Skip to main content

{अ}सत्यमेव जयते।

सत्यमेव जयते का इंतज़ार मुझे बड़ी ही शिद्दत से था लेकिन पहले हफ्ते सत्यमेव जयते नहीं देख पाया शायद उस दिन मेरी नींद,मेरी शिद्दत पर भरी पड़ गयी,किस्मत ऐसी की दुसरे हफ्ते केवल आपरेटर धोखा दे गया,लेकिन मैंने दुसरे एपिसोड को जैसे तैसे यू-टूयूब पर देखा। सत्यमेव जयते में पूरी कोशिश की गयी थी की काम आमिर खान या राजकुमार हिरानी की तरह ही हो मतलब या तो सबको हंसा दो या रुला दो,जीत तुम्हारी है। यकीनन मैं सत्यमेव जयते का सबसे बड़ा प्रशंसक हूँ इसलिए कुछ अनसुलझे सवालों के जवाब की तलाश है।      

 आमिर खान के शो 'सत्यमेव जयते' में बचपन में यौन शोषण के शिकार हुए हरीश अय्यर अपने जीवन के बारे में बात कर रहे थे,उनकी बातों और हरकतों से मुझे कुछ अजीब सा लग रहा था,समझ नहीं आ रहा था की 18 तक यह साल का लड़का अपनी बात कैसे नहीं कह पाया मन में हिसाब किताब चलने लगा की,मैं 14 ,15 या 16 साल में कितना परिपक्व हुआ था,और जवाब मिला की शायद 18 साल का इंतज़ार मुझे नहीं करना होता खैर मन को समझाया की हरीश अय्यर की कोई मजबूरी हो सकती है,लेकिन आज जो पता चला उससे मुझे कुछ आहत हुआ,की आखिर आमिर ऐसा कैसे कर सकते है। आखिर क्यों हरीश अय्यर के जीवन के बारे में पूरा सच नहीं बताया गया? 

हरीश अय्यर का यौन शोषण हुआ और लगातार हुआ,यह बहुत बड़ा अपराध है और इस पर चर्चा होनी चाहिए थी लेकिन हरीश ने कहा की उसे बताने का १८ साल तक मौका नहीं मिला या हिम्मत नहीं मिली यह शायद उतना सच नहीं है जितना सत्यमेव जयते में देखकर लगता है, 19 साल की उम्र से उन्होंने होमोसेक्सुएलिटी का एहसास करना शुरू किया,वो भी इस लिए क्योंकि उसने कुछ महीने पहले इस चीज़ को नो कह दिया था,जबकि हो सकता है की वो इस चीज़ का आदि हो चुका था,शायद इसलिए उसे दो जिंदगी जीनी पड़ रही थी, एक यह सब करने के बाद खुद को गिल्टी फील करना और दूसरा ना होने के दौरान बेचैनी। होंश सँभालते-सँभालते हरीश अय्यर गे एक्टिविस्ट हो चुके थे,जो आज भी हैं


इसमें दो राय नहीं है की यह प्रवृति उनके अंदर उसी शोषण के कारण आयी।सवाल यह है की अगर क्या हरीश का पूरा सच जनता के सामने रखा जाता तो क्या हरीश पर जनता का यही रवैया होता ? क्या जनता हरीश की 18 साल पुरानी ख़ामोशी का यही मतलब निकलती जो हरीश ने बताया? 

हरीश अय्यर ने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि समलैंगिक होने के चलते अपोजिट सेक्स के साथ उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा। हरीश की तरह देश में और भी कई ऐसे लोग है जो दोहरी जिंदगी जी रहे है,जो गे एक्टिविस्ट है,शायद उनका दर्द भी हरीश की तरह है और हरीश इस दर्द को समझते भी है,इसलिए पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर गे राइट्स के लिए आवाज उठाते रहते हैं। अभी 29 अप्रैल को एक न्यूज चैनल पर प्रसारित प्रोग्राम में हरीश अपनी मां के साथ शामिल हुए थे और उन्होंने अपनी समलैंगिकता पर खुलकर चर्चा की थी । 


अगर कोई चैनल यह कहता है की उसे हरीश के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी तो कही ना कही उसके पास सूचनाएँ पहुँचाने वाले माध्यम में कुछ कमी है क्योंकि हरीश के जीवन से प्रेरित अब तक दो फिल्में बन चुकी हैं, आमेन और आई एम अभिमन्यु। यह कोई छोटी बात नहीं हो सकती।  हरीश अय्यर फिलहाल बाल यौन शोषण मुद्दे पर एक किताब लिखने की तैयारी कर रहे है । वह मुंबई के गे मार्च में भी एक्टिवली पार्टिसिपेट करते हैं। वह अपने समलैंगिकता के बारे में फेसबुक और ट्विटर पर बात करते रहते हैं। लेकिन क्या यह सच हरीश ने छुपाया या आमिर ऐसे चाहते थे,क्योंकि उनकी जिस टीम ने 2 सालों की मेहनत के  बाद यह शो बनाया है उसे यह जानकारी ना हो ऐसा संभव नहीं है 

सत्यमेव जयते निश्चित तौर पर देश को दिशा देने वाला और दशा बदलने की कूबत रखने वाला शो है,देश की जनता इसे देखना चाहती है पूरे सत्य के साथ,गलती से भी जनता पहुँचने वाला अर्धसत्य,देश के उम्मीदों और विश्वास को तोड़ सकता है,सत्यमेव जयते 

संजय सेन सागर हिन्दुस्तान का दर्द ब्लॉग के मोडरेटर है एम.बी.ए.के स्टुडेंट है,साथ साथ फिल्म लेखन में प्रयासरत है mr.sanjaysagar@gmail.com या 09907048438 पर संपर्क किया जा सकता है       

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...