Skip to main content

राजा ने नौकरी की, वेतन लिया एक रुपया

राजेंद्र ठाकुर/पवन


अर्की (सोलन).king rajendra singh अर्की के राजा राजेंद्र सिंह का सोमवार देर शाम आईजीएमसी शिमला में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उनके निधन के साथ ही अर्की रियासत में रजवाड़ा शाही की अंतिम कड़ी भी इतिहास बन गई है। उनके निधन से अर्की में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को अर्की राजमहल के पास किया गया।

राजा राजेंद्र सिंह जितने अपनी प्रजा के प्यारे थे, आजादी के बाद केंद्र सरकार के भी वे उतने ही विश्वासपात्र थे। जब रियासतों का विलीनीकरण और प्रीवी पर्स खत्म हो जाने से अधिकांश राजा या तो शोक में डूबे थे या अकड़ से उबर नहीं पाए थे, तब अर्की राज्य के इस अंतिम राजा ने देश भक्ति का परिचय दिया। तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भी उन पर खूब भरोसा किया। 1962 में भारत पाक युद्ध के दौरान केंद्र सरकार ने उन्हें हिमाचल की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी थी। केंद्रीय गृह मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के निर्देश पर उन्होंने 6 दिसंबर 1962 को हिमाचल होमगार्ड की स्थापना की।

शास्त्री जी ने उन्हें हिमाचल होमगार्ड का कमांडेंट जनरल और सिविल डिफेंस का डायरेक्टर बनाया। उनका पद सेना के मेजर जनरल, पुलिस के आईजी के समकक्ष था। होमगार्ड के इस पद पर उन्होंने निशुल्क सेवा दी। वेतन के नाम पर वे मात्र एक रुपया लेते थे। उन्होंने 6 दिसंबर 1962 से 28 फरवरी 1986 तक इस पद पर कार्य किया। होमगार्ड को मजबूत करने के लिए उन्होंने न सिर्फ अपनी जेब से पूंजी लगाई वरन अपने महल के अस्त्र—शस्त्र भी दान कर दिए थे। 82 वर्षीय राजेंद्र सिंह पिछले करीब एक दशक से निजी जीवन जी रहे थे।

३11 किलोमीटर में फैली थी रियासत

राजा राजेंद्र सिंह की बाघल रियासत 311 किलोमीटर क्षेत्र में फैली थी। अर्की के आसपास के करीब 457 गांव शामिल थे। इसकी राजधानी अर्की रही। 1901 में बाघल रियासत की जनसंख्या 25,720 थी।

स्वेच्छा से छोड़ा राज

देश की स्वतंत्रता के बाद जब तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को रिसासतों के विलय के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन राजेंद्र सिंह ने देश भक्ति दिखाते हुए स्वेच्छा से प्रजातंत्र में विश्वास करते हुए राजा का पद छोड़

तीन बार विधायक रहे

करीब एक दशक तक राजेंद्र सिंह ने तत्कालीन सुन्नी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 1952 से 1962 तक तीन बार सुन्नी क्षेत्र से विधायक चुने गए। उस समय अर्की सुन्नी के तहत आता था।

वे थे बाघल के अंतिम राजा

राजेंद्र सिंह बाघल रियासत के अंतिम राजा थे। उनका जन्म 29 फरवरी, 1928 को हुआ था। उनके पिता का नाम सुरेंद्र सिंह था। 21 दिसंबर,1945 में 17 साल 10 माह की अल्पायु में उन्हें राजगद्दी प्राप्त हो गई थी। हालांकि 1946 में इनका राज्याभिषेक किया गया। इन्होंने करीब दो साल तक राज किया। उन्होंने लाहौर से बीए की डिग्री हासिल की थी।


राजा भोज की नगरी से यहां बसे थे पूर्वज

अर्की क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य से मोहित होकर ही बाघल रियासत के पूर्वज यहां बस गए थे। असल में वे राजा भोज की धारा (धार, मध्यप्रदेश) नगरी से आए थे। 1305 ई. में अलाऊद्दीन से उज्जैन के शासक के पराजित होने पर धारानगरी से पलायन कर हिमालय के इस क्षेत्र में सिरमौर से होते हुए पहुंचे। बंदोबस्त रिपोर्ट के अनुसार यह चार भाई धारानगरी से आए थे। इनमें अजय देव, विजय देव, मदन देव और चौथे भाई का नाम धारावाला देव था। यह पनवार वंश के थे, जो बाद में परमार वंशी कहलाए।

यह भाई बद्रीनाथ और ज्वालाजी की यात्रा पर निकले थे लेकिन अर्की की रमणीयता में खोकर यहीं बस गए। सर्वप्रथम राणा अजय देव ने अर्की क्षेत्र से मावी लोगों को भज्जी की ओर धकेल दिया। दूसरा भाई बघाट और तीसरा भाई सिरमौर का राजा बना। चौथा भाई समीपवर्ती राजा से युद्ध में मारा गया, जिसकी स्मृति में सेरीघाट (कुनिहार) में मंदिर बना है। इसे धारावाला देव कहा जाता है। राजा के पास धारा नगरी से आया नगाड़ा, खाण्डा, छड़ी और लक्ष्मी नारायण की मूर्ति है।

Comments

  1. महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आभार........

    ReplyDelete

Post a Comment

आपका बहुत - बहुत शुक्रिया जो आप यहाँ आए और अपनी राय दी,हम आपसे आशा करते है की आप आगे भी अपनी राय से हमे अवगत कराते रहेंगे!!
--- संजय सेन सागर

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

Warts, Moles and Skin Tags - Can They Develop Into Cancer?

Skin tags pose no real danger. They will not develop into a cancerous growth. However sometimes they may be irritating especially if they are found around the collar. You may even decide to remove a skin tag for cosmetic reasons. When one considers warts, particular attention needs to be taken in the case of genital warts, since these may be transmitted to others. Moreover sometimes genital warts may develop into a cancerous growth. Therefore if you have genital warts you should consult your physician right away. Moles may develop into a cancerous growth. It is therefore important to take appropriate care of any changes that can occur to any mole. If you have many moles on you body it is not a bad idea to have regular checks. Take particular attention after summer because the sun rays may make a mole develop into melanoma or cancer of the skin. Consider any changes that you notice to any of your moles. Specifically you must consult your physician if a mole changes it'...

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...