Skip to main content

सत्यजित ना होते तो सत्यमेव जयते ना होता।


आमिर खान की प्रस्तुति सत्यमेव जयते के 13 एपीसोड पूरे हो गए। इस शो के इंपैक्ट के ऊपर भी उन्होंने एक एपिसोड शूट किया है, जो जल्द प्रसारित होगा। सत्यमेव जयते की पूर्णाहुति कर आमिर खान अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए निकल चुके हैं। वे शिकागो में धूम-3 की शूटिंग करेंगे। सत्यमेव जयते के निर्देशक सत्यजित भटकल का काम अभी समाप्त नहीं हुआ है। वे इसे समेटने में लगे हैं। सत्यमेव जयते से निकलने में उन्हें और उनकी टीम को वक्त लगेगा। पिछले ढाई-तीन सालों से वे अपनी टीम के साथ इस स्पेशल शो की तैयारियों, शोध, अध्ययन और प्रस्तुति में लगे रहे। उनकी मेहनत और सोच का ही यह फल है कि सत्यमेव जयते टीवी का असरकारी प्रोग्राम साबित हुआ। हालांकि ऊपरी तौर पर सारा क्रेडिट आमिर खान ले गए और यही होता भी है। टीवी हो या फिल्म,उसके ऐंकर और कलाकारों को ही श्रेय मिलता है।

सत्यमेव जयते भारतीय टीवी परिदृश्य का ऐसा पहला शो है, जिसने दर्शकों समेत ब्यूरोक्रेसी, सरकार और राजनीतिज्ञों को झकझोरा। सामाजिक मुद्दों और विषयों पर पहले भी शो आते रहे हैं, लेकिन सत्यमेव जयते की तरह सारगर्भित और प्रभावकारी शो और कोई नहीं आ पाया। शो में रखी गई बातें छिछली नहीं थीं। आमतौर पर टीवी चैनलों के प्राइम टाइम पर गंभीर मुद्दों की पड़ताल के बहाने छीछालेदर होती है। सत्यमेव जयते में हर मुद्दे पर विचार करते समय उम्मीद की लौ नहीं बुझने दी गई। निराशा में छिपी आशा का संकेत दिया गया। सत्यजित भटकल और आमिर खान के सकारात्मक व्यक्तित्व का सीधा असर रहा सत्यमेव जयते पर। आमिर खान ने बार-बार कहा कि अगर सत्यजित भटकल ने सत्यमेव जयते की जिम्मेदारी नहीं ली होती, तो मैं इस शो के लिए हां ही नहीं करता। सत्यजित पर आमिर को पूरा भरोसा था।

सत्यजित और आमिर की दोस्ती 33 साल पुरानी है। दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे। सत्यजित अपनी क्लास के मेधावी छात्र थे। अन्य सहपाठियों की तरह आमिर भी उनसे प्रभावित थे। बाद में आमिर फिल्मों में आ गए और सत्यजित पत्रकारिता, सामाजिक कार्य और वकालत में उलझे रहे। उन्होंने हमेशा समाज के व्यापक हित में कार्य किया। आमिर और सत्या (सत्यजित को सभी सत्या ही पुकारते हैं) की दोस्ती बनी रही। आशुतोष गोवारीकर की फिल्म लगान के निर्माण के लिए हां कहने पर आमिर ने सत्यजित को अपने प्रोडक्शन से जोड़ा। उन्होंने सत्या को फिल्मों की तरफ मोड़ा। आरंभ में सत्या प्रोडक्शन की छोटी-मोटी जिम्मेदारियां निभाते रहे और साथ में दैनंदिन गतिविधियों को पन्ने और कैमरे में दर्ज करते रहे। उन्होंने बाद में इन्हें अपनी पुस्तक ऐसे बनी लगान और फिल्म चले चलो का नाम दिया।

फिल्मों का चस्का लगने के बाद सत्यजित को यह माध्यम अधिक प्रभावशाली और जरूरी लगा। उन्होंने वकालत के दिनों के अनुभवों के आधार पर बॉम्बे लॉयर्स टीवी शो तैयार किया। यह एनडीटीवी पर प्रसारित हुआ। उन्होंने बच्चों के लिए जोकोमन फिल्म बनाई। आमिर ने जब स्टार टीवी के शो के लिए हामी भरी तो उन्हें फिर से सत्या का खयाल आया। उन्होंने सत्या को सत्यमेव जयते की पूरी जिम्मेदारी सौंपी। सत्या ने इसे महत्वपूर्ण दायित्व के रूप में लिया। उन्होंने सत्यमेव जयते के 13 एपिसोड से दर्शकों को झिंझोड़ दिया। 

उन्हें खुशी है कि यह शो अपेक्षा से अधिक लोकप्रिय हुआ। इसे दर्शकों ने सराहा, भारतीय समाज में इस शो ने सामाजिक उत्प्रेरक का काम किया। सत्या अब सत्यमेव जयते के प्रभाव के अध्ययन और विश्लेषण में लगे हैं। साथ ही वे सीजन-2 के बारे में भी सोच रहे हैं, लेकिन उसके पहले वे पूरी टीम के साथ थोड़ा आराम चाहते हैं। सत्यमेव जयते ने उन्हें मानसिक रूप से विचलित कर दिया है। 


(अजय ब्रह्मात्‍मज। मशहूर फिल्‍म समीक्षक। लोकप्रिय हिंदी सिनेमा के प्रति गंभीर दृष्टिकोण रखते हुए उसके विपुल प्रभाव को समझने की कोशिश में वे फिल्मी हस्तियों के संपर्क में आये। दैनिक जागरण के मुंबई ब्‍यूरो प्रमुख। सिनेमा पर कई किताबें – जैसे, ऐसे बनी लगान, समकालीन सिनेमा और सिनेमा की सोच। महेश भट्ट की किताब जागी रातों के किस्से : हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री पर अंतरंग टिप्पणी के संपादक। चवन्‍नी चैप नाम का ब्‍लॉग। उनसे brahmatmaj@gmail.com पर संपर्क !

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...