Skip to main content

एक है भिलाई के स्टील पुरुष जिन्होंने ब्लोगिंग को प्यार करना सिखाया है


एक है भिलाई के स्टील पुरुष जिन्होंने ब्लोगिंग को प्यार करना सिखाया है

    भिलाई स्टील फेक्ट्री का एक नोजवान जिसकी बोडी फोलाद की और दिल मोम का बना हे, चेहरे पर मुस्कुराहट है ,और दिल दिमाग में ब्लोगिंग को प्यार के सूत्र में बाँधने का जूनून सवार है जी हाँ  इसी नोजवान का नाम बी एस पाबला है.  लोहे और स्टील में रहकर खुद को मोम बनाकर रखना और किसी के भी प्यार की हल्की सी भी गर्मी से खुद को पिघला डालना कोई मामूली फितरत नहीं इसके लियें इंसान को अपने सभी निजी जज्बात ,निजी झगड़े फसादों को ताक में रखना पढ़ता है और पाबला जी इसीलियें  धेर्य ,संयम से खुद को काबू में रखकर एक कामयाब ब्लोगर बमे  हैं .
जी हाँ दोस्तों पाबला जी रायपुर की रविशंकर यूनिवर्सिटी से निकले और भिलाई स्पात संयत्र में टेलीक्म्युनेशन का कामकाज जा सम्भाला ,पाबला  जी ने अपने टेलीकम्युनिकेशन के हुनर का सदुपयोग किया और ब्लोगिंग की दुनिया में ज़ोर आज़माइश शुरू की ,खुद पाबला जी को भी पता नहीं होगा के वोह उनके इस हुनर और प्यार बांटते चलो के नारे के कारण विश्व की हिंदी ब्लोगिंग दुनिया के खुसूसी ब्लोगर बन जायेंगे पाबला जी का यूँ तो ब्लोगिगं का ब्यूटी पार्लर है और वोह कई ब्लोगरों के ब्लॉग को सजा संवार कर दुल्हन की तरह सजा चुके  हैं .
पाबला  जी एक अकेल ऐसे ब्लोगर हैं जो कई वर्षों ब्लोगरों को एक दुसरे से जोड़ने के लियें सेतु का काम कर रहे हैं और आज उनके प्रयासों से हजार से भी अधिक ब्लोगरों को जन्म दिन और वैवाहिक वर्षगाँठ पर ढेरों बधाइयों का सम्मान  मिल चूका है ,पाबला जी का ब्लॉग हिंदी ब्लोगरों का जन्म दिन रोज़ किसी ना किसी से ब्लोगरों की मुलाक़ात करता है ,बधाईयाँ दिलवाता है और फिर एक दुसरे से डाइलोग  की शुरुआत होती हे फिर प्यार बढ़ता हे कडवाहट दूर होती हे फिर ब्लोगिंग की गुटुर्गूं  शुरू हो जाती है ब्लोगिग्न की दुनिया के लियें पाबला जी इस अंदाज़ में प्यार बांटने वाले पहले मसीहा ब्लोगर बने हैं, सजा संवरा गुब्बारे ,केक और फूलों के गुलदस्ते के साथ जब कोई ब्लोगर किसी के जन्म दिन की तारीख देखता है तो उसकी उंगलिया खुद बा खुद कम्प्यूटर पर अपने भाई ब्लोगर को बधाई देने के लियें थिरकने लगती हैं और यही भाई पाबला जी की जीत है उनके ब्लॉग की कामयाबी है .
भाई पाबला जी के प्रतिष्ठित ब्लोगों में ब्लॉग बुखार जिसमें ब्लोगिंग की कहानी समेटी गयी है ,शोध व् सर्वे जिसमें विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया है ,कम्पूटर सुरक्षा जिसमें कम्पुटर और इंटरनेट का ज्ञान भरा पढ़ा है ,कल की दुनिया जिसमें आने वाले भविष्य और विज्ञान के चमत्कारों को बताया गया है वोह इस पर लिखते हैं के यह एक झलक आने वाले कल की  निराली दुनिया है ,माई एस एम एस इनका संदेश देने वाला ब्लॉग है ,जिंदगी के मेले में भाई पाबला जी ने जिंदगी को अल्फाजों में समेट कर रख दिया है ,वोह लिखते है के यह जिंदगी के मेले कम नहीं होंगे ....अफ़सोस हम न होंगे ....हिंदी से उनके प्यार ने जय हो हिंदी  के नाम से उन्हें ब्लॉग बनाने पर मजबूर किया है ,उनके दो गुप्त ब्लॉग जिसमे उन्होंने कारस्तानी की हुई हे और उनके चहेते ही उस ब्लॉग को  खोल और पढ़ सकते है वो इस मामले में किसी को भी हमराज़ नहीं बनाना  चाहते इसलियें उनके मेरे पसंदीदा ब्लॉग और मुक्मित्र में किया है वोह खुद और उनके खुसूसी मित्र ही जानते हैं .
पाबला जी निराशावाद को खत्म कर आशावाद का संदेश देते हुए कहते हैं के जब आप सोचते हैं के सब कुछ खत्म हो गया है वास्तव में शुरुआत तो तभी होती है .........पाबला जी ने हिंदी ब्लोगरों के जन्म दिन ब्लॉग में अब तक करीब एक हजार से भी अधिक ब्लोगरों के जन्म दिन का राज़ लोगों को बता दिया है और सभी इनकी इस खासियत से बल्ले बल्ले हैं ...पाबला  जी ट्विटर और फेसबुक के भी छुपे रुस्तम हैं तो ऑरकुट पर तो कमाल कर रहे हैं फेस बुक पर पाबला  जी के ५५६ दीवाने हैं ,जबकि एक ब्लॉग पर २००५ से अब तक २११ ब्लॉग लिख कर ४१७१ टिप्पणियां प्राप्त की हैं उनके दुसरे ब्लोगों पर उन्होंने अनुसरणकर्ताओं को अतिथि का नाम देकर सभी को चोंका दिया है .
पाबला जी गूगल की तकनीक से लेकर ब्लोगिंग की साज सज्जा ,लेखन ,आज और कल ,विज्ञानं ,स्वास्थ्य विषयों पर ऐसे रचनात्मक ज्ञानवर्धक और आश्चर्यजनक किन्तु सत्य की तर्ज़ पर सच्चाई उजागर करते हुए ब्लोगिंग कर रहे हैं, मजेदार बात यह है के लगातार लिखते रहने वाले भाई पाबला जी सभी ब्लोगरों के दिलों में बसते है सभी ब्लोगरों की साँसों में पाबला  जी की ब्लोगिंग की खुशबु है और उनकी ब्लोगिगं  ने देश के ब्लोगरों का गोरव बढाया है ऐसे ब्लोगर को मेरा सलाम ......................... अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान

Comments

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...