Skip to main content

चीन की कनेक्टिविटी से चलता है भारत का मोबाइल।


गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। हालांकि आमतौर पर मोदी के निशाने पर कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, पीएम मनमोहन सिंह या फिर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी होते हैं लेकिन इस बार उन्‍होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय इंदिरा गांधी पर निशाना साधा है। मोदी ने इंदिरा के बारे में दिए गए विवादास्‍पद बयान में कांग्रेस के पुराने मेनिफेस्‍टो का जिक्र करते हुए पूर्व पीएम पर धर्म और संप्रदाय के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

मुंबई में सोमवार को नॉर्थ ईस्‍ट के लोगों के सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में अपने चुनाव के दौरान इंदिरा गांधी ने ऐलान किया था कि यदि कांग्रेस पार्टी चुनाव में जीतती है तो बाइबिल के मुताबिक शासन चलाया जाएगा। मोदी ने कहा, 'मैं समझता हूं कि इंदिरा गांधी ने बहुत बड़ा पाप किया था। वहां (पूर्वोत्‍तर में) जब वो चुनाव लड़ (प्रचार कर) रही थीं तो वहां उन्‍होंने कई बातें कहीं। इंदिरा ने अपने अधिकृत मेनिफेस्‍टो में कहा था कि हम यहां चुनाव में जीतेंगे, तो बाइबिल के मुताबिक शासन चलाएंगे। इंदिरा के इस बयान पर तब किसी सेक्युलर ने आपत्ति नहीं जताई थी।'

मोदी ने यह कहते हुए चुटकी ली, 'वैसे तो बहुत बातें हैं, लेकिन मैं एक ही बात करूंगा।' मोदी के यह कहते ही समारोह स्‍थल ठहाकों से गूंज उठा। मोदी ने अवॉर्ड फंक्शन के दौरान केंद्र सरकार पर नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने और वहां के खराब हालात के लिए इंदिरा गांधी की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

मोदी ने कहा, 'इंदिरा ने पूर्वोत्तर से भारत की दूरियां बढ़ाने का काम किया। आजादी के आंदोलन में पूर्वोत्तर के बहुत से लोगों ने बलिदान दिया, लेकिन उनको जान बूझकर उपेक्षित रखा गया।' उन्होंने गांधी परिवार को निशाने पर लेते हुए कहा यदि इन (पूर्वोत्‍तर के) लोगों को याद किया जाता तो एक परिवार का क्या होता? एक परिवार के लिए पूरे इतिहास को रौंदा जा रहा है। मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह असम का प्रतिनिधित्व करने के बावजूद पूर्वोत्तर के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अरुणाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारत का मोबाइल चीन की कनेक्टिविटी से चलता है। कच्छ के पाकिस्तान से लगे क्षेत्रों में लगे टीवी सेट पाकिस्तानी कार्यक्रम दिखाते हैं। इन इलाकों में हम अपने शक्तिशाली टावर भी नहीं खड़े कर पाए हैं। यदि सरदार पटेल कुछ और दिन रहते, तो पूर्वोत्तर के राज्यों को उपेक्षा के दौर से नहीं गुजरना पड़ता।

हालांकि कांग्रेस ने मोदी के आरोपों पर जमकर पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद प्रभा ठाकुर ने मोदी पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा, 'मोदी धर्म और जाति के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं। उन्‍हें यह जवाब देना होगा कि यह मेनिफेस्‍टो किस साल का था।' 

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...