Skip to main content

ये राजनीति की वही है कुर्सी..जो भ्रष्टाचार बुलाती है..


एक कुर्सी मुझे सपने में नज़र आती है॥

बैठने को मन कहता पर आत्मा सकुचाती है॥

ये राजनीति की वही है कुर्सी॥

जो भ्रष्टाचार बुलाती है॥

जो इस कुर्सी पर बैठा सच्चा न कोई उतरा है॥

किसी की चादर साफ़ नहीं है॥

सभी का कुर्ता मैला है॥

खड़े खड़े जनता के हक़ को॥

बीच सभा लुटवाती है॥

ये राजनीति की वही है कुर्सी॥
जो भ्रष्टाचार बुलाती है॥

सम्बन्धी सब मौज उड़ाते॥

गरीब खड़े चिल्लाते है॥

नेता जी तो बड़े निकम्मे ॥

वादा करके भूल जाते है॥

इस कुर्सी के करया बहुत है॥

पर भ्रष्टाचार बदमासी है॥

ये राजनीति की वही है कुर्सी॥जो भ्रष्टाचार बुलाती है॥

इस कुर्सी का मूल्य मंत्र यह॥

सच को कभी मत डिगने दो॥

कडा शाशन कर के रखो॥

बुरी बया मत बहने दो॥

मूक बनी कुर्शी बैठी॥

मन ही मन लजाती है॥

ये राजनीति की वही है कुर्सी॥जो भ्रष्टाचार बुलाती है॥



Comments

  1. आपकी पोस्ट आज चर्चा मंच पर भी है...

    http://charchamanch.blogspot.com/2010/07/217_17.html

    ReplyDelete
  2. अगर लोग अपने तबादले, परमिट, नौकरी या सरकारी पैसे के लिए नेताओं के आगे दुम हिलाने की जगह आपकी तरह उन पर कविता लिखने लगें तो यह देश सही रास्ते पर आ जायेगा...बधाई

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

चेतन आनंद/नेपाल-बवाल

समसामयिक लेख- नेपाल का बवाल भारत के लिए खतरा?                   नेपाल का बवाल भारत के लिए कई स्तरों पर खतरा साबित हो सकता है। यह खतरा केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक, आर्थिक, सामरिक और आंतरिक राजनीति पर भी असर डाल सकता है। भारत और नेपाल की खुली सीमा (लगभग 1,770 किमी) से आतंकवादी, माओवादी या अन्य असामाजिक तत्व आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। चीन इस स्थिति का फायदा उठाकर नेपाल के माध्यम से भारत पर दबाव बना सकता है। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता से चीन को अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलता है। चीन की बेल्ट एेंड रोड इनिशिएटिव और अन्य परियोजनाओं से नेपाल में उसकी रणनीतिक स्थिति भारत के लिए चुनौती बन सकती है। सीमा विवाद जैसे लिपुलेख, कालापानी, लिम्पियाधुरा को भड़काकर नेपाल की राजनीति भारत विरोधी हो सकती है। नेपाल में बढ़ती राष्ट्रवादी राजनीति भारत के खिलाफ माहौल बना सकती है, जिससे दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते प्रभावित होंगे। भारत-नेपाल के बीच व्यापार और ऊर्जा परियोजनाएँ बाधित हो सकती हैं। नेपाल में अस्थिरता का अस...