Skip to main content

दोषी कोन



ख़बरे कहती हैं की ? युवापीढ़ी बिगड़ गई है !
कितना आसां है किसी को दोष देना 
और इतना कहना की वो बिगड़ गया है 
हाथ पकड़ कर चलना तो उसने हमसे ही सिखा है 
घर मै रह कर ही तो कदम बढाना जाना है 
फिर उसका दोष  पहले कहाँ आता है ?
वो तो सिर्फ हमारे ही नक़्शे कदम पर जाता है 
उसको दोष देने से पहले अपने गिरेबान को तो  देखो 
कही अपनी की गई गलती की सजा उसको न दे डालो 
वो जो हमे सम्मान देना चाहता है
 वो सब हमसे ही सिख के जाता है 
क्युकी जब अच्छी आदतों की बात आती है ?
वो सब  हमारी विरासत हो जाती है 
और जो गलत काम वो करता है 
तो वो उसके हिस्से मै चली जाती है 
तो मेरा तो बस इतना ही मानना है 
की जब ऊँगली पकड़ के चलना सिखाया  है तो 
हाथ पकड़ के बढना क्यु  नहीं ?
क्युकी जिन्दगी का सफ़र तो ?
 तमाम उम्र सहारा खोजता ही रहता है 
फिर युवा वर्ग दोषी केसे हो सकता है 
वो तो सिर्फ सही राह की तलाश मै है 
हाथ थामे रहोगे तो तलाश भी ख़तम होगी !
और उसके सर लगा इलज़ाम भी ? 

Comments

  1. मैं क्या बोलूँ अब....अपने निःशब्द कर दिया है.....

    ReplyDelete
  2. सही कहा---अगली पीढी के पतन के लिये पहली पीढी की भूलें, उदासीनता, अच्छे उदाहरण सामने न रखपाना , गलत नीतियां ही तो जिम्मेदार होती हैं, जैसा बोया जायएगा वही फ़सल तो मिलेगी।

    ReplyDelete
  3. सहमत हूं,श्याम गुप्ता जी से ।

    ReplyDelete
  4. में आप सभी की आभारी हु की आपने मेरे लेख को पड़ा और विचार प्रकट किये धन्यवाद दोस्तों !

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...