Skip to main content

बेटियां


कितनी प्यारी होती हैं बेटियां 
हर घर को रोशन बनाती हैं बेटियां 
पापा की भी दुलारी होती हैं बेटियां 
ओस की बूंदों सी नम होती हैं बेटियां 
कली से भी नाजुक होती हैं बेटियां 
सपर्श मै अपनापन ना हो तो रो देती बेटियां 
रोशन करता बेटा तो सिर्फ एक ही कुल को 
दो -दो घरों की लाज निभाती हैं बेटियां 
सारे जहां से प्यारी होती हैं बेटियां 
पलकों मै पली , सांसो मै बसी धरोहर होती हैं बेटियां 
विधि का विधान कहो, या दुनिया की रस्मो को मानो
मुठी मै भरे नीर सी होती हैं बेटियां 
चाहे सांसे थम जाये बाबुल की  ,
हथेली पीली होते ही पराई हो जाती बेटियां !

Comments

  1. बिल्कुल सही ,
    एक उम्दा सकारात्मक सोच को दर्शाती कविता।

    ReplyDelete
  2. सार्थक और सराहनीय प्रस्तुती ..शानदार प्रेरक ब्लोगिंग के लिए आभार
    एक सुकून सा हुआ आपकी कविता पढकर .
    अच्छी रचना.
    बहुत सुन्दर.

    ReplyDelete
  3. धन्यवाद संजय हमे तुम्हारे जवाब देने का अंदाज़ बहुत पसंद है दोस्त !

    ReplyDelete
  4. बेहद खूबसूरत भाव्।

    ReplyDelete
  5. कितनी प्यारी होती बेटिया सुंदर रचना

    ReplyDelete
  6. शुक्रिया दोस्तों !

    ReplyDelete
  7. bohot bohot khubsurat rachna... badhaiyan :)

    ReplyDelete
  8. धन्यवाद दोस्त !

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...