Skip to main content

कसाब पर अब तक 31 करोड़ फूंके


मुंबई. मुंबई हमले के दौरान पकड़ा गया आतंकी अजमल कसाब देश का सबसे महंगा कैदी सिद्ध हो रहा है। आर्थर रोड जेल में उसकी सुरक्षा पर हर रोज करीब 85 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं जबकि पहले अनुमान पचास लाख खर्च होने का था। एक साल में सरकार ने इस आंतकवादी की सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य पर 31 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। आज से ठीक एक साल पहले 26 नवंबर को 21 साल के कसाब और उसके साथियों ने मुंबई को दहला दिया था। पुलिस की मेहनत से कसाब जिंदा हाथ लग गया था।




फौलाद की दीवारें




कसाब को आर्थर रोड जेल में 15 बाय 15 फीट के फौलाद अर्थात स्टील से बने कैदखाने में रखा गया है। इसकी छत भी विशेष प्रकार के फौलाद से बनी है। इस पर ग्रेनेड हमले का भी कोई असर नहीं होगा। हवा के लिए फौलाद की इन दीवारों में छोटे-छोटे छेद किए गए हैं।




विशेष बंकर भी




इस कैदखाने के चारों ओर विशेष प्रकार की सामग्री का इस्तेमाल कर बंकर बनाए गए हैं। यहां चौबीसों घंटे अत्याधुनिक हथियारों से लैस पुलिसकर्मी तो तैनात हैं ही, सीसीटीवी कैमरों की मदद से कैदखाने के भीतर और बाहर की गतिविधियों पर पैनी नजर भी रखी जाती है।




आलीशन सुविधाएं भी मुहैया कराई गई




जेल में कैदियों को आधारभूत सुविधाएं भी बड़ी मुश्किल से मिल पाती हैं, लेकिन मुंबई हमले में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब इसका अपवाद है। वह पहला ऐसा कैदी है, जिसे आलीशान सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक आर्थर रोड जेल के स्पेशल सेल में बंद कसाब को एअरकंडीशनर, वाटर कूलर और एक नया कमरा देने की भी बात की गई है। उसकी सुरक्षा के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस को तैनात किया गया है।

from-danik bhaskar

आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

  1. sanjayji ye to har hindustani ka dard hai.jo paisa vikas par kharch hona chahiye vo aatankvadiyon par kharch ho raha hai.ab samay aa gaya hai ki ek khoon sabit ho gaya aur usaki saja fansi hai to baaki mukadamo ka intejar kiye bina jald se jald saja de kar desh ke samay aur paiso ko bachaya jaay

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...