Skip to main content

भोपाल गैस त्रासदी


...तो अब मुंह खोलेंगे अर्जुन सिंह

विजय कुमार झा
न्यूज़ एडिटर, भास्कर डॉट कॉम
भोपाल गैस त्रासदी के पीडि़तों के पक्ष में हर ओर से उठ रही आवाज के मद्देनजर अब प्रधानमंत्री को भी बोलना पड़ा है
। उन्‍होंने मंत्रियों के समूह से दस दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। वह इस रिपोर्ट को जल्‍द ही कैबिनेट में भी विचार
के लिए रखे जाने की बात कह रहे हैं। मंत्रियों के समूह को यह पता भी लगाना है कि भोपाल गैस कांड का मुख्‍य
अभियुक्‍त वारेन एंडरसन कैसे देश से भागने में कामयाब रहा। इसका जवाब अर्जुन सिंह को पता है। पर वह कह रहे हैं
कि सही समय पर मुंह खोलेंगे। तो क्‍या दस दिन में वह समय आने वाला है? या अर्जुन के मुंह खोले बिना मंत्रियों का
समूह 'सच' सामने लाने वाला है। भोपाल गैस कांड का मुद्दा फिलहाल अदालती फैसला आने के बाद गरम हुआ है।
हर ओर से दो बातों के विरोध में ही सुर उठ रहे हैं। एक तो, हजारों मौतों के जिम्‍मेदार लोगों को महज दो साल की सजा
और उसमें भी तुरंत जमानत मिल जाने के विरोध में है। और, दूसरा यह कि मुख्‍य अभियुक्‍त वारेन एंडरसन को कांड
के तुरंत बाद सरकार ने भगा दिया और फिर उसे भारत नहीं लाया जा सका। जब एंडरसन अमेरिका भागा था,
तब मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री वही थे। उनकी जानकारी के बिना एंडरसन नहीं भाग सकता था। अर्जुन ईमानदारी से सच
बता दें तो मंत्रियों को मशक्‍कत करने की जरूरत ही नहीं रह जाएगी। भोपाल गैस त्रासदी के पीडि़त 25 साल से अपनी
लड़ाई अकेले लड़ते आ रहे हैं। पर 7 जून को ट्रायल कोर्ट का फैसला आने के बाद सब अपने-अपने तरीके से उनकी
लड़ाई में शामिल होते दिखना चाहते हैं। लगता नहीं कि प्रधानमंत्री का ताजा निर्देश का मकसद भी इससे कुछ अलग है

Comments

  1. काफी सराहनीय प्रयास है बधाई हो..हिंदी के प्रसार में योगदान देते रहें !

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...