकत से लेकर, अंग्रेजी की कूवत से लेकर एक रचना मेरी भी मासूम दिलों को जेहादी बनाने अब एक मधुशाला मेरी भी जूलियट के प्यार पर, हीर के इकरार पर अब एक दीवानगी मेरी भी, नाकाम आशिकों का गम मिटाने अब एक मधुशाला मेरी भी नर्मदा के कंचन जल से, भारत के पावन थल से एक संस्कृति बन...

रमण महर्षि

विनय बिहारी सिंह तमिलनाडु में मदुरै से ३० मील दूर तिरुचुली में दिसंबर १८७९ में जन्मे रमण महर्षि ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर तिरुवन्नामलई में चले गए और वहीं गहन साथना की। वे तिरुवन्नामलई के पर्वतों को साक्षात भगवान शिव कहते थे। उन्होंने तिरुवन्नामलई की वीरुपाक्ष गुफा में अनेक वर्षों तक साधना की। रमण महर्षि के पास जो पांच मिनट भी बैठ जाता था, उसे गहरी शांति मिलती थी। यूरोप के एक लेखक पाल ब्रंटन ने उनकी ख्याति के बारे में सुना तो उनकी उत्सुकता बढ़ी। वे पहुंच गए रमण महर्षि के पास। वहां उनके साथ जो घटना घटी, उसने उनकी आंखें खोल दी। वे रात को एक मचान पर सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि मचान पर एक जहरीला सांप चढ़ रहा है। उन्हें लगा कि आज उनकी मृत्यु निश्चित है। तभी रमण महर्षि का एक सेवक वहां आया औऱ सांप से आदमी की तरह बोला- ठहरो बेटा। यह अद्भुत घटना थी। सांप जहां का तहां रुक गया। सेवक ने सांप को प्यार से समझाया- ये हमारे मेहमान हैं। इनको डंस कर तुम क्या आश्रम की बदनामी करना चाहते हो? क्या बिगाड़ा है इन्होंने तुम्हारा? पुचकार कर सेवक ने कहा- आओ, नीचे उतर जाओ, पाल ब्रंटन साहब को ...

खो देना चहती हूँ तुम्हें.. Feel the words (Poem by Chhiyaishi )

सही है कि तुम चले गये, दूर अब मुझसे हो गये इतने वक़्त से भी कहाँ करीब थे, पर अब फाँसले सदा के लिए हो गये बात करने का तुमसे मन नहीं, कोई जवाब तुम्हारे खयाल का देना नहीं ना तुमसे कोई रिश्ता, ना अब कोई और चाह रही काश की तुम बीते दिनों से भी मिट जाओ, तुम्हारी यादें इस कोहरे में कहीं गुम जायें काश कि तुम्हारा नाम मुझे फिर याद न आये, ये याद रहे कि तुम मेरे कोई नहीं जो हो तुम मेरे कोई नहीं तो फिर भी क्यूं याद करती हूँ ये कह कर कि तुम मेरे 'कोई नही' चले जाओ तुम मेरे शब्दों से, ख्यालों से, इस वक्ये के बाद तो तुम जा चुके हो मेरे सपनों से भी नाम लेते ही साँसों में अब भी हलचल सी क्यूँ होती है क्यूँ किसी बात की आशा अब भी रहती है हाथों से तुम्हें छिटकना चाहती हूँ फिर भी एहसास छूटता क्यूँ नहीं चलते हुये गिरती हूँ तो आज भी क्यूँ तुम्हारा हाथ बढा देना याद आता है ये दिन - यह वाक्या बीता है तो फिर इसी तरह ज़िन्दगी आगे भी बढ जायेगी तुम्हारा तो पता नहीं, मुझे 'बूढे हो जाने पर ये-वो होगा' - वाली बातें याद आयेगीं चाहती हूँ इस सबके बाद भी तुमसे कभी मुलाकात ना हो सामना करने की हिम्मत जो खो बैठी ह...