Skip to main content

डा श्याम गुप्त का गीत ......ए मेरे मन ....

ऐ मेरे मन ...ऐ मेरे में..ऐ मेरे में ..


आज तू है उदास क्यों इतना ,
कैसी चिंता ने तुझको घेरा है |
किन ख्यालों में आज डूबा हुआ,
कौन से गम ने डाला डेरा है ||.....ऐ मेरे मन ...


हमने देखे जो सपने तू उन्हें याद न कर,
टूटे सपनों की किसी से तू फ़रियाद न कर |
तेर सपने थे कि सुन्दर ज़हां बसायेंगे,
देश संस्कृति को नए ढंग से सजायेंगे |.....ऐ मेरे मन ....


मिट गए देश की खातिर जो लिए सिर  पै कफ़न,
मिट गए चाह लिए एसा व स्वाधीन वतन |
मिट गए आस लिए देश बनेगा ये चमन |
लुट गए देश पै ,बन जाए यही राहे- अमन ||.......ऐ मेरे मन ....


बात अब देश संस्कृति की न करता कोई,
उन शहीदों की भी राहों पै न चलता कोई |
याद में वीरों की अब कौन लगाए मेले ,
बीर रस के भी नहीं गीतों को सुनता कोई ||......ऐ मेरे मन ....


श्याम, चलिए जहां गम के न हों मेले कोई,
हम अकेले हों न हों सारे झमेले कोई |
याद में वीरों की पथ-दीप जलाए जाएँ,
उन की रहां को भी पुष्पों से सजाये कोई ||


ऐ मेरे मन ....ऐ मेरे मन .... ऐ मेरे मन .....||

Comments

  1. वाह श्याम सुन्दर जी
    बहुत सुन्दर गीत, मन प्रसन्न हो गया
    बहुत बहुत शुभकामना

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर गीत्……………गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।

    ReplyDelete
  3. धन्यवाद दीप व वन्दना जी..
    गीत भला क्या होते हैं
    बस एक कहानी है।
    मन के सुख दुख अनुबन्धों की
    व्यथा सुहानी है.....

    ReplyDelete
  4. धन्यवाद दीप व बन्दना जी....

    गीत भला क्या होते हैं
    बस एक कहानी है।
    मन के सुख दुख अनुवन्धों की
    व्यथा सुहानी है

    ReplyDelete
  5. श्याम, चलिए जहां गम के न हों मेले कोई,
    हम अकेले हों न हों सारे झमेले कोई |
    याद में वीरों की पथ-दीप जलाए जाएँ,
    उन की रहां को भी पुष्पों से सजाये कोई ||
    सारा ही गीत बहुत खुबसूरत !
    सुन्दर रचना !

    ReplyDelete
  6. धन्यवाद मीनाक्षी जी---पथ-दीप जलाये चलिये

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...