Skip to main content

जिन्दगी

INSPIRED BY THIS FEELING

महकती सी जिंदगी की किताब पर..........
गुनगुनाते सुरों के इस साज़ पर ........
एक गीत गा रही है जिंदगी !
कुछ खास सुना रही है जिंदगी !
                     सुबह का सूरज यहाँ पर चढ़ रहा !
                     चाँद की रौशनी को मद्धम कर रहा !
                      रात अपने आप को समेट कर !
                     सुबह के स्वागत मै जेसे लग रहा !
किसी के मिलन की बेला आ रही !
किसी को विरह जेसे बुला रही !
एक क्षण जिंदगी जेसे हंसा रही !
एक क्षण जिंदगी जेसे रुला रही !
                     रोज़ फूल कर रही श्रृंगार  है !
                     रोज़ धुल उसको नहला रहा !
                    रोज़ पतंगे दीप पे हैं मिट रहे !
                   एक मीत पे असंख्य मीत मिट रहे !
धर रही है उम्र कामना का शरीर !
टूट रही है किसी के सांसो की लड़ी !             
एक घर बसा रही है जिंदगी !
एक घर मिटा रही है जिंदगी !
                 खुश है अगर जिंदगी योवन लिए हुए !
                 रो रहा है बुडापा सांसो को समेटे हुए !
                  एक पल जेसे  सुला रही है जिंदगी !
                  एक पल जेसे हंसा रही है जिंदगी !
जा रही बहार एक सवेरा लिए हुए !
आ रही है रात जलती शमा लिए हुए!
एक बार जो लेके आती है जिंदगी !
दुसरे पल देके भी तो जाती है जिंदगी !

Comments

  1. बहुत सुन्दर ज़िन्दगी का फ़लसफ़ा।

    ReplyDelete
  2. धर रही है उम्र कामना का शरीर !
    टूट रही है किसी के सांसो की लड़ी !
    एक घर बसा रही है जिंदगी !
    एक घर मिटा रही है जिंदगी !

    सच बहुत ही खूबसूरत शब्द..निरंतर जारी रखें...

    ReplyDelete
  3. शब्दों के तानो बानों में जिन्दगी को बहुत ही खूबसूरती से वर्णित किया है आपने..............

    ReplyDelete
  4. आप सभी मित्रो का मै तहे दिल से शुक्रिया करती हु की आपने लेख पड़ने के लिए अपना कीमती समय इसे दिया !आपकी इसी शक्ति को पाकर हम आगे लिखने मै सक्षम हो पाते हैं दोस्त धन्यवाद !

    ReplyDelete
  5. एक छण जैसे हम्सा रही है ज़िन्दगी,
    एक छण जैसे रूला रही है ज़िन्दगी,
    ज़िन्दगी की धूप छांव क सुन्दर विषलेशण । ब्धाई।

    ReplyDelete
  6. शक्रिया दोस्त !

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...