Skip to main content

नरेंद्र मोदी ने किया अन्ना हजारे को आगाह, मेरी प्रशंसा के बाद निंदा के लिए रहें तैयार

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजसेवी अन्ना हजारे को एक पत्र लिखकर उनकी  (नरेंद्र मोदी) तारीफ करने पर धन्यवाद दिया है, लेकिन साथ ही आगाह किया है कि अब गुजरात का अहित करने वाला समूह आपको निशाना बना सकता है। इधर अन्ना ने अपने पूर्व के बयान पर कहा है कि उनका किसी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। वे विकास की तारीफ करते हैं लेकिन सांप्रदायिकता के खिलाफ हैं।

मोदी ने अपने पत्र में हजारे को लिखा है गुजरात का लगातार विरोध करने वाले कुछ लोग इस अवसर को अपने हाथ से नहीं जाने देंगे। उन्होंने लिखा है,  कल मैंने मुझे और मेरे राज्य को दिए आपके आशीर्वाद के बारे में सुना। मुझे डर है कि अब आपके खिलाफ निंदा अभियान शुरू हो जाएगा। गुजरात के नाम से ही चिढ़ जाने वाला एक खास समूह आपके प्यार, बलिदान, तपस्या और सच के प्रति समर्पण पर कालिख पोतने का मौका नहीं छोड़ेगा। वे आपकी छवि खराब करने की पूरी कोशिश करेंगे, सिर्फ इसलिए कि आपने मेरे और मेरे राज्य के बारे में कुछ अच्छा कहा।

मोदी ने खत में अमिताभ बच्चन से लेकर गुलाम वास्तनवी तक कई उदाहरण देते हुए कहा है कि आपको पता होगा जो भी गुजरात के बारे में कुछ अच्छा बोलता है उसके खिलाफ अभियान छेड़ दिया जाता है।

इधर अन्ना हजारे ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी है। अन्ना ने कहा है कि उनका किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। अन्ना ने कहा कि वे विकास की तारीफ करते हैं लेकिन सांप्रदायिकता के खिलाफ हैं।

गौरतलब है कि अन्ना ने केंद्रीय मंत्री शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें पर्दे के पीछे का खेल अच्छी तरह आता है और वे राजनीति करना अच्छी तरह जानते हैं। जबकि अन्ना ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि देश को आज इनके जैसे अच्छे नेता चाहिए जो अपने राज्य को विकास के पथ पर ले जा सकें।

आपका मत

क्या आप मानते हैं कि एक समूह लगातार बेवजह गुजरात और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बना रहा है? लेकिन क्या मोदी पर सांप्रदायिकता का ठप्पा गलत लगा है? इन मुद्दों पर आप भी दे सकते हैं अपनी राय।

Comments

  1. certainly ....modi is great. his attitude is deserving everyr support from every indian. Only those are Jahr ugle rahey hain jo vastav me desh drohi hain..bhrsta hain .. wah chahey kisi pary ke hon chahey kisi jati smpraday ke ho. Modo muslimo ki bhi utna hi pyar karte hain jitna hindu ko ..haannn gaddoron ko nahi .

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...