Skip to main content

मिड डे गुजराती और इंकलाब को आगे ले जाने की तैयारी

हाल में मिड डे मल्टीमीडिया के प्रिंट बिजनेस को खरीदने के बाद जागरण प्रकाशन लिमिटेड ने मिड डे गुजराती और उर्दू दैनिक इंकलाब को आगे ले जाने के लिए आक्रामक योजनाएं बनाई हैं।जागरण के चीफ फाइनेंशियल आफिसर आर के अग्रवाल ने कहा कि सबसे पहला काम इंकलाब को दैनिक जागरण की मौजूदगी वाले बाजार में उतारना है इसके बाद मिड डे गुजराती को मुंबई में काफी ऊपर ले जाना जिससे कंपनी को यहां से भारी आय हो सके।


अग्रवाल को उम्मीद है कि इंकलाब हाल ही में मिड डे की खरीद पर खर्च हुई रकम अपने दम पर वसूलने में कामयाब हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उर्दू दैनिक मुनाफे की स्थिति में है जो इसके सर्कुलेशन नहीं बल्कि विज्ञापनों से होने वाली आय पर निर्भर करता है।


मिड डे अंग्रेजी के लिए ग्रुप ने प्रमुख रुप से इसके मुंबई और पुणो एडिशन पर फोकस करने का फैसला किया है। जागरण ने मिड डे के प्रबंधन स्तर पर कुछ सुधार किए जाने की तैयारी की है जबकि संपादकीय पदों पर किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।
 आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...