Skip to main content

कभी सोचा नहीं, क्यों और कैसे मिल रही है सफलता :अमिताभ बच्चन

ऐसा शख्स, जो चालीस साल से लगातार काम कर रहा है, नई-नई परिभाषा गढ़ रहा है, जिसकी सफलता की भूख अभी भी खत्म नहीं हुई है। अमिताभ बच्चन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे मानते हैं कि कोई एक ऐसी शक्ति है, जो सबकी नियति तय करती है। अमिताभ बच्चन से फिल्मों से लेकर आध्यात्मिकता तक, रचनात्मकता से लेकर ट्विटर-वॉयस ब्लॉग तक, लंबी बातचीत की। इसके प्रमुख अंश- चालीस साल तक लगातार काम, कामयाबी की अभी भी लालसा, गजब का अनुशासन। आखिर क्या है ड्राइविंग फोर्स?कुछ ऐसा खास नहीं है। बस काम करना है। यह लोगों की उदारता है कि वे हमें काम लायक समझते हैं। अच्छे-अच्छे किरदार लाते हैं। सब्जेक्ट लिखे जाते हैं। ईश्वर की कृपा रही है
ईश्वर की कृपा..! क्या नियति तय है?इतनी गहराई से हमने नहीं सोचा कि क्यों मिल रहा है, कैसे मिल रहा है। जितना आता है, उसे पूरी निष्ठा से करते हैं। यदि यह लोगों को पसंद आता है, तो और काम मिल जाता है। कोई एक ऐसी शक्ति है, जो हमारी-आपकी किस्मत तय करती है।

यानी आप भाग्य पर भरोसा करते हैं?

कोई एक ताकत तो है, जो संसार चला रही है। भले ही उसका नाम ईश्वर हो या गॉड। आपने, हमने कभी यह ताकत देखी नहीं है, लेकिन फिर भी हो तो रहा ही है। भाग्य का हाथ होता ही है। अपने को भाग्यशाली समझता हूं।

आपके लिए आध्यात्मिकता के क्या मायने हैं?

देखिए! आध्यात्मिकता बड़ी व्यक्तिगत होती है। इस पर चर्चा नहीं करना चाहता। क्योंकि हम जो व्यक्तिगत बात भी करेंगे, आप उसे छापेंगे। वह सार्वजनिक हो जाएगा। लोग सार्वजनिक बातों को सत्य मान लेते हैं।

आपके जो शब्द होंगे, वही लिखे जाएंगे।

यह जो मेरा चरित्र है, दिनचर्या है, वह निजी है। मैंने कभी यह नहीं कहा कि यहां जाना चाहिए। न मैं कभी यह कहूंगा, क्योंकि यह मेरा निजी कार्यक्रम है। निजी ही रखूंगा। मंदिर तो जाता हूं, पर प्रचार के लिए नहीं। हमारा भी मंदिर घर के अंदर ही है। पूजा-पाठ भी वहीं होता रहता है। वैसे, मैं मेडीटेशन वगैरह कुछ नहीं करता।

रचनात्मकता के आपके लिए क्या मायने हैं?

यही, जो हम कैमरे के सामने करते हैं। उसके दरमियान, उसके दायरे में जो कुछ भी होता है। (आसमान की ओर निहारते हुए) हां! यह क्रिएटिव है। वैसे हमारे हाथ में रचनात्मकता होती नहीं। यह निर्देशक ही बताता है कि रोल को लेकर उसके मन में क्या है, कैसे निभाना है।

लगभग रोज ही ब्लॉगिंग, ट्विटिंग। क्या कोई मददगार टीम है?

बिल्कुल नहीं। मैं खुद लिखता हूं। ऐसा लोग सोचते हैं कि एक टीम बैठती है। मैं उसे बोलता हूं कि इस विषय पर छाप दो और वह लिख देती है। ‘बिगबीबिगअड्डाडॉटकॉम’ पर लिखते हुए 1,052 दिन और ट्विटर पर भी 200 दिन हो गए हैं। बगैर नागा! आपको बता दूं कि तस्वीर मैं खुद खींचता हूं। बाहर से मिलती है, तो उसे एडजस्ट करके लगा देता हूं।

इसके पीछे प्रेरणा क्या है?

मेरे जो भी गिने-चुने प्रशंसक हैं, उनसे सीधे बात कर सकूं, उनकी विचारधारा जान सकूं।

ब्लॉग के विस्तारित परिवार से आपका मिलना हो पाता है?

बिल्कुल। मेरे ब्लॉग पर आनेवाले विस्तारित परिवार के हिस्से हैं। मैं उन्हें उसी तरह से संबोधित करता हूं। सारे टिप्पणीकारों की आपस में बात भी होती रहती है। मुझे खोजते हैं। भोपाल में तीन-चार (ब्लॉग वाले) लोग मुझसे मिलने आए थे। पेरिस में बाबूजी की कविताओं का पाठ हुआ। टिप्पणी करने वाले कई लोग छोटी-मोटी नौकरियां करते हैं। साधन न होने के बावजूद न्यूयॉर्क, स्पेन, जर्मनी, साउथ अफ्रीका, रूस से काव्य पाठ सुनने पेरिस आए। आप यकीन नहीं करेंगे कि वहां आने के लिए उन लोगों ने छह महीने तक तैयारियां कीं।

क्या सभी हिंदुस्तानी थे?

नहीं। सब विदेशी थे। मिस्र की एक टूरिस्ट गाइड थी। पर्यटन वगैरह बंद हो जाने के कारण आर्थिक हालात खराब हो गई। उसकी दादी आईसीयू में थी। ब्लॉग के सारे लोग मिलकर उसे पैसा दे रहे हैं। इन लोगों ने अलग-अलग जगह ग्रुप बना लिए हैं। दुबई से यहां आए शख्स ने बताया कि ग्रुप समाज सेवा के काम में जुटेगा। एक बात साफ कर दूं कि मैंने उनसे कुछ नहीं कहा है। अपने आप ही सब करते रहते हैं।

क्या अपने ब्लॉग पर सब पढ़ते हैं?हां। औसतन 400 से 500 टिप्पणी करने वाले और रोजाना दस लाख हिट्स। अब मैंने वॉयस ब्लॉग, यानी वॉग भी शुरू किया है। इसका नाम है-बोल यानी बच्चन ऑनलाइन। रोजाना सुबह मैं एक-दो मिनट इस माध्यम पर बोलता हूं। यहां भी कुछ 23 लाख सब्सक्राइबर्स हो गए हैं।

अमिताभ बच्चन

जन्म- 11 अक्टूबर 1942, किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक, विश्व प्रसिद्ध अभिनेता

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...