Skip to main content

लो क सं घ र्ष !: ताहि बधे कुछ पाप न होई

देश के वर्तमान स्थिति के क्रम में कुछ प्रश्न मन को मथने लगते हैं- जीव हत्या कथा पूर्ण रूपेण वजिर्त होना चाहिये या इसकी अच्छाई-बुराई परिस्तिथियों के अनुसार तय होगी ? जिहाद, धर्म युद्ध या होली-वार सही हैं या ग़लत ? अपराध पर पश्चाताप या प्रायश्चित किन हालात में स्वीकार करना चाहिये ?
इन बातों पर धर्म गुरूओं, विद्धानों, विधि, वेताओं, समाज शास्त्रियों एँव राजनीतिज्ञों नें पक्ष-विपक्ष में बहुत बहसें की है। मानवधिकारवादियों नें कुछ अलग रूख़ अपनाया है। विस्तार से बात आज नहीं होगी, इस समय केवल संकेत।
ऊपर तीन प्रश्न लिखे गये- पहले के संबंध में यह कहना चाहूँगा कि गाँधी और गोडसे के साथ अगर एक जैसा व्यवहार हो तो मानवता तड़प उठेगी। ईसा, सुफ़सत तथा इमाम हुसैन एँव उनके परिवार की ज़िन्दगी को ख़त्म कर देना अत्यतं निन्दनीय एँव घृरिणत कार्य था। परन्तु क़ातिलों को, वे जहाँ जहाँ भी हों क्या प्रत्येक दशा में क्षमा-दान देना उचित होगा। यदि व्यक्ति, समाज या मानवता को सुरक्षित रखना है तो ऐसे हत्यारों के लिये तुलसीदास का यह निणर्य ठीक है।
ताहि बधे कुछ पाप न होई।
जिहाद, धर्मयुद्ध या पवित्र युद्ध, यदि अपराध या अपराधियों के हतोत्साहन के लिये हों तो ग़लत न होगी लेकिन खुद अपराधियों नें इसका इतना अधिक दुरूपयोग किया कि यह शब्द ही घृणित हो गये। अब चाहें ‘अल्लाहो अकबर‘ कहिये या ‘हर हर महादेव‘ आतंकवादियों, उग्रवादियोें के कृत्य जायज नहीं ठहराये जा सकते। जन-आक्रोश हमेश उचित नहीं हुआ करते।
तीसरा प्रश्न- बम्बाई आतंकी हमला कितना क्रूर था, कितनी महिलायें विधवा हुई, कितने बच्चों के माँ बाप खत्म हुये- 166 की हत्या, 350 ज़ख्मी, जानमाल का असीमित नुक़सान। अब इस माह जब अजमल क़स्साब को फांसी की सजा़ सुनाई गई तो उसके आंसू निकले वह रोने लगा। क्या यह पश्चाताप था ? क़तई नहीं। यदि पश्चाताप होता तो वह सुनवाई के दौरान कभी रोता। उस दरमियान तो वह बड़ा ढीठ बना रहा। अब जब रोया तो उसे ख़ुद अपनी मौत याद आई। फांसी की सजा़ तो लगता है उसके लिये बहुत ही कम है। ‘रहीम‘ की पंक्ति भी बहुत हल्की हो गई।
खीरे का मुंह काट के, मलिये लोन लगाय।

डॉक्टर एस.एम हैदर

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...