Skip to main content

आमिर की पत्नी बोली, 'नहीं अच्छा लगता तो मत सुनो डी.के.बोस'




आमिर खान अपने होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म आनेवाली फिल्म 'देल्ही बेली' को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं| फिल्म से ज्यादा इसका गाना डी.के बोस इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है और आमिर इस गाने के हिट होने की वजह से एक सक्सेस पार्टी भी दे चुके हैं|मगर यह गाना जितना सफल हो रहा है उतना ही ज्यादा इसकी आलोचना भी हो रही है|



शाहरुख़ की आनेवाली फिल्म 'रा.1' के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा भी इस गाने के बोलों से खुश नहीं हैं|उनका कहना है कि इस गाने से बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है क्योंकि डी.के.बोस को बार बार दोहराने से गाली का शब्द बन जाता है|



उन्होंने यह कहा कि वह हैरान हैं आमिर खान जैसे इंसान ने इस गाने को फिल्म का हिस्सा कैसे बना लिया|हालांकि जब आमिर की पत्नी किरण राव से इस बारे में पूछा गया कि गाने को मिल रहे निगेटिव कमेंट्स को वह किस तरह से ले रही हैं तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता गाने में कुछ भी गलत है|इसके लिरिक्स मजाकिए हैं और पूरा गाना डी.के बोस नाम के एक किरदार पर है जो भागता रहता है|



उससे किसी को क्या समस्या हो सकती है,मुझे समझ नहीं आता|अगर किसी को यह गाना इतना ही खटक रहा है तो वह इसे न सुने|

Comments

  1. पैसा कमाना, अब हो भी, जैसे भी, अच्छे हो या बुरे तरीके से

    ReplyDelete
  2. आमिर की कौन सी फिल्म उल जुलूल मूर्खतापूर्ण कहानी, भद्दे गाने, सीन व डायलोग के बिना है......

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...