Skip to main content

कहीं यह प्यार का बुखार तो नहीं!

45 का था और वो 25 की। न उम्र की सीमा थी और न जन्मों का बंधन। हम बात कर रहे हैं पटना के प्रो. मटुकनाथ और उनकी प्रेमिका जूली की, जिन्होंने 40 पार की उम्र के बाद अपनी जिंदगी में इश्क की दूसरी पारी खेली। अमेरिका में हुए एक शोध में सामने आया कि बढ़ती उम्र में इश्क करने वाले की संख्या 10 से 15 फीसदी है।
लड़कियां अधेड़ पुरूषों की तरफ आकर्षित होती हैं। इश्क को बीमारी का नाम दिया गया है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि अपने से दोगुनी उम्र के व्यक्ति से प्यार करना कोई बीमारी है या कुछ और? इस बारे में सिटी रिपोर्टर ने मनोविशेषज्ञों से बातचीत की। यही नहीं बल्कि ऐसी कई फिल्में भी बनी हैं, जिनमें 40 के बाद के इश्क को दिखाया गया है।
ये भी हैं उदाहरण : फ्रांस के राष्ट्रपति निकोल्स सरकोजी ने 52 साल की उम्र में अपनी 37 साल की प्रेमिका कार्ला ब्रूनी के साथ शादी की। वहीं 64 साल के बिकनी किलर शोभाराज ने 22 साल की निहिता के साथ शादी रचाई। इस मामले में 65 साल के लेखक सलमान रुश्दी भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी अपने से कम उम्र की लड़की पदमा रश्मि के साथ अपने प्यार को परवान चढ़ाया।
बढ़ रहा है ट्रेंड :
साइकेट्रिस्ट डा. गुलबहार सिंह सिद्धू का कहना है कि पहले के मुकाबले अब यह ट्रेंड बढ़ रहा है। जिंदगी में कुछ नया लाने के लिए इंसान ऐसा करता है। इस उम्र में शरीर में हार्मोनल चेंज आते रहते हैं। इंसान नई पीढ़ी के लोगों के साथ खुद को महफूज समझता है। ऐसा स्टेप वही लोग लेते हैं जो या तो तालाकशुदा हैं या लाइफ में कु छ नयापन चाहते हैं।
फिल्में भी बनीं
40 के बाद प्यार में एक सीमा रहती है। पार कर गए तो किसी की जिंदगी खराब हो सकती है और नहीं पार किया तो किसी की जिंदगी संवर सकती है। इस कंसेप्ट को बालीवुड की फिल्मों ‘चीनी कम’, ‘निशब्द’ और ‘जॉगर्स पार्क’ में भी दिखाया गया था।


ये हो सकते हैं कारण


>> लड़कियां समझदार पुरूषों की तरफ जल्दी आकर्षित होती हैं

>> खुद को ज्यादा सिक्योर महसूस करती हैं

>> तलाकशुदा या जिंदगी में नयापन लाने के लिए

>> शादीशुदा जिंदगी से नाखुश

>> इमोशनल सिक्योरटी के लिए लड़कियां करती हैं कंप्रोमाइज

>> हार्मोनल चेंज भी है एक कारण

>> फाइनेंशियली स्ट्रांग महसूस करती हैं

Comments

  1. ye ishq nahi aasha bus itna samjah lijiye aag ka dariya hai aur doob kar jana hai !!
    pyaar umar nahi dekhta!!

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...