Skip to main content

जल स्टार के अंतर्गत संजय सेन सागर सम्मानित


जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए दैनिक भास्कर समूह द्वारा स्थापित पहला जलस्टार अवॉर्ड बीना के शिक्षक चंद्रप्रकाश तिवारी को दिया गया। बुधवार शाम भोपाल स्थित भास्कर कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह में इस राज्यस्तरीय सम्मान आयोजित किया गया। देश 10 राज्यों से प्राप्त प्रविष्टियों के आधार राज्यस्तर पर चयन समितियों ने विजेताओं का चयन किया।


इस अवसर में मध्यप्रदेश से 38 लोगों का चयन किया गया। जिसमे संजय सेन सागर जी जल जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया.


इस अवसर पर संजय सेन जी ने कहा की ''जल समस्या इतनी बड़ी भी समस्या नहीं है लेकिन इसे इतना बड़ा बना दिया गया है,क्योंकि आज बिसलरी पीने वालों को लगता है की जल संकट उन पर नहीं आएगा,लेकिन वो गलत सोचते है क्योंकि जल संकट की चपेट में सबसे पहले वही लोग आने वाले है अगर बिसलरी वाला बर्ग जल की महत्वता के लिए काम करता है तो यह अभियान और भी आसन हो जायेगा।

Comments

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

डॉ.प्रभुनाथ सिंह भोजपुरी के अनन्य वक्ता थे -केदारनाथ सिंह

डॉ.प्रभुनाथ सिंह के स्वर्गवास का समाचार मुझे अभी चार घंटा पहले प्रख्यात कवि डॉ.केदारनाथ सिंह से मिला। वे हावड़ा में अपनी बहन के यहां आये हुए हैं। उन्हीं से जाना भोजपुरी में उनके अनन्य योगदान के सम्बंध में। गत बीस सालों से वे अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मेलन नाम की संस्था चला रहे थे जिसके अधिवेशन में भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव पारित हुआ था तथा उसी की पहल पर यह प्रस्ताव संसद में रखा गया और उस पर सहमति भी बन गयी है तथा सिद्धांत रूप में इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया गया है। केदार जी ने बताया कि डॉ.प्रभुनाथ सिंह का भोजपुरी में निबंध संग्रह प्रकाशित हुआ है और कविताएं भी उन्होंने लिखी हैं हालांकि उनका संग्रह नहीं आया है। कुछ कविताएं अच्छी हैं। केदार जी के अनुसार भोजपुरी के प्रति ऐसा समर्पित व्यक्ति और भोजपुरी के एक बड़े वक्ता थे। संभवतः अपने समय के भोजपुरी के सबसे बड़े वक्ता थे। बिहार में महाविद्यालयों को अंगीकृत कालेज की मान्यता दी गयी तो उसमें डॉ.प्रभुनाथ सिंह की बड़ी भूमिका थी। वे उस समय बिहार सरकार में वित्तमंत्री थे। मृत्यु के एक घंटे पहले ही उनसे फोन से बातें हुई ...

ग़ज़ल

गज़ब का हुस्नो शबाब देखा ज़मीन पर माहताब देखा खिजां रसीदा चमन में अक्सर खिला-खिला सा गुलाब देखा किसी के रुख पर परीशान गेसू किसी के रुख पर नकाब देखा वो आए मिलने यकीन कर लूँ की मेरी आँखों ने खवाब देखा न देखू रोजे हिसाब या रब ज़मीन पर जितना अजाब देखा मिलेगा इन्साफ कैसे " अलीम" सदकतों पर नकाब देखा