Skip to main content

आओ खेलें एक खेल !

यह कोई लेख नहीं है बल्कि एक मनोरंजक खेल है जो मैं चाहता हूं  कि हम सब मिलकर खेलें।  एक प्रश्न मेरे सामने  है जो एक किताब पढ़ते हुए अचानक ही मेरे सामने आ गया। इसने मुझे इतना झकझोरा कि मैं  किताब बीच में ही छोड़ कर अपना लैपटॉप खोल बैठा हूं।

 

यह प्रश्न हम सब को अपने आप से करना  है और इसका उत्तर इसी कॉलम में देना है ।  आप  इसे एक तरह का सर्वे ही समझ लीजिये । मुझे उम्मीद है कि हमें इसका उत्तर अपने अंदर  ढूंढना और सबको बताना बहुत-बहुत अच्छा लगेगा । इससे भी अधिक, हमें आने वाले उत्तरों को पढ़ना सबसे अधिक अच्छा लगेगा ।  यह हम सभी के लिये अपने-अपने ढंग से  लाभकारी भी हो सकता है!  तो शुरु करें ?

 

प्रश्न - दो तीन मिनट शान्ति से  बैठ कर अपने अन्दर झांकिये और फिर बताइये कि आप को अपने भीतर ऐसी कौन कौन सी शक्तियां / विशेषतायें / सामर्थ्य अनुभव होती हैं जिनका यदि आप समुचित विकास करें, सदुपयोग करें तो आप आने वाली पीढ़ी को बेहतर बनाने  में, उसे एक बेहतर कल देने में कम या अधिक, पर सार्थक योगदान अवश्य दे सकते हैं। यदि आप अपने स्तर पर ऐसा कुछ कर पा रहे  हैं तो कृपया हमें अवश्य बतायें ।  आप को कुछ अच्छा करने का प्रयास करते देख कर हमें भी कुछ प्रेरणा मिलेगी, कुछ करने का उत्साह जगेगा। यदि आप अभी तक कुछ विशेष नहीं कर रहे हैं पर कल  से कुछ करने का संकल्प मन में जाग रहा हो तो भी हमें अवश्य बतायें। कहते हैं उत्साह  छूत का रोग’  है।  आपका उत्साह कुछ और लोगों को भी उत्साहित कर सकता है।  है न?  

 

दर असल अखवारों में अच्छी प्रेरणादायी  खबरों के लिये स्थान जरा मुश्किल से ही निकल पाता है।  टीवी को भी सनसनी फैलाने से या सास बहुओं के षड्यन्त्र  दिखाने से फुरसत नहीं है।  गूगल की कृपा से  हमें अच्छी बातें कहने, सुनने और पढ़ने के लिये पर्याप्त स्थान उपलब्ध है तो क्यों न उसका सदुपयोग कर डालें।  

 

सच जानिये,  आपके  बारे में जानकर, पढ़कर हमें बहुत अच्छा लगेगा।  मैं बड़ी उत्सुकता से, आशा भरी निगाहों से आपके उत्तर की प्रतीक्षा कर रहा हूं।  आशा है निराश नहीं करेंगे। ।   आपके बारे में, आपके प्रयासों  के बारे में सारी दुनिया को बताने के लिये हम से जो भी बन पड़ेगा, हम अवश्य करना चाहेंगे।

 

सुशान्त सिंहल

 www.sushantsinghal.blogspot.com 

Comments

  1. सच बहुत अच्छी चीज़ जानने की कोशिश की है आपने !
    पर में तो बस एक ही चीज़ चाहता हूँ की हिन्दी को बढावा मिले इसके लिए हमारे ब्लॉग ने एक कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया है !!
    आप लोगों के सहयोग से वो सफल भी जाएगा यही आशा रखता हूँ!!

    ReplyDelete
  2. अच्छा कर रहे है अगर आप उनसे पूछते की आप क्या बुरा कर रहे है..तो आपको जायदा जवाब मिल जाते!! अब अच्छा कहा और कौन करता है!
    फिर भी ठीक है लगे रहिये!

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...