Skip to main content

साहित्य में खत्म होते गांव


विश्वनाथ त्रिपाठी 

इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि ग्रामीण जन-जीवन और किसानों की समस्या पर आजकल हमारे साहित्यकारों और पत्रकारों का कम ही ध्यान जाता है। बड़ी तेजी से हो रहे शहरीकरण के बावजूद भारत की अधिकांश जनता अब भी गांवों में ही रह रही है और खेती-बाड़ी एवं पशुपालन ही उसकी रोजी-रोटी का मुख्य जरिया है।
 

हमारे देश में वातावरण, मौसम, जमीन, अनाज, खेती-बाड़ी के तौर-तरीके आदि में इतनी विविधता (जो हमारी कृषि संस्कृति का निर्माण करते हैं) है कि यदि हम यहां कृषि को उद्योग बनाना चाहें, तो हमारा देश संसार के सवरेत्तम देशों में एक होगा। बहुत प्रयासों के बाद और तमाम गुण-दोषों के बावजूद हमने खाद्यान्न के मामले में स्वावलंबन पा लिया था, लेकिन गलत सरकारी नीतियों के कारण देश में फिर से खाद्यान्न संकट और महंगाई पैदा हो रही है। 

इसका मूल कारण यह है कि हमारे देश में विकास और वृद्धि के अंतर को ठीक से समझा नहीं जा रहा है। वृद्धि को विकास नहीं कहा जा सकता। देश में जीडीपी के ग्रोथ और अरबपतियों के बढ़ने का मतलब यह नहीं कि यहां विकास हो रहा है, बल्कि इन सबके कारण गरीब और अमीर के बीच खाई बढ़ रह रही है। वृद्धि का जब जनता के बीच ठीक से वितरण होता है, तब वह विकास कहलाता है। पी. वी. नरसिंह राव के समय से जब से मनमोहन सिंह ने इस देश का वित्त संभाला है, तब से समाजवादी सपनों को सरकारी नीतियों के माध्यम से एक-एक कर तोड़ा जा रहा है। 

हमारे यहां आजादी के बाद से देखे जा रहे इस समाजवादी सपने को गांधी, नेहरू, लोहिया, जयप्रकाश, मौलाना आजाद, आंबेडकर, डांगे, नम्बूदरीपाद जैसे नेताओं ने गढ़ा था। आज देश की जमीन और जनता से सरोकार रखने वाला कोई नेता नहीं है। बड़े सुनियोजित तरीके से षडयंत्र रच कर समाजवादी नीतियों के तहत दिए गए अधिकार और सुविधाएं देश की जनता से एक-एक कर छीने जा रहे हैं। 

गांव और खेती की जमीन का जबरन अधिग्रहण कर शहर और राजमार्ग बनाए जा रहे हैं और कॉरपोरेट घरानों को दिया जा रहा है। सबको गांव और खेती छोड़कर शहर आने के लिए बाध्य किया जा रहा है। 

गांव की तरफ बिल्कुल ध्यान न देने का मतलब है किसानों पर ध्यान न देना। नंदीग्राम, सिंगूर से लेकर मथुरा-अलीगढ़, हर जगह किसानों से खेती की जमीन छीनी जा रही है। देश के हर जगह पर छोटा-छोटा कस्बा भी शहर बनने का स्वप्न देख रहा है। महानगरों के आसपास के किसानों की जमीनें ली जा रही हैं। 

फिर जमीन जाने के बाद वे आत्महत्या कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बीज और नई-नई कृषि टेक्नोलॉजी भी आयात की जा रही है। सरकार को न किसान से मतलब है, न पर्याप्त अनाज उत्पादन की, न गोदामों में अनाज सड़ने की, और न ही महंगाई बढ़ने की चिंता है। शहरों में फलों और सब्जियों को इतना प्रदूषित कर दिया गया है कि वे खाने लायक नहीं रह गए हैं। 

अब गांव और खेती-बाड़ी जब सुनियोजित ढंग से खत्म किए जा रहे हैं तो लोग रोजी-रोटी की खोज में शहरों और महानगरों में आ रहे हैं। अन्य पढ़े-लिखे लोगों की तरह हिंदी के साहित्यकारों का एक तबका भी दिल्ली की ओर देख रहा है। दिल्ली के अलावा भोपाल, मुंबई आदि महानगर आजकल साहित्य के केंद्र हैं। इस समय हिंदी साहित्य में नया ट्रेंड यह आया है कि ऐसा साहित्य लिखा जाए, जो ग्लोबल हो यानी जो अंग्रेजी में अनूदित हो, जो अमेरिका और यूरोप में रहने वाले लोगों को पसंद आए। 

इस समय अचानक विदेश में हिंदी के पुरस्कारों की बाढ़ आ गई है। हमारे गांव, हमारी जड़, हमारी बोलियां-भाषाएं, हमारे आदिवासी, खानाबदोश जनजातियों के विविधतापूर्ण जनजीवन और उनकी जीवन स्थितियों को लेकर कितना नया और उत्कृष्ट साहित्य लिखा जा सकता है। लेकिन इसकी उपेक्षा की जा रही है। दरअसल, पूंजीवादी गिरफ्त में आ गए हैं हमारे लेखक। सब कुछ चाहिए उन्हें। यश भी। सिर्फ पैसा और पॉलिटिकल पोस्ट ही पावर नहीं होता, यश भी पावर है। 

गांधी कहते थे कि हमारा भगवान गांवों में रहता है। प्रेमचंद का लगभग पूरा साहित्य गांव और किसानी जन-जीवन को आधार बनाकर लिखा गया है। फणीश्वरनाथ रेणु के उपन्यासों और कहानियों में किसानी और ग्रामीण संस्कृति को व्यापक अभिव्यक्ति मिली। ग्राम-कथाओं और ग्राम-कविताओं का भी दौर आया। हिंदी की उन रचनाओं में गांव और किसानी जन-जीवन के साथ-साथ ऋतुओं, फसलों, नदियों, इनसे जुड़े गीतों, पर्व-त्योहारों आदि का भी वर्णन मिलता था, लेकिन हमारे हिंदी साहित्य से ये सब धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं। 

दलित और स्त्री लेखन को मैं आजादी के बाद हिंदी साहित्य की दो बड़ी उपलब्धियां मानता हूं, लेकिन ताज्जुब है कि उनके लेखन में भी गांव, ग्रामीण और किसानी संस्कृति आदि नहीं के बराबर आ रहे हैं। दलित साहित्य में स्त्री विचित्र रूप में आ रही है। असल में दलित और गरीब स्त्रियां अभी लिख नहीं रही हैं। 

आलो आंधारि अपवाद हैं। आज जो लिख रही हैं, वे अच्छी-अच्छी साड़ियां पहनने वाली औरतें हैं। जब दलित और गरीब औरतें लिखने लगेंगी, तब वे ये सब भी दर्ज करेंगी, ऐसी मुझे उम्मीद है। प्रेमचंद किसानों की जमीन चले जाने की वेदना को गहराई से समझते थे। प्रेमचंद का होरी जमीन बेच कर बेटी की शादी करता है। 

‘रंगभूमि’ उपन्यास का सूरदास जमीन के लिए काफी संघर्ष करता है। सूरदास दलित है, किसान और विकलांग है। इस लिहाज से देखें तो आज के दलित चित्रण और प्रेमचंद के दलित चित्रण में कितना फर्क है। ‘रंगभूमि’ के सूरदास का संघर्ष बहुत बड़ा सांस्कृतिक संदेश है। 

यह बहुत चिंता की बात है कि आज हमारे कथा साहित्य, कविता और खास तौर पर नाटकों से किसानी जन-जीवन पूरी तरह से खत्म होता जा रहा है। हमारे नाटककारों ने लोरिकायन, चनैनी, नाचा सब छोड़ दिया है। गांव की कहानी जब जाएगी, तो गांव भी चला जाएगा। जो जमीनी समस्या है, यदि हमारे लेखक उस पर ध्यान देंगे तो किसानों की समस्या, उसका हर्ष-विषाद, वहां के चरित्र सब कुछ आ जाएंगे। 

इस देश का सिर्फ आर्थिक नहीं, सांस्कृतिक विकास भी होना चाहिए। वह तभी संभव है जब यहां की किसानी संस्कृति का विकास हो। यह समझ हमारे वर्तमान और भविष्य के भारत के लिए जितना पथ निर्देशक बनी रहे, उतना अच्छा है

Comments

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...