Skip to main content

लो क सं घ र्ष !: दोनो हाथ बटोरिये यही सयानो काम

भ्रष्टाचार भी एक उद्योग है, जो उच्च स्तर पर खूब फल फूल रहा है, नेता हों या अधिकारी दोनो मौसेरे भाई इसमें आकंन्ट डूबे हुए हैं। इससे बढ़ कर लाभ का कोई धंधा नहीं। पहलेइन्वेस्टकीजिये फिर जेबें भरिये। कुछ वर्ष पहले तक चुनाव अधिक मंहगे नहीं थे, पढ़ाई में ज़्यादा ख़र्च था, ही नौकरी पाने हेतु रिश्वत देने का ग्राम प्रधान चुनाव में अधाधुंध खर्च करेंगे, तो बाद में अगर पैसा लेंगे तो असल चुनाव कैसे लड़ेंगे? कोठी, वाहन, सम्पति कैसे जुटायेंगे। अधिकारी के अभिभावक शुरू ही से पढ़ाई पर कितना ख़र्च करते हैं? फिरडोनेशनदेते हैं, नौकरी में भर्ती के लिये जुगाड़ के साथ-साथ पैसा भरते हैं। अब यही लोग जब सीट पर पहुचते हैं तो उनका यही ध्येय होता है- ‘दोनो हाथ बटोरिये यही सयानो काम‘।
लोकतंत्र के तीन स्तम्भ हैं- इनमें से दो विधायिका और कार्यपालिका के तो रंग ढंग आप देख ही रहे हैं- भ्रष्टाचार में दोनो एक दूसरे को बचाते हैं। तीसरा खम्भा-न्यायपालिका अभी मज़बूत है।
भ्रष्टा उच्च अधिकारयों या नेताओं मुक़दमें चलाने की जब सी0बी0आई, सरकारों से अनुमति चाहती है, तब ऐसी फाइलें आखि़र लम्बे समय तक क्यों रोकी जाती हैं?
केन्द्रीय सतर्कता आयोग नें, सुप्रीम कोर्ट में दायर विनीत नारायण केस के सन्दर्भ में सरकार के विभाग प्रमुखों को एक कड़ा पत्र भेजा है और कहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित वीन माह की समय-सीमा में अनुमति देना सुनिश्चित किया जाय।
इन सब उपायों के बावजूद पिछले नौ महीने में भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के मामले में तीन गुना बृद्धि हुई, अगस्त 09 तक जो संख्या 51 थी वह मई 10 तक 165 हो गई?
यह भी खूब रही- तुम डाल-डाल, हम पात-पात

डॉक्टर एस.एम हैदर
फ़ोन : 05248-220866

Comments

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...