Skip to main content

ब्‍लागजगत के तकनीकि विशेषज्ञों से एक विनम्र निवेदन, कृपया सहायता करें ।।



  ब्‍लाग जगत पर संस्‍कृत भाषा का विकास अभी अपनी प्रारम्भिक अवस्‍था में है ।
इसे और भी  आगे ले जाने के लिये हमारे कुछ विद्वद्जन  पूरे मनोयोग से सहयोग कर रहे हैं तथापि तकनीकिक ज्ञान न होने के कारण अभी हम सक्षम नहीं हो पा रहे हैं इस कार्य को सुचारू रूप से आगे बढाने में ।
हालाँकि श्री अंकुर जी और श्री नवीन जी यदा-कदा सहायता करते रहते हैं , जिसके लिये हम इनके आभारी हैं ,
किन्‍तु इनके पास पर्याप्‍त समय न होने के कारण संस्‍कृतजगत की आवश्‍यकताएँ समय पर पूरी नहीं हो पाती हैं ।
और संस्‍कृत की कक्ष्‍या भी तकनीकिक न्‍यून ज्ञान के ही कारण सम्‍यक गतिमान नहीं हो पा रही है ।
अत: मैं आनन्‍द आप सब से अनुरोध करता हूँ कि यदि आपमें से कोई भी संस्‍कृतप्रेमी, जो तकनीकि का जानकार हो संस्‍कृत सेवार्थ हमें अपना समय दे सके तो आभारी रहूँगा ।
संस्‍कृत के प्रसार से भारत की जडें मजबूत होंगी और भारत शनै:-शनै: पुन: विश्‍वगुरू का अपना पुराना रूप प्राप्‍त कर लेगा ।
अत: यदि आप संस्‍कृत की सेवा करते हैं तो यह सारे भारत की सेवा होगी ।
मेरा विनम्र निवेदन है तकनीकिजगत के विद्वानों से कि कृपया हमारी सहायता करें ।
आशा है हमारी सहायता के लिये हमारे बंधु आगे अवश्‍य आएँगे ।

हमें pandey.aaanand@gmail.com संपर्क करें ।
आपका आभार

भवदीय: - आनन्‍द:

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...