Skip to main content

नरक के दरवाजे में पहुंची कार, बचा ड्राइवर



चीन में एक ड्राइवर उस समय बाल-बाल बच गया जब एक व्यस्त सड़क में अचानक हुए गढ्ढे में उसकी कार चली गई।

चीन के नामचेंग शहर में व्यस्त सड़क पर बने इस सिंकहोल में यह कार कुछ इस तरह धंस गई की ड्राइवर का निकलना मुश्किल हो गया।

बाद में क्रेन की मदद से ड्राइवर को निकाला गया। चीन में इस तरह के गढ्ढें होने के मामले में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले दो हफ्तों में यह इस तरह का 8वां गढ्ढा है। अप्रैल से अब तक ही ऐसे 35 गढ्ढें देखे जा चुके हैं।

हाल ही में ग्वाटेमाला सिटी में सड़क पर हुए एक ऐसे ही विशाल गढ्ढे को नरक के दरवाजे की संज्ञा दी गई थी। जमीन के नीचे की परते खिसक जाने के कारण ही सतह पर अचानक ऐसे गढ्ढे हो जाते हैं।
तस्वीरों में देखिए फंसी कार




ग्वाटेमाला सिटी में हुआ गढ्ढा, इसमें एक फैक्ट्री समा गई थी

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...