Skip to main content

हिंदुस्तान का हौआ


अनिल धारकर

पाकिस्तान हर लिहाज से विफल राज्य है और विफल राज्यों को हमेशा किसी न किसी हौए की दरकार होती है। भारत हमेशा से पाकिस्तान का हौआ रहा है। जब भी पाकिस्तान में कोई न कोई गड़बड़ होती है तो भारत का हौआ खड़ा कर दिया जाता है। अब जब पाकिस्तान का क्रिकेट तंत्र रंगे हाथों धरा गया है, उसका पर्दाफाश हो गया है, तब उसके पास इसके सिवा और क्या विकल्प रह जाता है? ----------

पाकिस्तान का क्रिकेट बोर्ड स्पॉट फिक्सिंग के ताजा आरोपों से लंबे समय तक इनकार नहीं कर सकता। उसे इस समस्या का हल भी करना होगा। पाकिस्तान यह नहीं कह सकता कि मामला पूरी तरह साफ है, सलमान बट्ट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर पूरी तरह बेकसूर हैं, मजहर मजीद की टेप फर्जी है और मैच/स्पॉट फिक्सिंग के आरोप भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ रचा गया अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र है। क्या यह सब सुनने में किसी मजेदार ईमेल संदेश जैसा लग रहा है? हो सकता है, लेकिन यह कोई चुटकुला नहीं है। दरअसल ये वो बातें हैं, जो पाकिस्तान की सरकार, उसका क्रिकेट तंत्र और यहां तक कि उसका मीडिया भी इन दिनों कह रहा है। जल्द ही यह नौबत भी आ सकती है कि अभी पाकिस्तान में जो लोग क्रिकेटरों और अफसरों के पुतले फूंक रहे हैं, वे भारतीय क्रिकेट के पुतले जलाने लगें।

शायद हम इस घटनाक्रम पर हैरत जताएं, लेकिन क्या वाकई इसकी जरूरत है? पाकिस्तान हर लिहाज से एक विफल राज्य है और विफल राज्यों को हमेशा किसी न किसी हौए की दरकार होती है। भारत हमेशा से पाकिस्तान का हौआ रहा है। जब भी पाकिस्तान में कोई न कोई गड़बड़ होती है तो भारत का हौआ खड़ा कर दिया जाता है। अब जब पाकिस्तान का क्रिकेट तंत्र रंगे हाथों धरा गया है, उसका पर्दाफाश हो गया है, तब उसके पास इसके सिवा और क्या विकल्प रह जाता है कि भारत की लानत-मलामत करे?

वैसे देखा जाए तो पाकिस्तान के सामने एक वैध विकल्प भी है। वह सच का सामना करते हुए अपने भ्रष्ट सिस्टम की सफाई शुरू कर सकता है। यहां हमें एहतियात के तौर पर ‘कथित आरोपों’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पाकिस्तानी क्रिकेटरों का फिक्सिंग या इस तरह की अनियमितताओं से लंबे समय से नाता रहा है।

पाकिस्तान के अनेक खिलाड़ी और कम से कम छह पाक कप्तान भी इसमें लिप्त हैं। लेकिन क्या पाकिस्तान के लिए अपने सिस्टम की साफ-सफाई कर पाना वास्तव में संभव है? जवाब है ‘नहीं’। और इस ‘नहीं’ की वजह यह है कि पाकिस्तान में इतने सालों में ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके आधार पर यह अंदाजा लगाया जा सके कि अब वहां ऐसा कुछ संभव है। यदि कोई खिलाड़ी दंडित हुआ भी है तो वह भी इतने हल्के-फुल्के ढंग से कि लगता ही नहीं कोई सजा सुनाई गई है।

वजह साफ है : पाकिस्तान में क्रिकेट तंत्र से जुड़ा तकरीबन हर शख्स किसी न किसी तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त है। जाहिर है अगर किसी अधिकारी की खुद की ही ईमानदारी पर सवालिया निशान हों, तो वह खिलाड़ियों को किस मुंह से ईमानदारी बरतने की हिदायत दे सकता है? लेकिन यह कहानी केवल क्रिकेट पर ही खत्म नहीं होती। पाकिस्तान के समूचे तंत्र में नीचे की पायदान से लेकर ऊपर तक यही आलम है।

आसिफ अली जरदारी के इतिहास के बारे में कौन नहीं जानता? वे पाकिस्तान के राष्ट्रपति हैं, लेकिन उन्हें ‘मिस्टर टेन परसेंट’ के नाम से जाना जाता है। पाकिस्तान की अदालतें उन्हें भ्रष्टाचार का आरोपी ठहरा चुकी हैं। यहां तक कि वे भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की हवा भी खा चुके हैं। यदि तंत्र के शीर्ष पर ही भ्रष्टाचार व्याप्त हो और अवाम उसके बारे में जानती हो तो हमें इस पर हैरानी नहीं होनी चाहिए कि भ्रष्टाचार को स्वीकार कर लिया गया है। खास तौर पर पाकिस्तान के जनरल तो इसे निश्चित ही स्वीकार कर चुके हैं। ऐसे में यदि क्रिकेट खिलाड़ियों पर कोई कार्रवाई होती भी है तो वह आईसीसी के दबाव में ही होगी।

यह भी संभव है कि चूंकि सबूतों से इनकार नहीं किया जा सकता है, इसलिए पाकिस्तान स्पॉट फिक्सिंग जैसे छोटे आरोपों को तो स्वीकार ले और मैच फिक्सिंग से मुकर जाए। स्पॉट फिक्सिंग में कई तरह की चीजें हो सकती हैं। जानबूझकर नो बॉल फेंकना भी इसी श्रेणी में आता है, जैसा कि लॉर्डस टेस्ट में हुआ। अप्रत्याशित रूप से पारी घोषित कर देना भी इसी की एक और मिसाल है। आसिफ इकबाल ने एक बार पाकिस्तान की पहली पारी तब घोषित कर दी थी, जब वह भारत से 12 रन पीछे था और उसके कई विकेट शेष थे। उस समय उनकी यह रणनीति चौंकाने वाली लगी थी, लेकिन बाद में पता चला कि इस बात पर भारी मात्रा में सट्टा लगाया गया था कि पाकिस्तान पहली पारी में भारत से कम रन बनाएगा।

दिवंगत दक्षिण अफ्रीकी कप्तान हैंसी क्रोन्ये कई तरह की स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त थे। जैसे : बल्लेबाजी क्रम बदलना, पोलक के बजाय क्लूजनर से गेंदबाजी की शुरुआत करवाना, अपने किसी युवा खिलाड़ी से कम रन बनाने को कहना इत्यादि। आम तौर पर तो इनमें से किसी भी निर्णय से मैच का रुख नहीं बदल सकता, लिहाजा इन्हें मैच फिक्सिंग तो नहीं कहा जा सकता है, लेकिन इसके बावजूद यह एक गलत परंपरा है। क्योंकि बल्लेबाजी क्रम बदलने जैसी छोटी चीज से भी खिलाड़ियों और सट्टा माफिया के रिश्ते मजबूत होते हैं।

यह मानवीय स्वभाव है कि उसके लिए पहली बार नैतिकता की सरहद लांघना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन एक बार ऐसा कर चुकने के बाद अगला कदम आसान हो जाता है। अगर हम विचार करें तो पाएंगे कि पूरा टेस्ट मैच फिक्स कर देना आसान नहीं है, क्योंकि तब बहुत सारे खिलाड़ियों को या पूरी टीम को फिक्सिंग के साथ सहयोग करना पड़ेगा। शीर्ष के पांच बल्लेबाजों को पैसा देकर यह तो कहा जा सकता है कि वे रन न बनाएं, लेकिन तब नौवें नंबर का बल्लेबाज भी अप्रत्याशित रूप से शतक जड़ सकता है (जैसा हाल ही में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने पाकिस्तान के विरुद्ध टेस्ट मैच में किया)। यह भी संभव है कि चार गेंदबाजों को पैसा खिलाकर उनसे खराब गेंदबाजी करवा ली जाए, लेकिन कोई चलताऊ गेंदबाज विकेटों की झड़ी लगा सकता है (जैसा कि एक बार भारत के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क ने कई विकेट झटक लिए थे और अपनी टीम को जीत दिला दी थी)।

क्रिकेट के लिए मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग दोनों ही घातक हैं, क्योंकि यह क्रिकेट और क्रिकेटरों की विश्वसनीयता को नष्ट कर देती है। क्रिकेट में कैच छूटना अभी तक आम बात थी, लेकिन अब कैच छूटने पर हर कोई यह कहेगा कि उस खिलाड़ी ने पैसा खाया होगा।

अब हर बल्लेबाज के शून्य पर आउट होने को शक की नजर से देखा जाएगा। इसीलिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को स्पॉट फिक्सिंग के हालिया आरोपों से पल्ला झाड़ने की बजाय उनकी सख्ती से जांच करनी चाहिए और दोषियों को सजा देनी चाहिए। पाकिस्तान के पास फिलहाल इससे बेहतर कोई विकल्प नहीं है। - लेखक सामाजिक टिप्पणीकार हैं।

Comments

  1. ho sakta hai.....
    Napak kanam Pak .
    Anetik ki naitikta.
    jeene ke liye....

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...