Skip to main content

हां, ढोंगी साधुओं की भरमार है, लेकिन दिव्य संतों को हम क्यों भूलें


विनय बिहारी सिंह

कुछ मित्रों ने रमण महर्षि पर लिखे मेरे लेख पर टिप्पणी की है, कुछ फोन भी आए हैं। सबका कहना है कि आजकल ढोंगी साधु इतने हो गए हैं कि अब साधु- संतों से घिन आने लगी है। हां मित्रों, यह सच है कि नकली या कहें इंद्रिय लोलुप या भेड़िए साधु के रूप में खूब मिल जाएंगे। आजकल जहां देखिए वही वही नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वजह से क्या हम उन संतों को भूल जाएं जिन्होंने इस पृथ्वी को पवित्र किया है? हां, रमण महर्षि ऐसे ही संत थे। ऐसे संतों के बारे में दुबारा- तिबारा पढ़ कर कई चीजें दिमाग में कौंधती हैं, जो एक तरह से अच्छी बात कही जाएगी। एक तो साधना करने वाले दिखाते- बताते नहीं हैं कि वे बहुत पहुंचे हुए संत हैं। दूसरे रबड़ी- मलाई के लिए वे लोलुप व्यक्ति की तरह चक्कर नहीं लगाते रहते। वे धन के लिए चंदा या कपड़ा या और कुछ नहीं मांगते। सच्चे संतों के बारे में मैंने जो भी अध्ययन किया है, उससे यही निकला है कि संत तो जन कोलाहल से दूर कहीं किसी गुफा में या एकांत में बैठ कर साधना करते हैं और उन्हें संसार से कुछ भी नहीं चाहिए। कोई भी इच्छा, मैं फिर से दुहरा रहा हूं- कोई भी इच्छा उनके मन में नहीं होती और उन्हें कुछ नहीं चाहिए। कुछ भी नहीं। वे सिर्फ औऱ सिर्फ ईश्वर से प्रेम करते हैं और इस कारण दुखी, पीडि़त और असहायों की करुणा के कारण मदद करते हैं। न उन्हें रहने के लिए मकान चाहिए, न गाड़ी और न कपड़े। रमण महर्षि जीवन भर एक लंगोटी पहन कर रहे। नंगे बदन। जाड़े में भक्त उन्हें गर्म चादर ओढ़ा देते थे। लेकिन वह तब, जब रमणाश्रम बना और लोगों ने उन्हें वहां रहने की प्रर्थना की। उसके पहले वे जाड़ा, गर्मी और बरसात में एक लंगोटी पहने साधना करते रहते थे। उन्होंने कितने लोगों का कल्याण किया, बीमारियां ठीक कीं, भय, तनाव और क्रोध खत्म किया इसका कोई हिसाब नहीं है। और वह भी मुस्कराते हुए। और रमण महर्षि तो आज हैं नहीं। उनके शरीर छोड़े अनेक वर्ष हो गए। हम उन्हें सिर्फ याद ही कर सकते हैं। यहां तो प्रचार वगैरह वाली भी कोई बात नहीं है। पाल ब्रंटन ने उन पर किताब लिख कर जो कर दिया है उसके एक टुकड़े बराबर भी हम नहीं कर सकते। पुरानी बातों को याद करने की वजह सिर्फ यही है कि हम एक बार फिर मूल्यांकन करें कि आज जो साधु वेश में अनेक भ्रष्ट लोग घूमा करते हैं, वे खुद को ही कलंकित कर रहे हैं। लोग इतने बेवकूफ नहीं कि उनकी असलियत थोड़ी देर में न भांप लें। और सच कहें तो ऐसे नकली लोगों ने ही अनेक लोगों को नास्तिक बना दिया है। एक मित्र ने फोन किया है कि कोई क्या करे जब बार- बार नकली और दुष्ट साधुओं से ही पाला पड़े। मेरा कहना है- आप साधुओं से दूर रहिए। उन पर भरोसा मत कीजिए। लेकिन रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, रमण महर्षि, और उनसे पहले आदि शंकराचार्य आदि की लिखी किताबें जरूर पढिए। वे असली संत थे। उनकी किताबें पढ़ कर आपको लगेगा कि ये संत खुद ही बोल रहे हैं। उनकी शिक्षा तो कभी नहीं मर सकती। और वे क्या साधु- संत नहीं थे? और क्या संसार भर के साधु- संत भ्रम हैं। उनमें ईसा मसीह, सेंट फ्रांसिस, सेंट पाल और सेंट जेम्स प्रमुख हैं। ये दिव्य संत मनुष्य जाति का कल्याण कर गए हैं। क्या हम उन्हें याद न करें?

Comments

  1. सच कहा आपने आज पाखंड इतना पनप चुका है की अच्छी चीज़ को भी हम बुरा समजकर चोद देते हैं!!
    लेकिन क्या किया जा सकता है अब गेंहू के साथ घुन को भी पिसना ही पड़ता है !!
    यही तो हमारी परीक्षा होती है अच्छे और बुराई को परखने की!!!

    ReplyDelete
  2. सच कहा आपने आज पाखंड इतना पनप चुका है की अच्छी चीज़ को भी हम बुरा समझकर छोड़ देते हैं!!
    लेकिन क्या किया जा सकता है अब गेंहू के साथ घुन को भी पिसना ही पड़ता है !!
    यही तो हमारी परीक्षा होती है अच्छे और बुराई को परखने की!!!

    ReplyDelete
  3. aa
    j ke dhongi saadhuon ne janta ko aise gumraah kya hai ki ham apne mahan santon aur rishiyom muniom ko bhulate jaa rahe hain aaj saadhan hi sadhy hota jaa raha hai aapne sahi kaha hai kihame in mahan santon ki virasat ko nahi bhoolnaa chaahiye

    ReplyDelete
  4. बहुत खूब लिखा है आपने,, आज की ये असलियत है की पाखंड भी बिक रहा है और अच्छे लोग कचरे में पड़े है

    ReplyDelete
  5. आपने थोड़ा ग़लत कर दिया..आपने लोगों से पुछा है की वो क्या अच्छा कर रहे है अगर आप उनसे पूछते की आप क्या बुरा कर रहे है..तो आपको जायदा जवाब मिल जाते!! अब अच्छा कहा और कौन करता है!
    फिर भी ठीक है लगे रहिये!

    ReplyDelete
  6. maaf kijiye ye aakhiri wala comments aapse uper wali post ke liye tha !

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...